Swadesh Skill Card Scheme Apply| स्वदेश स्किल कार्ड रजिस्ट्रेशन | स्वदेश स्किल कार्ड फॉर्म | Swadesh Skill Card In Hindi
कोरोना संक्रमण वायरस के कारण आज पूरी दुनिया संकट काल में है। जिसके कारण बहुत-सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देश-दुनिया की अर्थव्यवस्था पर COVID-19 का बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ा है। जिसके चलते अधिकतर देशों ने लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन होने की वजह से रोजगार बंद करने पड़े। जिसके चलते बहुत से लोग बेरोजगार हो गए। लेकिन बहुत से ऐसे भी नागरिक थे, जो दूसरे देशों में प्रवासी श्रमिक या किसी अन्य कारण से वहाँ पर थे। उन प्रवासी नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए भारत “वंदे भारत मिशन” शुरू किया था। और अब उन्हीं स्वदेशी प्रवासी श्रमिकों को रोजगार प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने “स्वदेश स्किल पोर्टल (Swadesh Skill Portal)” लॉन्च किया है।
स्वदेश स्किल कार्ड 2023 एप्लीकेशन फॉर्म
इस पोर्टल को कौशल विकास मंत्रालय ने एक प्रोजेक्ट के रूप में शरू किया है। जिसमें विदेशों से लौटे श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया जायेगा। इस ऑनलाइन पोर्टल को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की देख रेख में कार्य कुशलता और कार्य अनुभव के रूप में भारत में स्थित कंपनियों में रोजगार प्रदान किया जाएगा। Swadesh Skill Card Online Registration at nsdcindia.org/ | Swadesh Skill Employment Portal | स्वदेश कौशल कार्ड हेतु पंजीकरण की पूरी जानकारी नीचे खंड में देखें।

स्वदेश स्किल कार्ड (Swadesh Skill Card) क्या है?
भारत सरकार द्वारा विदेशों में काम कर रहे नागरिकों के लिए भारत सरकार ने ‘वंदे भारत मिशन’ शरू किया था। इस मिशन के तहत भारतीय स्वदेशी, जो अन्य देश में रोजगार करने वाले लोगों को अपने देश में वापस लाने था। जो की विदेश मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था। लेकिन अब उन लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने “स्वदेश स्किल पोर्टल” लॉन्च किया है। जिसमे स्वदेशी प्रवासी श्रमिक को रोजगार दिया जायेगा। जिसके लिए उन्हें इस पोर्टल में आवेदन करना होगा।
लेख | स्वदेश स्किल कार्ड पोर्टल 2023 |
लॉन्च किया | केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय |
शरू किया | 30 मई 2020 |
संबंधित विभाग | कौशल विकास विभाग |
लाभार्थी | स्वदेशी श्रमिक |
उद्देश्य | रोजगार उपलब्ध करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-123-9626 |
आधिकारिक वेबसाइट | nsdcindia.org |
कौशल कार्ड या स्वदेश स्किल कार्ड कैसे बनाये?
Swadesh Skill Card Kaise Banaye – भारत सरकार द्वारा वंदे भारत मिशन शुरू किया गया था जो की उन भारतीय प्रवासियों के लिए शुरू किया गया था। जो विदेशों में काम कर रहे थे। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से विदेशों में बेरोजगार हो गये। जिसके चलते वे लोग अपने देश में घर जाना चाहते थे। लेकिन भारत सरकार और अन्य अंतराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर रोक लगने के बाद अपने देश में आना सम्भव नहीं था। जिसके लिए भारत सरकार द्वारा उन स्वदेश प्रवासी नागरिकों श्रमिकों को लेन के लिए भारत सरकार द्वारा वंदे भारत मिशन शुरू किया गया था। जो की नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय द्वारा शरू किया गया। लेकिन अब इन लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने स्वदेश पोर्टल शरू किया है। जिसमें इन लोगों को रोजगार प्रदान किया जायेगा।
कौशल कार्ड स्वदेशी योजना वंदे भारत मिशन के तहत जिन स्वदेशी श्रमिक (स्किल्ड वर्कर्स अराइवल डेटाबेस फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट सपोर्ट) लोगों को भरत वापिस लाया गया था। उन लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए, भारत सरकार ने उनका डाटा वेस तैयार करने के लिए कौशल विकास मंत्रालय,नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की मदद से कौशल कार्ड (nsdcindia.org) प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। जिसमें इन लोगों का डेटाबेस तैयार किया जायेगा। जिसके बाद इन लोगों के कार्य कुशलता के आधार पर इन लोगों को भारत में ही रोजगार प्रदान किया जायेगा।
स्वदेशी स्किल / कौशल कार्ड हेतु आवश्यक दस्तावेज-
Documents Required for Swadesh Skill Card: | ||
आधार कार्ड | भारतीय मोबाइल नंबर | ईमेल आईडी |
पासपोर्ट, वीजा | विदेशी मोबाइल संख्या | शैक्षिक योग्यता |
Swadesh Skill Card आवेदन के लिए पात्रता शर्तें-
- आवेदक भरतीय मूल का निवासी होना चाहिए।
- योजना का लाभ उस व्यक्ति को मिलेगा, जो विदेश में रोजगार करता था।
- व्यक्ति अपने रोजगार में कार्य कुशल होना चाहिए।
- आवेदक शिक्षित और अपने रोजगार का अनुभवी होना चाहिए।
- आवेदक के पास दो देशों की नागरिकता नहीं होनी चाहिए।
- व्यक्ति रोजगार के लिए इच्छुक होना चाहिए।
इसे भी देखें: लॉकडाउन 5.0 नहीं अब अनलॉक जानिए पूरी जानकारी
स्वदेशी योजना के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-
Toll-Free Helpline Number for Swadesh Skill Card Scheme – भरत सरकार ने 30 मई 2020 को http://www.nsdcindia.org पोर्टल लॉन्च किया जो कि विदेशों से लौट रहे श्रमिकों के लिए है। इस में स्वेदशी श्रमिकों को रोजगार प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसके लिए Swadeshi Portal ने 1800-123-9626 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर प्रवासी स्वदेशी व्यक्ति फोन करके योजना से जुड़े सबंधित सवाल पूछ सकता है। जिससे वह कौशल कार्ड का ऑनलाइन फॉर्म भर सके।
इसे भी पढ़ें: रेहड़ी-पटरी, सड़क विक्रेता रोजगार लोन योजना 2020
Swadesh Skill Card Yojana के उद्देश्य और विशेषता-
- प्रवासी स्वदेशी श्रमिकों को रोजगार प्रदान करना।
- स्वदेश पोर्टल को कौशल विकास मंत्रालय ने एक नया प्रोजेक्ट शुरू किया है। जिसमे लोगों को रोजगार प्रदान किया जायेगा।
- Swadeshi Yojna कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की रोजगार प्रदान करने की एक पहल है। जिसमें प्रवासी स्वदेशी नागरिकों को उनके डाटाबेस तैयार किया जायेगा।
- वंदे भारत मिशन के तहत जो श्रमिक भारत लाये गये हाँ उनको रोजगार प्रदान किया जायेगा।
- Swadesh Yojana 30 मई 2020 को शुरू की गयी थी जिसमें 3 जून तक 7,000 लोगों ने अपना पंजीकरण करवा दिया था।
- इस डाटाबेस के जरिये बताया जा रहा है की इसमें सबसे अधिक व्यक्ति केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना राज्यों के हैं। जो सबसे ज्यादा संख्या संयुक्त अरब गणराज्य, ओमान, कतर, कुवैत और सऊदी अरब में रोजगार के लिए गए थे। और तेल और गैस के सेक्टर, कंस्ट्रक्शन, टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी, ऑटोमेटिव और एवियेशन के के क्षेत्र में रोजगार करते थे।
- भारत सरकार इन लोगों को अब भारत में ही रोजगार प्रदान करने के लिए इनके डाटाबेस की मदद से इनको भारत में स्थित कंपनियों में रोजगार प्रदान करेगी।
इसे भी पढ़ें: Corona Relief Package – पीएम गरीब कल्याण अन्ना योजना
स्वदेश स्किल / कौशल कार्ड हेतु ऑनलाइन पंजीकरण करें-
Swadesh Skill Card 2023 Online Registration Process:
- आवेदक को सबसे पहले स्वदेश कौशल कार्ड पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- कौशल कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
- आपकी होम स्क्रीन पर ‘Skill Card Form’ होम पेज खुलेगा, जहाँ आपको पूछी गयी जानकारी को भरना होगा। जैसे – नाम, पासपोर्ट नंबर, मोबाइल नंबर, प्रवासी संख्या (00-देश कोड-मोबाइल नंबर), रोजगार का देश (प्रवासी), ईमेल आईडी, कार्य क्षेत्र ,नौकरी का शीर्षक / पदनाम (इलेक्ट्रीशियन, एकाउंटेंट, आदि), कार्य अनुभव, शैक्षिक योग्यता,कोई अन्य टिप्पणी की जानकारी।
- इस प्रक्रिया के बादm आपको नीचे दिए गए ‘Submit’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आपका स्वदेशी स्किल/कौशल कार्ड के लिए आवेदन/पंजीकरण (पंजीयन) पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: MSME के लिए चैंपियन पोर्टल लॉन्च