Uttarakhand Bhulekh 2023 | देवभूमि उत्तराखंड ऑनलाइन खसरा खतौनी, भूलेख कैसे देखें? | Download Khatoni

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको उत्तराखंड के खसरा खतौनी जमाबंदी भू अभिलेख की जानकारी देंगे।जिसमे हम आपको बतायेंगे की आप उत्तराखंड भूअभिलेख खसरा खतौनी कैसे देखें। व साथ ही साथ आपको बताएंगे की खसरा खतौनी किया है। जिसके लिए आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक ध्यान से पढ़ना होगा। उत्तराखंड प्रदेश ने अपने प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते हुए एक नया पोर्टल devbhoomi.uk.gov.in लॉन्च किया है। जिसका उपयोग करके अब कोई भी नागरिक घर बैठे ऑनलाइन ही उत्तराखंड भू-अभिलेख संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को घर बैठे सुविधाएं प्रदान करना है।

Uttarakhand-Bhulekh-Khasra-Khatauni-In-Hindi
Uttarakhand-Bhulekh-Khasra-Khatauni-In-Hindi

Uttarakhand Bhulekh Khasra Khatauni Jamabandi Nakal

 उत्तराखंड भू-अभिलेख पोर्टल यह पोर्टल राज्य सरकार द्वारा संचालित ऑनलाइन पोर्टल है। इसमें राज्य के सभी भूमि अभिलेख ऑनलाइन किये गए हैं। भू-अभिलेख ऑनलाइन या जनसुविधा केंद्रों से निकलवाने की सुविधा उत्तराखंड सहित सभी राज्यों में उपलब्ध है। पहले हमे इन सभी कार्यो के लिए कई दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। अपना समय बर्बाद करना पड़ता था। लेकिन अब इन सबसे मुक्ति मिल गयी है। अब आप उत्तराखंड भू-अभिलेख पोर्टल (UK Devbhoomi Portal) की सहयता से घर बैठे अपनी जमींन का विवरण देख सकते हैं, और अपनी खसरा,खतौनी नंबर निकाल सकते हैं।

उत्तराखंड भूलेख 2023

दोस्तों, उत्तराखंड खसरा खतौनी जमाबंदी के बारे में जानने से पहले जान लेते हैं कि भूलेख क्या होता है। बात करें भूलेख की तो भूलेख का शाब्दिक अर्थ भू + लेख होता है। जिसमें भू का अर्थ पृथ्वी (जमीन) का लेख का अर्थ विवरण इस तरह से भूलेख का शाब्दिक अर्थ जमीन संबंधी विवरण से है। भूलेख के माध्यम से आप अपने जमीन संबंधी साऱी जानकारी को पता कर सकते हैं। और जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग कर सकते हैं।इसमें जमींन से जुड़े सभी विवरण,क्षेत्रफल आदि होते हैं। और जमींन के बिकने पर नये मालिक का अंकित हो जाता है।

और खसरा एक मुख्य भूमि अभिलेख है इसमें भूमि स्वामी की सभी जमीनों का खसरा नंबर,क्षेत्रफल और अन्य जानकारी जैसे खसरा नम्बर,रकवा, भूमिस्वामी का नाम, भूमिस्वामी का नाम वंशानुसार वगैरा रहता है।

भूलेख उत्तराखंड के फायदे

 उत्तराखंड राज्य में भूमि रिकॉर्ड के कम्प्यूटरीकरण और डिजिटलीकरण ने नागरिकों को बहुत मदद की है। इससे पहले भूमि रिकॉर्ड की जांच एक बहुत समय लेने वाली प्रक्रिया थी, जिसे राजस्व विभाग में लोगों की संख्या द्वारा मैन्युअल रूप से बनाए रखा गया था।

अभिलेखों / फाइलों के ढेर से किसी व्यक्ति के विशेष भूमि रिकॉर्ड विवरण को खोजना आसान नहीं था। लोगों को अपना पूरा दिन तहसील या संबंधित कार्यालय में बर्बाद करना पड़ता है और उसके बाद भी इस बात की पुष्टि नहीं होती है कि उन्हें वांछित जानकारी मिलेगी या नहीं।

लेकिन भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण के बाद, परिदृश्य बदल दिया गया है। नागरिकों को एक भी खसरा नंबर या कोई अन्य विवरण प्राप्त करने के लिए राजस्व कार्यालय या तहसील कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। वे अब जब चाहे किसी भी स्थान से एक क्लिक के साथ अपने भूमि रिकॉर्ड तक पहुंच सकते हैं। उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।

देवभूमि उत्तराखंड पोर्टल (Devbhoomi Uttarakhand) राज्य के सभी नागरिकों को भूमि रिकॉर्ड की ऑनलाइन जांच करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करता है। इसके लोगों को कई फायदे हैं और कुछ प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं-

  • नागरिक इस पोर्टल पर अपने नाम, खसरा नंबर, खाता संख्या आदि का उपयोग करके अपने भूमि रिकॉर्ड की जांच कर सकते हैं।
  • यह पारदर्शी भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली की सुविधा प्रदान करता है और भूमि से संबंधित अपराधों जैसे अवैध संपत्ति, धोखाधड़ी आदि को कम करता है।
  • वेबसाइट ने मैनुअल प्रक्रिया को को कम कर दिया है।
  • यह सरकार और नागरिकों दोनों का समय बचाता है।
  • नागरिक किसी भी समय और इंटरनेट पर किसी भी स्थान से अपने भूमि रिकॉर्ड के अपडेट की जांच कर सकते हैं।

भूमि अभिलेखों खतौनी व आरओआर का महत्व

Devbhoomi Bhulekh / Land Records Khatauni or ROR Importance -:

भूमि किसी व्यक्ति या समूह की बहुत महत्वपूर्ण और मूल्यवान संपत्ति है और इसलिए इसका रिकॉर्ड बनाए रखना महत्वपूर्ण है। भूमि अभिलेख वे दस्तावेज होते हैं जो जमीन के रिकॉर्ड, उसके उत्परिवर्तन, बिक्री और उससे संबंधित अन्य विवरणों को रखते हैं।

भूमि के रिकॉर्ड में विभिन्न भूमि विवरण शामिल हैं जैसे कि खसरा (Khasra), खाता नंबर (Khata Number), खतौनी (Khatauni), जमाबंदी (Jamabandi), फर्द (Fard), जमाबंदी नक़ल (Jamabandi Nakal), आरओआर (ROR) आदि जमीन के बारे में सभी विवरण बताते हैं। नीचे हमने कुछ बिंदुओं को साझा किया है जो भूमि अभिलेख / आरओआर के महत्व को बताते हैं:

  • खतौनी की मदद से, कोई भी भूमि के शीर्षक और भूमि के स्वामित्व को सत्यापित कर सकता है।
  • एक बैंक खाता खोल सकते हैं।
  • लोग भूमि रिकॉर्ड की मदद से संपत्ति के खिलाफ ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • भूमि के विभाजन या बिक्री के लिए।
  • यह भूमि के अधिग्रहण का तरीका बताता है।
  • अपनी संपत्ति का व्यक्तिगत रिकॉर्ड रख सकते हैं।
  • सिविल मुकदमेबाजी या किसी अन्य कानूनी उद्देश्य के लिए अदालत में पेश करने की आवश्यकता हो सकती है।
  • यह भूमि पर सरकार / सार्वजनिक अधिकार की जाँच करने में मदद करता है।

उत्तराखंड भू-अभिलेख पोर्टल के लाभ-

उत्तराखंड भू-अभिलेख पोर्टल के लाभ निम्न प्रकार हैं।

  • भू-अभिलेख पोर्टल से अब नागरिको को किसी पटवारी या किसी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कोई भी नागरिक घर बैठे ही अपने भूलेख संबंधी डाटा प्राप्त कर सकता है।
  • इस पोर्टल का उपयोग करके कोई भी व्यक्ति अपना खाता नंबर खसरा नंबर या अपना नाम डाल कर आसानी से अपने भूलेख संबंधी विवरण को देख सकता है।
  • पोर्टल का सबसे बड़ा लाभ यह है, कि अब नागरिकों का फालतू समय बर्बाद नहीं होगा। इससे समय की काफी बचत होगी |
    इस पोर्टल से देश को डिजिटिलाइज करने में काफी प्रोत्साहन मिलेगा।

Uttarakhand खसरा-खतौनी की आवश्यकता:

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए जरुरी किसानो से जुडी सरकारी योजनाओं में,
मालिकाना हक का सबूत रजिस्ट्री के लिए

उत्तराखंड भू-अभिलेख खसरा-खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें?

  •  उत्तराखंड भू-अभिलेख खसरा-खतौनी ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले आपको उत्तराखंड भूलेख खसरा खतौनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

UTTARAKHAND-LAND-RECORD-PORTAL

  • यहां क्लिक करते ही आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा। जहां आपको “Public ROR” का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा की नीचे दिखाया गया है।
Uttarakhand Bhulekh Khasra-Khatauni
Uttarakhand Bhulekh Khasra-Khatauni
  • यहां क्लिक करते ही आपके सामने एक और पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको अपने जनपद का चयन करना होगा और फिर अपनी तहसील और ग्राम का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आप अपने ग्राम के पहले अक्षर के द्वारा भी अपने ग्राम के नाम की खोज कर सकते है।फिर एक और नया पेज खुल जायेगा। जैसा नीचे दर्शाया गया है –
Check-Bhu-Abhilekhi-Khashra-Khatauni-Online
Check-Bhu-Abhilekhi-Khashra-Khatauni-Online

Uttarakhand Bhulekh Khasra-Khatauni Online

  • इस पेज में आप निम्न द्वारा उद्धरण खतौनी खाते की नकल देख सकते हैं।
  1. खसरा/गाटा संख्या द्वारा,
  2. खाता संख्या द्वारा,
  3. खातेदार के नाम द्वारा
  4. क्रेता द्वारा
  5. विक्रेता द्वारा
  6. म्युटेशन दिनांक द्वारा
  • इनको चुनने के बाद खाता संख्या पर आपके गांव के जितने भी लोगों की जमीन रजिस्टर्ड होगी, उनका नाम दिखाई पड़ेगा।
  • इसमें से आप अपने नाम पर क्लिक करके अपने खाते से संबंधित विवरण को देख सकते हैं।
  • और इसकी जरूरत पड़ने पर आप इसे प्रिंट कर के अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

उत्तराखंड भूलेख भू- नक्शा देखें

Uttarakhand bhunaksha – यदि आप अपनी जमीन का भू नक्शा देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले आपको इस लिंक http://bhulekh.uk.gov.in/Bhulekh/ पर जाना होगा।
  • अब आपको दिये गए विकल्पों में भूमि के क्षेत्र अनुसार जिला, तहसील, गाँव का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने क्षेत्र का नक्शा खुलकर आ जाएगा।
  • यहा आपको जिस प्लॉट की जानकारी चाहिए उस प्लॉट पर क्लिक करे।
  • जिसमें आपको भूमि मालिक का नाम, भूमि का क्षेत्रफल आदि भूमि से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।
  • अगर विकल्पों को चुनने के बाद भी भूमि से जुड़ी जानकारी नहीं प्राप्त हो रही है। तो आप ऊपर दिये गये विकल्प में प्लॉट
  • संख्या को दर्ज करके भी जमीन की जानकारी ले सकते है।

ROR की अधिकृत प्रति कैसे प्राप्त करें

 लोग केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने भूमि रिकॉर्ड के विवरण जैसे आरओआर, खसरा नंबर, खतौनी आदि की जांच कर सकते हैं। ऑनलाइन पोर्टल पर भूमि रिकॉर्ड या आरओआर केवल देखने के उद्देश्य से है। वे डाउनलोड नहीं कर सकते हैं और यह भूमि रिकॉर्ड की अधिकृत प्रति नहीं है।

आरओआर की अधिकृत प्रति (ROR Authorized Copy) प्राप्त करने के लिए नागरिकों को संबंधित तहसील के तहसील भूमि रिकॉर्ड कंप्यूटर केंद्र में जाना पड़ता है। आरओआर कॉपी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को सरकार द्वारा निर्धारित कुछ शुल्क भी अदा करने होते हैं। शुल्क निम्नलिखित हैं:

  1. ROR के पहले पेज के लिए 15 रुपये
  2. ROR के बाद के पृष्ठों पर 5 रुपये

Click Here

यह भी पढ़ें :- उत्तराखंड किसान पेंशन योजना 2020 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (Click Here) & नंदा देवी कन्या धन योजना उत्तराखंड 2020 आवेदन फॉर्म PDF (Click Here)

तो दोस्तों, इस तरह से आप अपने उत्तराखंड भू अभिलेख खसरा खतौनी (Uttarakhand Bhulekh Khasra Khatauni Jamabandi Nakal) की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं | उम्मीद करते हैं की आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आपको इससे जुड़े कोई सवाल या कोई अन्य जानकारी हमसे पूछनी हो तो, आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट के माध्यम से भी पूछ सकते हैं। हम जल्द ही आपको जवाब देंगे। उत्तराखंड व अन्य सभी राज्यों की सरकारी योजनाओ की अपडेट के लिए हमरे पेज www.yojanaformpdf.com से जुड़े रहें। धन्यवाद-

Tags related to this article
Categories related to this article
सरकारी प्रक्रिया

1 thought on “Uttarakhand Bhulekh 2023 | देवभूमि उत्तराखंड ऑनलाइन खसरा खतौनी, भूलेख कैसे देखें? | Download Khatoni”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top