राजस्थान तारबंदी योजना 2023: ऑनलाइन फॉर्म, Tarbandi Yojana Registration

तारबंदी योजना राजस्थान ऑनलाइन आवेदन| राजस्थान तारबंदी योजना ऑनलाइन | Rajasthan Tarbandi Yojana Registration | Tarbandi Scheme In Hindi

प्यारे दोस्तों, आज हम अपने इस आर्टिकल में राजस्थान के स्थाई निवासीयों के लिए, एक नई योजना की जानकारी लेकर आए हैं। इस योजना का नाम “राजस्थान तारबंदी सब्सिडी योजना” है। यह योजना पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई थी। राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जहां पर अधिकतर लोग कृषि पर निर्भर है। किसानों के लिए राज्य सरकार समय-समय पर बहुत सी योजनाएं लेकर आती रहती है, जिनमे से एक योजना यह भी है।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023

इस योजना मे राजस्थान सरकार अपने राज्य मे रह रहे किसानो को उनके खेत मे तारबंदी करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस योजना मे आने वाले कुल खर्चे मे से सरकार आपको 50% खर्चा देगी। जैसा की आप सभी जानतें है आवारा पशु फसलों को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे किसानों की बहुत फसल बर्बाद हो जाती है। इसीलिए अधिकतर किसान अपने खेतों के चारों तरफ तारबंदी कर देते हैं | ताकि कोई आवारा पशु खेत में ना जा सके। परंतु कई किसान पैसों की कमी के कारण ऐसा नहीं कर पाते। इसीलिए राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तारबाड़ा सब्सिडी योजना (Mukhyamantri Bada/Tarbandi Subsidy Yojana) को शुरू किया है। इस योजना से जुडी सभी जानकारी पाने के लिए आपको हमारा आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा।

राजस्थान तारबंदी योजना 2023

इस योजना के अंतर्गत किसानो को खेत में तार लगवाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता की जाएगी। जिससे कि सभी किसान कांटेदार तारबंदी करवा कर अपने खेतों की रक्षा कर सकें। और फसलों को आवारा पशुओं द्वारा होने वाले नुकसान से बचाया जा सके इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे किसानों को उनकी फसल की सुरक्षा करने में मदद करना है। जिससे की फसल की पैदावार अच्छी हो। इसके लिए सरकार द्वारा कुल 8 लाख 49 हजार मीटर क्षेत्र के लिए मंजूरी दी गई है।

तारबंदी योजना के अंतर्गत तारबंदी का 50% खर्चा सरकार द्वारा किया जाएगा। बाकी का 50% योगदान किसान का होगा। इसमें अधिकतम 40,000 रुपये तक खर्च सरकार द्वारा किया जाएगा।

  1. इस योजना में लाभ छोटे तथा सीमांत किसानों को दिया जाएगा।
  2. राजस्थान तारबंदी योजना के अंतर्गत अधिकतम 400 मीटर तक की तारबंदी के लिए ही सब्सिडी दी जाएगी।
  3. इससे आवारा पशुओं द्वारा होने वाली फसल की बर्बादी को रोका जा सकेगा।
  4. इसके लिए कम से कम 3 लाख 96 हजार रुपए तक की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

श्रेणी अनुसार तारबंदी अनुदान प्रतिशत-

तारबंदी योजना अनुदान प्रतिशत निम्न प्रकार से है:

अनुसूचित जाति हेतु अनुदान 17.83 प्रतिशत
अनुसूचित जनजाति हेतु अनुदान 13.48 प्रतिशत
किसान महिलाओं हेतु अनुदान 30 प्रतिशत

Mukhyamantri Tarbandi Yojana Rajasthan के लाभ-

तारबंदी योजना के लाभ निम्नलिखित है।

  • राजस्थान सरकार अब किसानों को अपने खेतों में तारबंदी करने के लिए योजना के अंतर्गत सब्सिडी प्रदान करेगी।
  • इसके लिए किसान को जरूरी कागजात के साथ अपने निकटतम कार्यालय में संपर्क करना होगा।
  • अगर किसान बाजार में तार खरीदने जाए तो उसे यह बहुत ही ज्यादा कीमत पर मिलेंगे।
  • इसके उलट तारबंदी योजना के अंतर्गत तार खरीदने पर उसे सब्सिडी मिलने से काफी फायदा होगा।
  • राजस्थान सरकार ने लक्ष्य रखा है कि “तारबंदी योजना 2023” का लाभ अधिक से अधिक किसानों को दिया जाए।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान किसान फसल कर्ज माफी योजना 2023

तारबंदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज-

 – राजस्थान तारबंदी योजना में आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

राशन कार्ड (Ration Card) आधार कार्ड (Aadhaar Card)
जमीन की जमाबंदी कम से कम 6 महीने पुरानी हलफनामा (Affidavit)

Rajasthan Tarbandi Yojana हेतु पात्रता शर्ते-

योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता का होना आवश्यक है।

  • योजना का लाभ केवल राजस्थान के स्थाई निवासियों ही ले सकते हैं।
  • आवेदनकर्ता के नाम पर कम से कम 0.5 हेक्टेयर भूमि होनी चाहिए।
  • यदि आप पहले से ही किसी अन्य योजना का लाभ ले रहे हो तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
  • राशि सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी जो कि आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत 40,000 रुपए तक की सहयाता लेने के लिए पहले आपको अपने 50% पैसे लगाने होंगे।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान जन सूचना पोर्टल 2023 | योजनाओं की सूची

तारबंदी योजना राजस्थान 2023 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म-

Tarbandi Subsidy Yojana Rajasthan 2023 Online Application Form – यदि आप इस योजना में आवेदन करना चाहतें हैं। तो आपको कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा। जो निम्न प्रकार से हैं:

  • योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको, अपने नजदीकी ग्राम पंचायत में संपर्क करना होगा।
  • इसके अलावा आप अपनी तहसील / ब्लॉक में जाकर तारबंदी योजना Application Form PDF प्राप्त कर सकते हैं।
  • या आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकतें हैं।

 Tarbandi Yojana Application Form PDF Download

  • अब आवेदन फॉर्म पीडीएफ में मांगी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • फॉर्म भरने के पश्चात, सारे जरूरी डाक्यूमेंट्स उसके साथ संलग्न कर दें।
  • अब इस Application Form को संबंधित कार्यलय में जाकर जमा करवा दें।
  • आपकी योग्यता चेक करने के बाद, आपको सूचित कर दिया जाएगा कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए योग्य है या नहीं। अधिक जानकारी के लिए राजस्थान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agriculture.rajasthan.gov.in/ पर जाइये।

Click Here

यह भी पढ़ें: किसान ऋण वितरण योजना राजस्थान 2023 रजिस्ट्रेशन फॉर्म

प्रिय पाठकों, आपको हमारा आर्टिकल “राजस्थान तारबंदी सब्सिडी योजना 2023 (Rajasthan Tarbandi Subsidy Yojana In Hindi)” कैसा लगा? यदि आपको इससे जुडी कोई अन्य जानकारी या कोई सवाल हमसे पूछने हों। तो आप हमे नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकतें हैं। हम जल्द ही आपको जवाब देंगे। अन्य सभी सरकारी योजनाओ की अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www.yojanaformpdf.com के साथ बने रहें। धन्यवाद-

4 thoughts on “राजस्थान तारबंदी योजना 2023: ऑनलाइन फॉर्म, Tarbandi Yojana Registration”

  1. सुमेरसिह

    सुमेरसिह.s मालमसिह गाँव फतेहगढ़ तहसील देचु जोधपुर राजस्थान
    तारबंदी.. करने के लिए.. आवेदन.. करना चाहते
    ई.. मिऋ.. दारा.. कराने.. चाहते हैं..

    1. Taar bandi yojnaa ka kam rajaya me lagu hai ya nahi form mene e miter se bharaya hai Larkin panchyat me mene adhikareyo se baat ki lakin gramsevak be kaha asi koi yojnaa nahi hai aisa q ho raha hai shree man

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top