Punjab Labour Card Online Apply | लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन पंजाब | ई-लेबर पोर्टल ऑनलाइन | पंजाब ई-लेबर पोर्टल के लाभ
पंजाब लेबर कार्ड ऑनलाइन पंजीकरण 2023
लेख | श्रमिक कार्ड |
राज्य | पंजाब |
पोर्टल का नाम | ई-लेबर पोर्टल |
लॉन्च किया | पंजाब सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | पंजाब श्रम विभाग |
लाभार्थी | श्रमिक, मजदुर |
उद्देश्य | आर्थिक मदद/छात्रवृत्ति |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://pblabour.gov.in |
श्रमिक कार्ड पंजाब 2023 (Punjab Labor Card)
पंजाब सरकार ने पंजाब के श्रमिकों के लिए कार्ड बनाने के लिए श्रम विभाग की ओर से श्रम कार्ड बनाने के लिए पंजाब E-portal शुरू किया किया है। पंजाब मजदूर कार्ड का लाभ उन श्रमिकों को मिलेगा। जो श्रमिक निर्माण क्षेत्र में रोजगार करते हैं या जो अंसगठित क्षेत्र में रोजगार करते हैं। जिसके बाद श्रमिकों को श्रमिक कार्ड की सुविधा प्रदान की जाती है। सरकार श्रमिक कार्ड के माध्यम से उन मजदूरों को श्रमिक कार्ड का लाभ देगी, जो मजदूर कम से कम 90 दिन की मजदूरी का विवरण देगा जिससे की मजदूर का श्रमिक कार्ड बनाया जा सके। श्रमिक कार्ड में सरकार श्रमिकों को बहुत से सुविधाएँ देंगी जैसे – पढ़ाई छात्रवृत्ति, शादी,स्वास्थ्य, जमीन – मकान जैसे जरूरतमंद कामों के लिए सरकार इन आर्थिक सहयता देगी।
पंजाब श्रमिक कार्ड के लिए दस्तावेज-
कार्य प्रमाण पत्र | निवास प्रमाण पत्र |
आधार कार्ड | राशन कार्ड |
बैंक पास बुक | पासपोर्ट-साइज फोटो |
Punjab Labor Card हेतु पात्रता मापदंड-
Eligibility Criteria for Punjab Labour Card – पंजाब मजदूर कार्ड के लिए श्रमिक के पास निम्नलिखित पात्रता होनी आवश्यक है:
- आवेदक पंजाब का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- व्यक्ति ने मनरेगा के अंतर्गत एक वर्ष में 90 दिन का रोजगार किया हो।
- श्रमिक का पंजीकृत होना आवश्यक है।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष तक की होनी चाहिए।
- अनियोजित रूप से किया गया 90 दिन का रोजगार श्रम का विवरण। जैसे- सड़क मार्ग, रेलवे, हवाई अड्डे, बांध, नहर, तालाब, पुल, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल वितरण व निकासी, तटबंध, सेतु, जल सेतु, पाइपलाइन, बिजली का उत्पादन, तेल तथा गैस प्रतिष्ठान, बिजली की लाइन, बेतार, रेडियो, टेलीविज़न, टेलीफोन, भवन आदि जगहों पर निर्माण किया गया कार्य या मरम्मत किया गया कार्य का विवरण।
पंजाब लेबर कार्ड के तहत मिलने वाली योजनाओं के लाभ-
- शगुन योजना- पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की दो बेटियों की शादी के लिए प्रत्येक बेटी के विवाह पर 31,000 / – (शगुन राशि)| यदि लड़की खुद एक पंजीकृत सदस्य है, तो वह इस योजना के तहत अपनी शादी के लिए शगुन की हकदार होगी|
- वजीफा योजना- पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3,000 रुपये से 70,000 रुपये प्रति वर्ष (प्रथम श्रेणी से डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए)
- अंत्येष्टि सहायता योजना- 20,000 / – रुपये की वित्तीय सहायता एक पंजीकृत निर्माण श्रमिक या उसके परिवार के सदस्य की मृत्यु के बाद पंजाब राज्य में अंतिम संस्कार और अंतिम संस्कार के लिए प्रदान किया जाएगा|
- निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए साइकिल योजना- बोर्ड पंजाब राज्य में 9 वीं से 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाले पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए एक बार मुफ्त साइकिल प्रदान करता है।
- निर्माण श्रमिकों के लिए- मानसिक रूप से विकलांग बच्चों की देखभाल के लिए निर्माण श्रमिकों को प्रति वर्ष 20,000 / – की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी|
पंजाब श्रमिक कार्ड ई-लेबर पोर्टल से ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ?
How to apply for Punjab Shramik Card e-Labor portal online- पंजाब मजदूर कार्ड हेतु ई-लेबर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित है –
- आवेदक को सबसे पहले पंजाब के ई-लेबर पोर्टल पर जाना होगा।
- पंजाब ई-लेबर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर ई-लेबर पोर्टल का होम पेज खुला होगा, जहां आपको पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके लिए आपको लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी यूजर आईडी और पासपोर्ट मिल जायेगा जिसके बाद आपको ई-लेबर पोर्टल पर श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
पंजाब श्रमिक कार्ड ऑफलाइन आवेदन पीडीएफ फॉर्म –
Punjab Shramik Card Offline Application PDF Form डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
DOWNLOAD-PUNJAB-SHRAMIK-CARD-APPLICATION-FORM-PDF
आवेदक को पीडीएफ फॉर्म को डाउनलोड करके सभी प्रकार की जानकारी भरनी होगी, जिसके बाद आपको जिला मुख्यालय में जमा करना होगा। साथ ही आवश्यक दस्तावेज सलग्न करें।