Service Plus: सर्विस प्लस पोर्टल रजिस्ट्रेशन, लॉगइन, Certificate Apply

Service Plus Online Portal |  सर्विस प्लस पोर्टल रजिस्ट्रेशन| सर्विस प्लस पोर्टल लॉगइन  | सर्विस प्लस पोर्टल Certificate Apply

सरकार द्वारा इस लॉकडाउन के समय में एक बहुत ही सुविधा जनक पोर्टल “सर्विस प्लस पोर्टल (Service Plus Portal)” की शुरुआत की है। इस पोर्टल के अंतर्गत 24 से भी अधिक राज्यों को शामिल किया गया है। साथ ही इसमें आपको 1,000 से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। आप Service Plus में नियामक सेवाएं, वैधानिक सेवाएँ, विकासात्मक सेवाएं, उपभोक्ता उपयोगिताएँ सेवा उपलब्ध है। इन सभी सेवाओं से आप जाति प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र , मृत्यु प्रमाण पत्र आदि सभी सुविधाओं का लाभ एक पोर्टल पर पा सकते हैं। Service Plus नागरिकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक सेवाओं को प्रदान करने के लिए बहु-किरायेदार वास्तुकला पर आधारित एक एकीकृत मंच है, एक ऐसा अनुप्रयोग जो सीखने के लिए त्वरित है और न्यूनतम प्रयास या बहुत कम कौशल सेट के साथ उपयोग करना आसान है।

Service-Plus-Portal-In-Hindi
Service-Plus-Portal-In-Hindi

सर्विस प्लस पोर्टल ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल

Service plus e district Portal – जैसा की आपको हमने ऊपर बतया की Service plus e district portal पर 1000 से भी अधिक सेवाएं और 24 से भी अधिक राज्यों को शामिल किया गया है। इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उदेश्य यह है की किसी भी व्यक्ति को जाति प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र , मृत्यु प्रमाण पत्र आदि के लिए किसी भी दफ्तर के चककर न काटने पड़े। यह आसानी से अपने घर पर रहकर इन सुबिधाओं को एक ही पोर्टल में प्राप्त कर सके। जो भी इच्छुक लाभार्थी सरकार द्वारा शुरू किये गए Service Plus Portal पर प्रदान की जा रही सभी सुविधाओं और योजना का लाभ उठाना चाहते है उन्हें इसके लिए पहले अपना पजीकरण करना होगा। पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया नीचे लेख में उपलब्ध है।

पोर्टल का नाम   सर्विस प्लस पोर्टल
शुरू किया गया  भारत सरकार द्वारा
सेवाएं उपलब्ध   1000 से भी अधिक
राज्य   लगभग सभी राज्य
लाभार्थी   सभी नागरिक
आधिकारिक वेबसाइट    serviceonline.gov.in

सर्विस प्लस पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाएं

Services provided through Service Plus Portal – सरकार द्वारा सर्विस प्लस पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं को निम्नलिखित के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।

  • नियामक सेवाएं (Regulatory services) => व्यापार लाइसेंस, एक इमारत के निर्माण की अनुमति आदि जैसी सेवाएं जो नागरिकों को अस्वीकार की जा सकती हैं।
  • वैधानिक सेवाएं (Statutory Services) => जन्म / मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने जैसी सेवाएं जो नागरिकों को अस्वीकार नहीं की जा सकती हैं।
  • विकासात्मक सेवाएँ (Development services) => NREGS, IAY, वृद्धावस्था पेंशन आदि जैसे नागरिकों के लाभ के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएँ या योजनाएँ।
  • उपभोक्ता उपयोगिताएँ सेवा (Services like Consumer Utilities) => बिल भुगतान और अन्य जैसी सेवाएं उपयोगिता सेवाओं के अंतर्गत आती हैं।
G2C:- Government To Citizen G2G:- Government To Government
G2B:- Government To Business G2E:- Government To Employee

सर्विस प्लस पोर्टल पर मौजूद केंद्र और राज्य सरकार के तहत भी उपलब्ध सेवाओं की सूची।

List of services available under Central and State Government on the Service Plus e District Portal – सर्विस प्लस पोर्टल पर मौजूद केंद्र और राज्य की सेवाओं की सूची निम्न प्रकार से हैं –

S.No. State Name Total Services G2B G2C G2G
1 CENTRAL 11 0 9 2
2 ARUNACHAL PRADESH 10 0 9 0
3 ASSAM 88 86 2 0
4 BIHAR 47 29 18 0
5 CHANDIGARH 2 0 2 0
6 CHHATTISGARH 9 1 8 0
7 HARYANA 371 0 370 1
8 HIMACHAL PRADESH 3 0 3 0
9 JHARKHAND 29 0 29 0
10 KARNATAKA 306 62 242 0
11 KERALA 35 22 13 0
12 MADHYA PRADESH 16 3 13 0
13 MAHARASHTRA 22 0 22 0
14 MANIPUR 2 0 2 0
15 MEGHALAYA 18 6 12 0
16 MIZORAM 1 0 1 0
17 NAGALAND 1 1 0 0
18 ODISHA 9 2 7 0
19 PUDUCHERRY 4 0 4 0
20 RAJASTHAN 1 0 1 0
21 SIKKIM 7 0 7 0
22 TAMIL NADU 1 0 1 0
23 TRIPURA 26 0 25 1
24 UTTAR PRADESH 6 0 2 4
25 WEST BENGAL 3 1 2 0
Grand total 1028 213 804 8

सर्विस प्लस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण

Online registration on Service Plus portal – यदि आप भी सर्विस प्लस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको “सर्विस प्लस पोर्टल” की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • Service plus e district Portal के लिए यहां क्लिक करें
  • क्लिक करते ही आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा। यहां आपको लॉगिन (Login) के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा नीचे चित्र में दिखाया गया है।
Service-Plus-Portal-Registration
Service-Plus-Portal-Registration
  • यहां क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। इस पेज में आपको। don’t have an account ? register here के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा। इसमें पूछी गयी सभी जानकारी ध्यान से सही सही भरे और अंत में “Validate” पर क्लिक कऱ दें।
  • इसी के साथ आपका पंजीकरण हो जायेगा। अब आप इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

सर्विस प्लस पोर्टल पर आवेदन की स्थिति देखे

Check application status on Service Plus portal – यदि अपने इस सर्विस प्लस पोर्टल के माध्यम से किसी सेवा का आवेदन किया है और अब आप उसकी स्थिति देखना चाहतें हैं तो आपको कुछ आसान से चरणो का पालन करना होगा। जो निम्न प्रकार से हैं –

  • इसके लिए आपको सबसे पहले Service Plus portal पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको “Track Application Status” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा। जहां आपको आवेदन की स्थिति देखने के लिए दो विकल्प मिलेंगे Through Application Reference Number या Through OTP/Application Details
  • आपको इनमे से एक का चयन करना होगा और फिर कैप्चा कोड डाल के अंत में Submit पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप अपने आवेदन की स्तिथि की जाँच कर सकते हैं।

Click Here

यह भी पढ़ें: [NREGA List] मनरेगा जॉब कार्ड राज्यवार सूची देखें 2020-21

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top