Aapko Beti Yojana Rajasthan Apply | आपकी बेटी योजना राजस्थान ऑनलाइन आवेदन | आपकी बेटी योजना एप्लीकेशन फॉर्म | Rajasthan Aapko Beti Yojana In Hindi
नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करेंगे आपकी राजस्थान सरकार की नयी योजना की जिसका नाम “आपकी बेटी योजना 2023” है। आज के समय में बेटियां किसी से कम नहीं है, आज शिक्षा जितनी आवश्यक बेटों के लिए हैं उतनी ही आवश्यक बेटियों के लिए भी है। किन्तु कई बार समाज की कुछ गलत हालातों के चलते कई परिवार अपनी बेटियों को शिक्षा दिलाने में असमर्थ हो जाते हैं। ऐसे परिवार की बेटियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए राजस्थान सरकार ने एक योजना की शुरुआत की थी। इस लेख के माध्यम से हम आपको इस योजना की पूरी जानकारी देंगे। जिसके लिए आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
आपकी बेटी योजना राजस्थान 2023
राजस्थान राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों की लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए “आपकी बेटी योजना” वर्ष 2005 से संचालित की गयी है। योजना के तहत बीपीएल श्रेणी की बालिका जिसके माता – पिता दोनों की मृत्यु हो गयी हो या माता -पिता में से किसी एक की मृत्यु हो गयी हो, उन्हें शिक्षा प्रोत्साहन के लिए वार्षिक आर्थिक सहायता राशि राज्य सरकार की और से प्रदान किये जाने का प्रावधान है।
आपकी बेटी योजना में मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा वर्ष 2023 में योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ा दिया गया है। बढ़ी हुयी राशि योजना के तहत कक्षा 1 से कक्षा 8 में पढ़ने रही बालिकाओं को वार्षिक रूपए 1100 के स्थान पर रूपए 1500 प्राप्त होगी। कक्षा 9 से कक्षा 12 में पढ़ रही छात्राओं को वार्षिक आर्थिक सहायता राशि रूपए 2100 के स्थान पर 2500 प्राप्त हो सकेगी। आइये जाने योजना की पूरी जानकारी।
क्र. म. | जानकारी बिंदु | योजना की जानकारी |
1. | योजना का नाम | आपकी बेटी योजना राजस्थान |
2. | लांच तिथि | सन 2005 |
3.. | शुरुआत | राजस्थान सरकार द्वारा |
4. | योजना में वर्तमान संशोधन | 30 मई सन 2019 |
5. | संशोधन किया गया | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा |
5. | वित्तीय सहायता | बालिका शिक्षा फाउंडेशन राजस्थान |
राजस्थान आपकी बेटी योजना की विशेषताएं-
- इस योजना में उन परिवारों की बेटियों को वार्षिक आधार पर वित्तीय सहायता दी जा रही है। जोकि आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस तरह से ऐसे परिवारों की बेटियों को आर्थिक मदद मिल रही है।
- अब तक दी जाने वाली सहायता राशि में हालही में गहलोत सरकार द्वारा कुछ संशोधन किया गया है।
- अब सहायता राशि 1,000 रूपये और बढ़ा दी गई है। पहले 1 से 8 वीं कक्षा तक की बेटियों को 1000 रूपए मिलते थे, अब 2,100 रूपये मिलेंगें एवं 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक की बेटियों को 1500 रूपए मिलते थे जो अब 2,500 रूपये हो गए है।
- इसके साथ ही चुनावी ड्यूटी के दौरान यदि किसी मतदान कर्मियों की मृत्यु हो जाती हैं तो ऐसे परिवारों को दी जाने वाली राशि को 15 लाख रूपये से बढ़ाकर 20 लाख कर दिया गया है।
- योजना के तहत जुलाई 2019 से कक्षा 1 से कक्षा 8 में पढ़ रही बीपीएल श्रेणी के परिवारों की बालिकाओं को रूपए 1500 वार्षिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया जाना निर्धारित किया गया है।
आपकी बेटी योजना राजस्थान की पात्रता
- राजस्थान आपकी बेटी योजना का लाभ ऐसे परिवार की बेटियों को दिया जा रहा हैं, जोकि या तो अनाथ हैं या उनके माता या पिता में से कोई एक नहीं है।
- Rajasthan Aapki Beit Yojna का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्राओं को राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य होगा।
- आपकी बेटी योजना की आर्थिक सहयोग राशि का लाभ योजना की पात्र प्रदेश की सभी वर्गों की छात्राओं को प्राप्त हो सकेगा।
- इसके लिए आवेदन करते समय उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी मांगा जा सकता है। तो आवेदक इस दस्तावेज को भी अपने साथ रखें।
- राजस्थान राज्य के सरकारी अथवा अर्धसरकारी विद्यालय में पढ़ रही छात्राएं योजना में आवेदन के इए पात्र होंगी।
- राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे आने वाली छात्राओं के लिए है।
आवेदन करते समय आवेदकों को अपने बीपीएल कार्ड की कॉपी जमा करना आवश्यक है। इस योजना में लाभार्थी बेटियां केवल वहीं हो सकती हैं, जोकि राजस्थान के सरकारी स्कूल में अध्ययनरत हैं। प्राइवेट स्कूल की छात्राओं को इसका लाभ प्राप्त नहीं किया जा रहा है।
राजस्थान आपकी बेटी योजना दस्तावेज़
- छात्रा के पिछली कक्षा की परीक्षा की अंकतालिका।
- बीपीएल राशन कार्ड।
- आधार कार्ड।
- निवास प्रमाण पत्र।
- आवेदक छात्रा के वर्तमान की नवीनतम पासपोर्ट साइज़ फोटो।
- माता – पिता में से किसी एक के अथवा दोनों के मृत्यु का प्रमाण पत्र।
- आवेदक छात्रा के बैंक खाते के पासबुक के पहले पेज की फोटोकॉपी।
आपकी बेटी योजना राजस्थान फॉर्म पीडीएफ
- राजस्थान आपकी बेटी योजना में आवेदन करने के लिए आपको इसके पीडीएफ फॉर्म में जाना होगा। फॉर्म में जाने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
आपकी बेटी योजना राजस्थान फॉर्म पीडीएफ
- अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जैसा फॉर्म नीचे दिखाया गया है। जिसमे आपको इस फॉर्म में सभी सूचनाएं भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करने होंगे।

- इसके बाद, अपने विद्यालय के शिक्षा अधिकारी कार्यालय में फॉर्म को जमा करना होगा।
यह भी पढ़ें :- राजस्थान किसान फसल कर्ज माफी योजना 2023 (Click Here)