Jan Aadhaar Card 2023 | जन आधार कार्ड राजस्थान पंजीकरण | Citizen Enrollment in Rajasthan Jan Aadhaar Card Yojana | जनाधार कार्ड योजना राजस्थान ऑनलाइन पंजीकरण | Jan Aadhaar Card Portal | janaadhaar.rajasthan.gov.in
नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए राजस्थान राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी “राजस्थान जन आधार कार्ड योजना” की जानकारी लेके आएं हैं। जैसा की आपको पता होगा की यदि आपको राजस्थान में किसी भी काम को करवाना हो तो आपके पास ‘भामाशाह कार्ड’ होना जरूरी होता है। परन्तु अब इसकी जगह नए कार्ड “Rajasthan Jan-Aadhar Card” ने ले ली है। सरकार अपने वर्तमान कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर भामाशाह की जगह राजस्थान जन आधार कार्ड जारी करने जा रही है।
Rajasthan Jan Aadhar Card 2023
जन आधार कार्ड को पहले राजस्थान राज्य में ‘भामाशाह कार्ड’ के रूप में जाना जाता था। जो राजस्थान राज्य के निवासी को दिया जाता था। भामाशाह कार्ड या आधार कार्ड के माध्यम से, राजस्थान राज्य के गरीब लोगों को आसानी से सब्सिडी वाला सामान मिल सकता है और साथ ही जीवन बीमा कवर भी मिल सकता है। कई उपाय थे जो भामाशाह कार्ड के माध्यम से प्रदान किए गए थे। जन आधार कार्ड 10 अंको का जारी किया जायेगा। यह न केवल कार्ड का रंग बदलेगा, बल्कि योजना की प्रकृति में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने की तैयारी भी करेगा। Rajasthan Jan Aadhaar Card Yojana Details In Hindi की अन्य सभी जानकारी पाने के लिए आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक ध्यान से पढ़ना होगा।
New Update:- दोस्तों, राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान जन आधार कार्ड योजना के पंजीकरण हेतु आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है यदि आप Jan Aadhaar Card Yojana में अपना पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपके लिए हमने पूरी प्रक्रिया नीचे दी है।
राजस्थान जन आधार कार्ड योजना 2023
Rajasthan Jan Aadhaar Card Yojana Vivran – जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है कि भामाशाह कार्ड जन आधार कार्ड में बदल जाएगा। योजना में, प्रत्येक परिवार को 10 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या और पहचान के लिए कार्ड भी मिलेगा। कार्ड के माध्यम से, नकद लाभ केवल प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण पर उपलब्ध होंगे। गैर-नकद लाभ को आधार और जन आधार द्वारा प्रमाणित किया जाएगा। साथ ही, राज्य सरकार की योजनाओं, ई-कॉमर्स और बीमा सुविधाओं का लाभ भी नए कार्ड के माध्यम से मिलेगा। सरकार महिलाओं को परिवार की मुखिया के रूप में रखेगी।
योजना का नाम | मुख्यमंत्री जन आधार कार्ड योजना |
शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
लॉन्च किया जायेगा | बहुत जल्द |
किसकी जगह लेगा | भामाशाह कार्ड |
जन आधार कार्ड योजना राजस्थान के लाभ-
Benefits of Jan Aadhaar Card Yojana Rajasthan – जन आधार कार्ड योजना के लाभ निम्नलिखित हैं।
- प्रत्येक परिवार को एक नम्बर, एक कार्ड, एक पहचान प्रदान किया जायेगा।
- सभी सदस्यों की पहचान के रूप में मान्यता।
- सभी सदस्यों की पते के रूप में मान्यता।
- वहीं नगद लाभ प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और गैर-नगद लाभ आधार और जन-आधार द्वारा प्रमाणित होने पर ही मिलेगें।
- प्रदेश की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही कार्ड से जोड़ा गया।
- ई-कॉमर्स और बीमा सुविधाओं का लाभ भी नए कार्ड के माध्यम से मिलेगा।

राजस्थान जन आधार कार्ड योजना के उद्देश्य-
Objectives of Rajasthan Jan Aadhaar Card Yojana – जन आधार कार्ड के उद्देश्य निम्न उद्देश्य हैं।
- राज्य के निवासी परिवारों के जीवन-सांख्यिकीय और समाजशास्त्र-आर्थिक जानकारी का डेटा बेस तैयार किया जाना है।
- प्रत्येक परिवार को “एक नंबर, एक कार्ड, एक पहचान” प्रदान करना जिसे पहचान और पते के दस्तावेज के प्रमाण के रूप में मान्यता दी जानी है।
- राजस्थान जन आधार कार्ड 2023 नकद लाभ प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और गैर-नकद लाभ आधार / हस्तांतरण के माध्यम से और प्रमाणीकरण के बाद जीवन आधार देय।
- राज्य के निवासियों को उनके घरों के पास जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना और ग्रामीण क्षेत्रों में ई-कॉमर्स और बीमा सुविधाओं का विस्तार करना।
इसे भी पढ़ें: जाति प्रमाण पत्र राजस्थान | ऑनलाइन आवेदन-पंजीकरण फॉर्म
मुख्यमंत्री जन आधार कार्ड का कार्यान्वयन-
Implementation of Mukhyamantri Jan Aadhar Card – जन आधार कार्ड का कार्यान्वयन निम्न प्रकार से है:
- प्रत्येक परिवार को 10 आधार परिवार पहचान संख्या के साथ जन आधार कार्ड प्रदान किया जाएगा।
- परिवार द्वारा निर्धारित 18 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिला को परिवार का मुखिया बनाया जाएगा।
- यदि परिवार में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिला नहीं है, तो 21 वर्ष या उससे अधिक आयु का पुरुष मुखिया हो सकता है।
- यदि परिवार में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिला और 21 वर्ष या उससे अधिक आयु का पुरुष भी नहीं है, तो परिवार में अधिकतम आयु का कोई भी सदस्य परिवार का मुखिया होगा।
- राज्य के निवासी परिवारों को विभिन्न प्रकार के पारिवारिक कार्डों (जैसे राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड इत्यादि) के बदले एक बार मुफ्त जन आधार कार्ड प्रदान किया जाएगा, जो बहुउद्देशीय कार्ड होंगे।
- भविष्य में सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ / लाभ इस कार्ड के आधार पर सेवाओं को स्थानांतरित किया जाएगा।
राजस्थान जन आधार कार्ड योजना आवेदन/पंजीकरण प्रक्रिया-
Rajasthan Jan Aadhaar Card Yojana Application/Registration Process – यदि आप भी राजस्थान जन आधार कार्ड योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको जन आधार कार्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। जैसा नीचे दिखाया गया है।
- यहां आपको पेज के अंत में Jan Adhaar Enrollment के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। यहां आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे, आपको Citizen Registration के विकल्प को चुनना होगा।

- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेस्शन का फॉर्म खुल जायेगा। यहां आपको अपने मुखिया का नाम, आधार संख्या, मोबाइल संख्या, लिंग और जन्म तिथि को दर्ज करना होगा।
- अब सभी जानकारी भरने के बाद आपको अंत में “Submit” के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको रिजस्ट्रेस्शन नंबर मिल जायेगा।
- अब आपको “नागरिक नामांकन (Citizen Enrollment)“ पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा। यहाँ आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। जिसके बाद आपका पंजीकरण पूर्ण हो जायेगा।
नोट – राजस्थान जन आधार कार्ड योजना की अन्य जानकारी पाने के लिए कृपया भविष्य में हमारी वेबसाइट www.yojanaformpdf.com के साथ बने रहें।
यह भी पढ़ें: राजस्थान जन सूचना पोर्टल 2023 | योजनाओं की सूची
प्यारे दोस्तों, यहां हमने आपको “राजस्थान जन आधार कार्ड योजना (Rajasthan Jan Aadhaar Card Yojana)” से जुडी सभी जानकारी दी हैं। आशा करते हैं की आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आपको इससे संबंधित कोई अन्य जानकारी या कोई सवाल हमसे पूछने हो। तो आप हमे नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हो। हम जल्द ही आपकी सहायता करेंगे और अन्य सभी सरकारी योजनाओ की जानकारी पाने के लिए हमारे पेज www.yojanaformpdf.com के साथ जुड़े रहें। धन्यवाद-