जिसके लिए, बेरोजगार उम्मीदवारों और श्रमिकों को आधिकारिक वेब पोर्टल www.rajkaushal.rajasthan.gov.in के माध्यम से Raj Kaushal Yojana portal को ऑनलाइन मोड में पंजीकृत करना होगा। यह पोर्टल लेबर एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के रूप में कार्य करेगा। जिसके माध्यम से राजस्थान राज्य के लगभग 12 लाख बेरोजगार प्रवासी श्रमिक नौकरी की तलाश पूरी करने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकेंगे। Raj Kaushal Yojana से जुडी अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए हमारे आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।
राज कौशल योजना 2023
जैसा की आपको हमने ऊपर जानकारी दी है की यह Raj Kaushal Yojana राजस्थान के सीएम अशोक अशोक गहलोत जी ने प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए शुरू की है, जिनका रोजगार कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से चला गया है। इसके साथ वह उद्योग भी जिन्हें श्रमिकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है वह भी इस पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। जिससे उन्हें अपने उद्योग में कार्य करने के लिए श्रमिक मिल सके।
योजना का नाम | राज कौशल योजना |
शुभारंभ किया | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा |
राज्य का नाम | राजस्थान |
लाभार्थी | राज्य श्रमिक व नियोक्ता |
प्रमुख लाभ | श्रमिकों को रोजगार की उपलब्धता |
योजना का उद्देश्य | श्रमिकों और उद्यमियों को लाभान्वित करना |
आधिकारिक वेबसाइट | rajkaushal.rajasthan.gov.in |
राज कौशल योजना के उद्देश्य-
राजस्थान राज्य के निवासियों को घर के नजदीक रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु तथा विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अपेक्षित योग्य कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए “Raj Kaushal Yojana” ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है, इसके मुख्य उद्देश्य निम्न प्रकार से हैं।
- सेवाप्रदाता व सेवाग्राही हेतु ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाना।
- संस्थान / फर्म / कम्पनी / व्यवसायी / व्यक्ति विशेष आदि को आवश्यकतानुसार स्थानीय कार्मिक उपलब्ध करवाना।
- रोजगार के इच्छुक लोगों को घर के नजदीक सेवा प्रदाता की जानकारी प्रदान करना।
- आवश्यकतानुसार श्रम शक्ति का विशेष प्रशिक्षण करवाकर कौशल उन्नयन करना।
- राज्य में उपलब्ध श्रम शक्ति के उत्थान के लिए योजनाओ के निर्माण में सहायता हेतु इनका ट्रैक रिकॉर्ड व डेटाबेस तैयार करना।
- ऑनलाइन रोजगार केंद्र के रूप में कार्य कर, कोराना जैसी महामारी या आपदा के समय बेरोजगारों को रोजगार के अवसर तथा औद्योगिक श्रम की आपूर्ति सुनिश्चित करना।
- प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि करना।
- आपदा प्रबंधन हेतु स्थानीय संसाधनों की उपलब्धता।
Raj Kaushal Yojana Required Documents-
यदि आप भी इस Raj Kaushal Scheme में अपना पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है-
- आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए
- मोबाइल नंबर भी अनिवार्य है
- भामाशाह नामांकन आईडी
- नियोक्ता के पास बीआरएन होना चाहिए,
Note => यदि आपके पास बीआरएन (Business Registration Number) नहीं है, तो आप इस साइट (https://br.raj.nic.in/BRNApply) पर जाकर बीआरएन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान राज कौशल योजना की पात्रता-
यदि आप Raj Kaushal Yojana का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास निम्नलिखित पात्रता का होना जरूरी है।
- आवेदक को राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है।
- राज्य के प्रवासी श्रमिक जिनके पास रोजगार न हो।
- राज्य के बेरोजगार श्रमिक।
Raj Kaushal Yojana Portal पंजीकरण प्रक्रिया-
यहां हम आपको राज कौशल योजना के तहत श्रमिकों के लिए, नियोक्ता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी देंगे।
- यदि आप प्रवासी श्रमिक हैं और Raj Kaushal Yojana Portal में पंजीकरण करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपके सामने होम पेज पर “पंजीकरण” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब यहां आपको जन आधार / भामाशाह / फेसबुक / गूगल विकल्प में से किसी एक विकल्प का प्रयोग करके राजस्थान सिंगल ऑन (sso id) बनाना होगा।
- यदि गूगल विकल्प के प्रयोग से एसएसओ आईडी बनाते हैं तो आपके नाम से गूगल ईमेल आईडी (gmail) होना चाहिए।
- इसके बाद यदि आपकी आईडी बनी है तो उसे सलेक्ट करें। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने पर आपको जीमेल आईडी से लोग इन करना होगा।
- इसके बाद ssoid लिखा हुआ फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में पासवर्ड बनाना होगा आप अपना जीमेल पासवर्ड लिख सकते हैं। इसके बाद मोबाइल नंबर लिखने के बाद register विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- फिर राज कौशल योजना / राजस्थान श्रम एवं रोजगार विभाग पोर्टल पर जाकर sign in विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद SSOID और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लोग इन करना होगा। - फिर इसके बाद राज कौशल योजना पंजीकरण फॉर्म (G2C) फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म में सभी सूचनाएं भरने के बाद SUBMIT विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसी प्रकार नियोक्ता को भी अपना पंजीकरण करना होगा।
राज कौशल योजना पोर्टल हेल्पलाइन और सहायता-
यदि आप राज कौशल योजना के विषय में कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए पते, कांटेक्ट नंबर व ईमेल के माध्यम से पूछ सकते हैं।
Address – R.S convert director manpower Rajasthan
Contact number- 0141-2229928
Email ID – [email protected]
अधिक जानकारी के लिए => यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: राजस्थान युवा संबल योजना – बेरोजगारी भत्ता पंजीकरण