Tatkal Passport Time and Fees | Tatkal Passport Application Form | tatkal passport documents | tatkal passport validity |
नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए तत्काल पासपोर्ट संबंधी सभी जानकारी लेकर आये हैं। पासपोर्ट के बारे में आप सभी ने सुना तो जरूर होगा। लेकिन अभी भी कई लोगों को इससे जुडी जानकारी प्राप्त नहीं है। तो आज हम आपको इस लेख में बताएंगे की तत्काल पासपोर्ट क्या है और आप इसे आसानी से कैसे प्राप्त कर सकते हैं। पहले आपको बता दे की यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। यदि आपके पास “Indian Passport (तत्काल पासपोर्ट )” नहीं है तो आप किसी अन्य देश में प्रवेश नहीं कर सकते। आसान शब्दो में कहें तो यह हमारे विदेश यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो अहम भूमिका निभाता है।
तत्काल पासपोर्ट का ऑनलाइन आवेदन
पहले तत्काल पासपोर्ट बनाने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू करके Tatkal Passport प्रदान करने का फैसला लिया है। अब आप घर बैठे ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं और यह केवल आपको विदेश यात्रा के काम ही नहीं आता। अपितु आपके पहचान पत्र के रूप में भी काम करता है। तत्काल पासपोर्ट की सुविधा सरकार द्वारा उन नागरिकों के लिए शुरू की गयी है। जिन्हे जल्दी ही विदेश जाना है पर पासपोर्ट बनवाने के लिए उनके पास अधिक समय नहीं है। Instant (Tatkal) Passport की अन्य सभी जानकारी व आवेदन की जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
तत्काल पासपोर्ट क्या है और कैसे बनाये?
What is Tatkal Passport जैसा की हमने आपको ऊपर बताया तत्काल पासपोर्ट के लिए वह व्यक्ति आवेदन करते हैं जिन्हे जल्द ही विदेश की यात्रा पर जाना होता है। इसके लिए आप ऑनलाइन माध्यम से तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन करके 10 दिनों में पासपोर्ट प्राप्त कर सकते है। आपको बता दे यह किसी अलग तरह का पासपोर्ट नहीं है। तत्काल पासपोर्ट की सुविधा केवल उन व्यक्तियों के लिए हैं, जिन्हे अचानक ही विदेश यात्रा में जाना होता है।
Tatkal Passport Fees in India 2023
वैसे तो पासपोर्ट बनाने के लिए सरकार ने 1,500 से 2,000 रूपये तक का शुल्क निर्धारित किया है। लेकिन यदि आपको Tatkal Passport बनाना है तो आपको इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। आपको पासपोर्ट बनवाने की फीस जानने के लिए नीचे दी गयी तालिका को ध्यान से पढ़ें।
No. | सेवाएँ | आवेदन शुल्क | अतिरिक्त तात्कालिक शुल्क |
---|---|---|---|
1. | 36 पेजों का नया या पुराना जारी किया गया 10 साल की वैधता वाला पासपोर्ट | 1500 रूपये | 2000 रूपये |
2 | 60 पेजों का नया या पुन: जारी किया गया पासपोर्ट 10 साल की वैधता के साथ | 2000 रूपये | 2000 रूपये |
3 | 18 साल से कम आयु वालों का 36 पेजों का पासपोर्ट 5 साल की वैधता के साथ | 1000 रूपये | 2000 रूपये |
4 | खो जाने पर दोवारा से 36 पेजों वाला पासपोर्ट लेना | 3000 रूपये | 2000 रूपये |
6 | खो जाने पर 60 पेजों वाला पासपोर्ट दोवारा लेने पर | 3500 रूपये | 2000 रूपये |
7 | पुलिस अनुमति प्रमाण पत्र | 500 रूपये | फ्री |
8 | 36 पेज वाला पासपोर्ट बदलने के लिए | 1500 रूपये | 2000 रूपये |
9 | 60 पेजों वाले passport मे बदलाव के लिए | 2000 रूपये | 2000 रूपये |
10 | 18 से कम आयु के लोगों के पासपोर्ट मे बदलाव कराने के लिए | 1000 रूपये | 2000 रूपये |
Fee Calculator for Tatkal Passport |
तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज-
तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक हैं।
आधार कार्ड | वोटर कार्ड | जन्म प्रमाण पत्र |
पासपोर्ट-साइज फोटो | राशन कार्ड | स्कूल/कॉलेज की मार्कशीट |
Tatkal Passport 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें-
Apply Online for Instant Passport – तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन हेतु आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करने की आवश्यकता हैं।
- सबसे पहले आपको पासपोर्ट सेवा की वेबसाइट पर जाना होगा। Passport Sewa Portal पर जाने के लिए आप नीचे लिंक पर जाएँ।
- यहां क्लिक करते ही आप इसके होम पेज पर पहुंच जायेंगे। जहां आपको “New User Registration” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Tatkal-Passport-New-User-Registration - क्लिक करने के बाद, आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी सही से भरकर अंत में “Register” बटन पर क्लिक करना होगा।
- सफल रजिस्ट्रेशन के बाद “User Login” के विकल्प पर क्लिक करे।
- यूज़र आईडी भरकर लॉगिन करके “Proceed” के के बटन पर क्लिक करे।
- लॉगिन करने के पश्चात् “Apply for Fresh Passport /Reissue of Passport” के विकल्प पर क्लिक करे।
- अब आपको यहां नए पासपोर्ट या री इश्यू, सामान्य, या तत्काल, 38 पेज या 60 पेज में से चुनना होगा।
- फिर तत्काल पेज का चुनाव करें और “Next Page” पर क्लिक करे।
- फिर आपको तत्काल पासपोर्ट के लिए फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद “Submit” के बटन पर क्लिक करे।
- सबमिट करने के बाद, आपको अंत में ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी।
- इस प्रकार आपका तत्काल पासपोर्ट ऑनलाइन आवेदन हो जायेगा।
Important Download for Instant Passport-
तत्काल पासपोर्ट ई-फॉर्म | Tatkal-Passport-E-Form |
पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट | Police Clearance Certificates |
पासपोर्ट अनुलग्नक / शपथ पत्र डाउनलोड करें | Download Passport Annexure/Affidavits |
पासपोर्ट सेवा के अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | Passport Seva FAQs |
यह भी पढ़ें: पासपोर्ट को फिर से जारी करना या रिन्यूअल व ऑनलाइन भुगतान
प्रिय पाठकों, आपको यहां हमने आपको “तत्काल पासपोर्ट (Tatkal Passport)” की सभी जानकारी दी हैं। आशा करते हैं की आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। इसे अपने दोस्तों व सभी रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें। यदि आपको इससे जुडी कोई अन्य जानकारी या सवाल पूछने हो तो नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम अवश्य ही आपकी सहायता करेंगे। अन्य सभी सरकारी प्रक्रियाओं की सबसे पहले अपडेट पाने के लिए हमारे पेज www.yojanaformpdf.com के साथ जुड़े रहें। धन्यवाद-
Sonukumar shah
Sir my passpost was get damage and i want to make new passpost it’s very urgent I am working in marchant navy and my joining is on 20/11/2021 in dubai mera pass contract letter ha joining ka
Can i apply passpost tatkal
Please help me