मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन – MP Rojgar Setu Yojana

मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना ऑनलाइन आवेदन | रोजगार सेतु योजना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | MP Rojgar Setu Yojana Form | Rojgar Setu Scheme In Hindi

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार प्रदान करने के लिए ‘रोजगार सेतु योजना’ की घोषणा की है। जिसमें राज्य के प्रवासी और प्रदेश के बेरोजगार लोगों को राज्य सरकार द्वारा रोजगार प्रदान किया जायेगा। जिसके चलते राज्य के अंतर्गत बेरोजगारी दर कम होगी और लोगों के पास रोजगार होने के कारण आय का साधन भी बना रहेगा। मध्य प्रदेश सरकार ने Rojgar Setu Yojana के लिए ऑनलाइन पोर्टल निकला है। जिस पर बेरोजगार युवा अपना आवेदन करने के बाद सरकार द्वारा उसे रोजगार प्रदान किया जायेगा।

MP Rojgar Setu Yojana 2023

इस पोर्टल में कुशल श्रमिक व अकुशल श्रमिक भी अपना पंजीयन करा सकता है। जिसके लिए उसे समग्र आईडी का होना आवश्यक है। Rojgar Setu Yojana For Pravasi Shramik/Majdur Registration Form | MP Migrant Workers Employment Scheme | मप्र प्रवासी मजदूर रोजगार हेतु योजना पंजीकरण, पात्रता आवश्यक दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

 

मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना 2023

योजना रोजगार सेतु योजना
 राज्य मध्य प्रदेश
 शरू की CM शिवराज सिंह चौहान जी
 घोषणा तिथि 26 मई, 2020
 लाभार्थी बेरोजगार श्रमिक
 आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
 उद्देश्य रोजगार उपलब्ध करना
हेल्पलाइन नंबर (0755) 2555-530
श्रमिक पंजीयन पोर्टल sambal.mp.gov.in

 MP Rojgar Setu Yojana For Migrant Workers-

कोरोना वायरस संक्रमण के केंद्र सरकार ने 25 मार्च को देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसके चलते मोदी सरकार ने सभी प्रकार के रोजगार और ऑफिस, स्कूल, धार्मिक स्थल आदि सभी बंद करा दिये थे। केवल आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को जारी रखा गया था। जिसके चलते बहुत से लोग रोजगार बंद होने की वजह से बेरोजगार हो गये। ज्यादा लम्बे समय के कारण प्रवासी श्रमिक, मजदूरों को अपने घर लौटना पड़ा। जिसके चलते मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के कुशल व अकुशल श्रमिकों के लिए रोजगार प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना का शुभारम्भ किया।

MP Rojgar Setu Yojana

इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 मई 2020 को की थी। जिसमें राज्य सरकार द्वारा राज्य के प्रवासी श्रमिकों का सर्वे किया गया। जिसके बाद पूरी तरह से योजना बनायी गयी। और 3 जून 2020 को ऑनलाइन पोर्टल जारी किया गया जिसमें बेरोजगार युवा अपना पंजीकरण आवेदन करा सकतें है। जो बेरोजगार युवा रोजगार के इच्छुक हैं। सरकार उनको श्रमिकों को उनकी योग्यता और उनकी कार्य कुशलता के अंतर्गत रोजगार प्रदान करने का अवसर भी देगी। जिससे उनकी आय का भी साधन बना रहे।

Rojgar Setu Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज-

आधार कार्ड मोबाइल नंबर निवास प्रमाण पत्र
 श्रमिक कार्ड  समग्र आईडी  पासपोर्ट-साइज फोटो

Mukhyamantri Rojgar Setu Yojana की पात्रता शर्ते-

  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • व्यक्ति रोजगार का इच्छुक होना चाहिए।
  • वर्तमान में प्रवासी मजदूर बेरोजगार होना चाहिए।
  • आवेदक के पास समग्र आईडी होनी चाहिए। यदि नहीं हो तो वह समग्र पोर्टल पर Samagra ID जनरेट कर सकता है।
  • सरकारी नौकरी करने वाला या पेंशनधारी व्यक्ति योजना का पात्र नहीं होगा।

मध्य प्रदेश रोजगार सेतु योजना में रोजगार के क्षेत्र-

  • फैक्ट्री,उद्योग
  • भवन निर्माण व अन्य निर्माण कार्य
  • ईंट भट्टा व खनन निर्माण
  • कपड़ा उद्योग व सूती उद्योग
  • कृषि एवं बागवानी क्षेत्र
  • मरनरेगा एवं अन्य रोजगार के क्षेत्र

इसे भी पढ़ें: Shram Siddhi Yojana – मप्र श्रम सिद्धि योजना की जानकारी

एमपी रोजगार सेतु योजना की विशेषता एवं लाभ-

  • Rojgar Setu Yojana 2023 के तहत बेरोजगार श्रमिक मजदूरों को राज्य सरकार द्वारा रोजगार प्रदान किया जायेगा।
  • इस योजना में राज्य के मूल निवासियों को ही सरकार द्वारा रोजगार प्रदान किया जायेगा और उनको उनकी कार्य कुशलता अनुसार ही रोजगार प्रदान किया जायेगा। जिसके लिए बेरोजगार व्यक्ति को अपना समग्र पोर्टल में अपना पंजीकरण करना आवश्यक है।
  • जिन प्रवासी श्रमिकों/मजदूरों/कामगारों की बेरोजगारी की वजह से आय का साधन समाप्त हो गया है। उनको रोजगार प्राप्त हो जायेगा और उनकी आय का साधन भी बना रहेगा।
  • योजना का लाभ ‘मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना’ या ‘भवन एंव अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल’ में पंजीयन की पात्रता रखते हैं।
  • Rojgar Setu Yojna के तहत फैक्ट्री, उद्योग, भवन निर्माण व अन्य निर्माण कार्य, ईंट भट्टा व खनन निर्माण, कपड़ा उद्योग व सूती उद्योग, कृषि एवं बागवानी क्षेत्र, मनरेगा व अन्य रोजगार के शर्तों में रोजगार प्रदान किया जायेगा।

रोजगार सेतु योजना हेतु समग्र आईडी ऑनलाइन पंजीयन फॉर्म-

रोजगार सेतु योजना के लिए समग्र आईडी ऑनलाइन पंजीकरण / आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित रूप से है:

  1. आवेदक को सबसे पहले समग्र आईडी पोर्टल पर पर जाना होगा।
  2. समग्र आईडी पोर्टल पोर्टल में सीधे जाने के लिए सीधे इस लिंक में क्लिक करें => यहाँ क्लिक करें
  3. आपकी स्क्रीन पर समग्र आईडी का होम पोर्टल खुला जाएगा, जहां आपको परिवार पंजीकरण पेज पर जाना होगा।
  4. अब आपको “Enroll in Samagra” सेक्शन में जाकर “Register Family” लिंक पर क्लिक करना है या यहाँ क्लिक करें।
  5. अंत में रोजगार सेतु योजना के तहत ऑनलाइन पंजीयन करने हेतु मुख्यमंत्री प्रवासी श्रमिक पोर्टल पर जाइये।

Rojgar Setu Yojana से जुड़े प्रश्न/उत्तर (FAQs)-

  1. रोजगार सेतु योजना की घोषणा किसने की है?
    Rojgar Setu Scheme की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने 26 मई 2020 को की थी।
  2. मप्र श्रमिक सेवा योजना किस से संबंधित है ?
    रोजगार सेतु योजना बेरोजगार श्रमिक/मजदूर/कामगार से सबंधित है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा उन्हें रोजगार प्रदान किया जाएगा, ताकि लॉकडाउन में वो भी अपना गुजर-बसर कर सके।
  3. मुख्यमंत्री प्रवासी श्रमिक रोजगार सेतु योजना का लाभ किन व्यक्तियों को मिलेगा ?
    Pravasi Shramik Rojgar Setu Yojna का लाभ समग्र आईडी या लेबर कार्ड वालों को ही मिलेगा।

Madhya Pradesh Shramik Sewa App

Download: MP Rojgar Setu Yojana Form PDF

यह भी पढ़ें: MP Rojgar Portal – मध्य प्रदेश रोजगार ऑनलाइन पंजीयन

Govt-Process-Helpline-Team

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top