यूपी राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन | एपीएल / बीपीएल जिलेवार सूची | उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2023 | APL/BPL Ration Card List UP In Hindi | UP New Ration Card
हेलो दोस्तों, हम आपको यहाँ पर आज इस लेख के द्वारा उत्तर प्रदेश जो की यूपी नाम से भी जाना जाता है में उत्तर प्रदेश नई राशन कार्ड लिस्ट 2023 (Uttar Pradesh Ration Card List 2023) जिसमें आप यूपी एपीएल लिस्ट 2023 (UP APL List 2023), यूपी बीपीएल लिस्ट 2023 (UP BPL List 2023) की जानकारी प्रदान करेंगें। जैसा की हम सभी लोग जानते हैं कि राशन कार्ड प्राप्त करना बहुत ही महत्वपूर्ण और यह एक अहम् दस्तावेज है। इसका उपयोग कर के हम कई प्रकार की सरकारी अथवा गैर सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी राशन कार्ड सूची 2023 (UP Ration Card List 2023) विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर डाल दी गई है। यह तो हम सभी लोग भली-भांति जानते हैं की राशन कार्ड सभी नागरिकों तथा उनके परवारों वालों के पास होना अति आवश्यक है। इस कार्ड का इस्तेमाल कर के जिस उत्तर प्रदेश के नागरिक राशन डिपो (Fair Price Shop – FPS) से खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी राशन कार्ड सूची 2023
UP Ration Card List 2023 :- हम आपको यहाँ पर बताएँगे की आप अपने घर से ही बिना किसी ऑफिस में जाये ऑनलाइन यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023 (UP Ration Card List 2023 में अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों का नाम किस प्रकार से देख सकते हैं। आप बिना किसी कार्यालय के चक्कर काटे कंप्यूटर तथा इंटरनेट की मदद से ऑनलाइन उत्तर प्रदेश एपीएल लिस्ट 2023 (Uttar Pradesh APL List 2023) तथा उत्तर प्रदेश बीपीएल लिस्ट 2023 (Uttar Pradesh BPL List 2023) कैसे प्राप्त कर सकते। हैं। जिन लोगों के पास अपना राशन कार्ड किसी भी केटेगरी का हो सूची में अपना कार्ड खोज सकते हैं।
New update :- कोरोना वायरस के चलते पुरे देश में चल रहे लॉक डाउन के कारण लोगों को हो रहे राशन और दूसरे जरूरी समान की कमी हो देखते हुए। उत्तर प्रदेश सरकार ने “UP Annapurna Supply Mitra Portal” शुरू किया है। संकट के इस घड़ी में जहां दुनिया कोरोना वायरस से पीड़ित है, वहीं उत्तर प्रदेश सरकार एक ऑनलाइन पोर्टल लेकर आई है जिससे लोगों को अपने घर के दरवाजे पर किराने का सामान पहुंचाने में मदद मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक क्लिक करें।
यूपी अन्नपूर्णा सप्लाई मित्र पोर्टल होम डिलीवरी- भोजन केंद्र लिस्ट
उत्तर प्रदेश – यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023 डाउनलोड करें
हम आपको बताते चलें की राशन कार्ड दो प्रकार के होते हैं पहला जिसे बीपीएल यानी गरीबी रेखा (BPL – Below Poverty Line) से नीचे वाला कार्ड कहते हैं तथा दूसरे प्रकार को एपीएल यानी गरीबी रेखा से ऊपर वाला कार्ड (APl – Above Poverty Line) कहते हैं। पूरी यूपी ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची 2023 (UP Gram Panchayat Ration Card List) बीपीएल तथा एपीएल दोनों परिवारों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक राशन कार्ड और जिसे अंत्योदय राशन कार्ड (Antyodaya Ration Card) कहते हैं, भी जारी किया जाता है। इस प्रकार का राशन कार्ड सबसे गरीब व निम्न तबके के परिवारों को प्रदान किया जाता है। जिन परिवारों की कोई स्थिर मासिक या सालाना आय नहीं हैं वे परिवार अंत्योदय राशन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
योजना का नाम | यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023 |
विभाग | खाद्य और रसद विभाग |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | रियायती दरों पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना |
योजना का प्रकार | राज्य सरकार योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://fcs.up.gov.in |
उत्तर प्रदेश यूपी राशन कार्ड सूची 2023 के लाभ
- सभी उत्तर प्रदेश के नागरिक यूपी राशन कार्ड सूची ऑनलाइन देख सकते हैं।
- परिवार में जिस व्यक्ति का नाम राशन कार्ड सूची में नहीं हैं वह लोग भी ऑनलाइन अप्लाई कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
- यूपी बीपीएल बीपीएल राशन कार्ड (UP BPL Ration Card) द्वारा राज्य के नागरिक बहुत सी सरकारी सेवाओं में रियायत प्राप्त कर सकते हैं। यह छात्रों हेतु छात्रवृत्ति प्राप्त करने तथा नौकरी खोजने वालों को आरक्षण प्रदान करता है।
- बीपीएल राशन कार्ड तथा अंत्योदय कार्ड का उपयोग कर के नागरिक सस्ती दरों पर राशन डिपो (Fair Price Shop – FPS) से गेहूं, चावल, मिट्टी का तेल, चीनी आदि प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश यूपी राशन कार्ड सूची 2023 प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड लिस्ट प्राप्त करने हेतु सबसे पहले आपको सबसे पहले https://fcs.up.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
Click Here for Official Website
- वेबसाइट में आपको एनएफएसए की पात्रता (NFSA Beneficiary List) विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहाँ पर आपको एनएफएसए के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची (NFSA Beneficiaries List under NFSA) विकल्प पर क्लिक करना होगा। नीचे दी हुई फोटो देखें।

- अब अगले पेज पर आपको उत्तर प्रदेश के सभी डिस्ट्रिक्ट / जिलों की पूरी लिस्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी।

- इस लिस्ट में आपको अपने डिस्ट्रिक्ट का चयन करना है उसके बाद अपना तहसील चुनें। उसके बाद आप यूपी राशन कार्ड सूची (UP Ration Card List) में अपना नाम देख सकेंगे।
- जैसा की आप ऊपर दिखाई गई फोटो में उदहारण देख सकते हैं। यह विकल्प आप बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ पर आप अपना नाम यूपी राशन कार्ड लिस्ट में खोज सकते हैं। इसके बाद आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
- भविष्य में आप इसके उपयोग हेतु इस पेज का प्रिंटआउट भी निकल सकते हैं।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची में अपना नाम खोजें
Search Your Name in UP Ration Card List -: यदि आप राशन कार्ड सूची में अपना नाम खोजना या देखना चाहते हैं तो आपको नीचे प्रदान की गई प्रक्रिया का अनुसरण करना होगा। नीचे दिए हुए सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।
- सर्वप्रथम आपको नीचे दी हुई वेबसाइट लिंक पर जाना होगा।
CLICK HERE FOR UP RATION CARD LIST
- अब आपको इस नए पेज में आपको कुछ सामान्य जानकारियां भरनी होंगी जैसे की अपने डिस्ट्रिक्ट का नाम, निर्वाचन क्षेत्र का नाम, राशन कार्ड का प्रकार, राशन कार्ड धारक का नाम आदि।
सभी जानकारी पूर्ण और सही भरने के पश्चात आपको वेबसाइट पेज पर “खोजें” विकल्प को दबाना होगा। अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी सही और सत्य है तो वेबसाइट पर नया डेटाबेस खुल जायेगा। इस डेटाबेस में आपके राशन कार्ड की पूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।
कृपया ध्यान दें -: यदि आपको उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2023 के बारें में कोई जानकारी प्राप्त करनी है अथवा कोई शिकायत है तो आप टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 या 1967 पर विभाग के अधिकारीयों से संपर्क कर सकते हैं।
यहाँ हमने आपको उत्तर प्रदेश नई राशन कार्ड लिस्ट 2023 (Uttar Pradesh Ration Card List 2023) के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर दी है।
प्रधानमंत्री योजनाओं हेतु यहाँ क्लिक करें
Sir, ration card ki website khul nhi rahi hai. kripaya bataye ki bpl ration card ki list kaha se download kar sakte hain. mujhe apne pariwar ka naam dekhna hai.
chotelal khorabargorkhpur u p