HP Seva Sankalp Yojana | Himchal Mukhyamantri Seva Sankalp Helpline Number | सेवा संकल्प योजना शिकायत पंजीकरण | हिमाचल प्रदेश सेवा संकल्प शिकायत की स्थिति
नमस्कार प्रिय पाठकों, आज मैं हिमांचल प्रदेश की मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के बारे में जानकारी दूँगा। जो हमारे हिमांचल प्रदेश वासियों के लिए बहुत ही सुगम योजना है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने अपने प्रदेशवासियों के लिए उनकी समस्या को हल करने के लिए 1100 हेल्पलाइन नंबर के रूप में शुरू किया है। ताकि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या को दूर करना हो तो वह अपनी समस्या को आसानी से दूर कर सकता है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने इस सेवा संकल्प योजना का शुभारभ प्रदेश में रहने वाले व्यक्तियों के लिए जो अपनी शिकायत को अधिकारी के पास जाकर नहीं करा सकते हैं। उन लोगों की समस्या को दूर करने के लिए इस योजना के कारण लोगों की समस्या को जल्दी से हल किया जायेगा। ताकि जनता को किसी भी प्रकार की समस्या का समना न करना पड़े। HP CM Sewa Sankalp Yojana के अंतर्गत सीमित समस्याओं को लिया गया। जिनको हम ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी समस्या को दर्ज करा सकतें है। ऑनलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज करने की जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। तथा साथ ही जानिए कौन-कौन सी समस्या को आप फोन के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज करा सकतें हैं।
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना
HP Mukhyamantri Sewa Sankalp Yojana Helpline – सेवा संकल्प योजना को हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी द्वारा शुरू की गयी योजना है। यह योजना जनता की मदद करने के लिए उनकी समस्याओं का हल करने के लिए शुरू की गयी योजना है। सेवा संकल्प योजना के अंतर्गत 65 विभागों को लिया गया है। जिनके लिए 6,500 कर्मचरियों को नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री जी ने लोगों से अपील की है की लोग योजना का लाभ जरूर उठायें, ताकि उनकी समस्या का हल जल्दी से किया जाय। 7 दिन से 14 दिन के भीतर ही आप की समस्या को हल करने का लक्ष्य रखा गया है। सेवा संकल्प योजना में यदि कोई अधिकारी जानकारी देने में कोई लापरवाही करता है तो उसे के ऊपर भी करवाही करने का परावधान भी रखा गया है। संकल्प योजना को दो भागों में बांटा गया है।
(1st) Helpline Number | (2nd) Online Medium |
एचपी सीएम सेवा संकल्प पोर्टल 1100 हेल्पलाइन-
सेवा संकल्प योजना हेल्पलाइन नंबर के अंतर्गत हम अपनी समस्या को फोन के माध्यम से दूर कर सकतें हैं। जिस के लिए हमें टोल-फ्री नंबर 1100 पर कॉल करनी होगी और अपनी समस्या को दर्ज करना हो होगा। हम अपनी समस्या को सुबह 7 बजे से रत के 10 बजे तक करा सकतें हैं। इस के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन कार्यालय (कॉल सेन्टर) शिमला के टूटीकंडी बाईपास में कार्यालय भी खोला गया है। हेल्पलाइन माध्यम से अब किसी भी व्यक्ति को अलग-अलग सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब वह अपनी समस्या को फोन के माध्यम से ही हल कर सकता है। बस इस के लिए उसे 1100 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर फोन करना होगा। और अपनी समस्या/शिकायत को दर्ज करना होगा।
HP Sewa Sankalp Helpline के लाभ-
- हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से हम फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकतें हैं।
- हम घर बैठ ही अपनी शिकायत या जानकरी हेल्पलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकतें हैं
- हमें किसी अधिकारी से अपनी शिकायत दर्ज करनी की विनती नहीं करनी पड़ेगी।
- सेवा संकल्प हेल्पलाइन योजना से हम दुर्गम स्थानों से भी हम अपनी शिकायत दर्ज करा सकतें है।
- हेल्पलाइन माध्यम से पारदर्शिता प्रदर्शित होगी और समय और धन की बजट होगी।
- Helpline Mode से हमें अपनी शिकायत/जानकारी लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
HP CM Sewa Sankalp Yojana ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें-
Online Medium – मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना को हेल्पलाइन माध्यम के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम को भी रखा गया गया है। जनता ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी शिकायत या सरकारी कार्यों को जानकारी भी ले सकतें है। सेवा संकल्प योजना में अपनी शिकायत या अन्य कोई जानकारी लेने के लिए सरकार सेवा संकल्प की आधिकारिक वेबसाइट https://cmsankalp.hp.gov.in/ भी बनाई है जिस पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। आपके द्वारा दर्ज की गयी शिकायत को 7 से 14 दिन के अंदर निवारण करना आवश्यक है।
इसे भी पढ़ें: EPDS हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड नई लिस्ट 2020 चेक करें
हिमाचल प्रदेश ऑनलाइन सेवा संकल्प योजना के लाभ-
इस पोर्टल के निम्न प्रकार से हैं:
- ऑनलाइन माध्यम से हम किसी भी समय सेवा संकल्प योजना में अपनी समस्या को दर्ज करा सकतें है।
- Online Mode से हम अपनी समस्या को जल्दी से दर्ज करा सकतें हैं।
- सेवा संकल्प ऑनलाइन माध्यम से बिना सरकारी कार्यालय में जाये बिना ही अपनी शिकायत को दर्ज करा सकतें हैं।
- हिमाचल प्रदेश ऑनलाइन सेवा संकल्प योजना से शिकायत को दर्ज करने के लिए हमें सरकारी कार्यालय के अलग-अलग अधिकारीयों के पास नहीं जाना पड़ेगा। ऑनलाइन माध्यम से स्पष्ट पारदर्शिता प्रदर्शित होती है।
मा० न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण
अन्य राज्य / केंद्र / विदेशी सरकार के खिलाफ शिकायत
विभागीय पूछताछ सम्बंधित, अधिकारियों के स्थानांतरण सम्बन्धी मामले,सरकारी कर्मचारियों के सेवा सम्बन्धी मामले।
सूचना का अधिकार से सम्बंधित मामले
हिमाचल सेवा संकल्प योजना की मुख्य विशेषताएं-
- HP CM Sewa Sankalp Yojana को चार भोगों बाँटा गया गया है।
- सेवा संकल्प योजना खंड, तहसील, जिला और राज्य स्तर पर समस्याओं का समाधान करेगी।
- 7 से 14 दिन की अवधि में समस्या का निवारण किया जायेगा।
- समस्याओं के निवारण के लिए हर स्तर पर सम्भव प्रयास किये जायेंगे।
- यदि किसी तरह से समस्या का समाधान नही हो पाता है, तो शिकायत अगले स्तर पर स्थानांतरित कर दी जायेगी।
- सभी घरों में टोल फ्री हेल्पलाइन 1100 नंबर मुहिया कराये जायेंगे।
- छोटी-छोटी समस्यों या शिकायत के किये सरकारी मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री रोशनी योजना 2020 हिमाचल प्रदेश | आवेदन फॉर्म
सेवा संकल्प योजना में ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज करें?
सेवा संकल्प योजना लोगों की शिकायत और समस्यों को दूर करने की योजना है। इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक भी अपनी समस्या की शिकायत दर्ज करा सकता है। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतें सुनने और उनका समाधान करना है। शिकायतें दर्ज करने के लिए आवेदक HP Sewa Sankalp Toll-Free Number डायल कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन ही कंप्लेंट दर्ज कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://cmsankalp.hp.gov.in/ पर जाना होगा।
- उसके बाद, “शिकायत/सुझाव दर्ज करें” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आप अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हो।
- अंत में आप अपने शिकायत/सुझाव की स्थिति भी देख सकते हो।
Note – टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर फोन करके हम अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
HP CM Sewa Sankalp Yojana Portal: https://cmsankalp.hp.gov.in/
यह भी पढ़ें: HP Sahara Yojana – हिमाचल प्रदेश सहारा योजना