Punjab Birth Certificate 2023-: नमस्कार प्रिय मित्रों, आज हम आपके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आये हैं। यह जानकारी “पंजाब जन्म प्रमाण पत्र” के विषय में है। जैसे की आप सभी लोग जानते हो की पंजाब सरकार ने Punjab Janam Praman Patra की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। हमारे जीवन में जन्म प्रमाण पत्र का बहुत बड़ा महत्व होता हैं और ये हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। पहले हमें जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था जैसे तहसील या अन्य किसी सरकारी दफ्तर में अपना समय बर्बाद करना आदि।
जन्म प्रमाण पत्र बच्चे के जन्म होने के 21 दिन के भीतर बनाना होता है। यदि आप 21 दिन के बाद जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते हैं तो आपको इसके लिए शुल्क देना होगा। हर राज्य की सरकारों ने सभी नागरिको के लिए ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा उपलब्ध कराई है। हालांकि आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें ऑनलाइन इंटरनेट का लाभ उठाना या इस्तेमाल करना नहीं आता है। Punjab Birth Certificate (Janam Praman Patra) ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाता है इसकी उपयोगिता और लाभ क्या है। यह सभी जानकारी पाने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
पंजाब जन्म प्रमाण पत्र
What is Punjab Birth Certificate – जन्म प्रमाण पत्र हर राज्य के नागरिकों के लिए बहुत जरूरी होता हैं। हर राज्य सरकार ने ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र पोर्टल शुरू किये हुए हैं। अब आप जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं। Birth Certificate एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है, जो सरकारी कामों में काम आता है। यदि आपके पास जन्म प्रमाण है। तो आप भारत सरकार की सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं आपके घर में किसी बच्चे का जन्म हुआ है। और आप उसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप बच्चे का पंजीकरण घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं।
Punjab Janam Praman Patra का उपयोग-
जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग निम्नलिखित कार्यों के लिए किया जाता है। जैसे:
- मूल निवास अप्लाई करने के लिए
- स्कूल, कोलेज में दाखिला
- सरकारी योजनाओ के लिए
- पैन कार्ड के लिए
- पहचान पत्र के लिए
- जाति प्रमाण पत्र के लिए
- राशन कार्ड आदि के लिए
जन्म प्रमाण पत्र पंजाब हेतु आवश्यक दस्तावेज-
पंजाब जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए निम्नलखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- जिस व्यक्ति के जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवेदन करना है,उसकी जन्म तिथि।
- जन्म स्थान का पता, तथा समय की सही जानकारी होना अनिवार्य है।
- आवेदनकर्ता के पिता-माता का पहचान पत्र होना अनिवार्य है।
- अस्पताल में जन्म की स्थिति में हस्पताल से प्राप्त जरुरी कागज की कॉपी होना भी आवश्यक है।
इसे भी पढ़ें: पंजाब हर घर रोजगार योजना | जॉब हेल्पलाइन नंबर
पंजाब जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करें-
Apply Online for Punjab Birth Certificate (Janam Praman Patra) – पंजाब जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन हेतु आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको पंजाब सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- Punjab e-District Online Portal में जाने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा, यहां आपको “ONLINE SERVICES” के विकल्प में “DEPARTMENT OF HEALTH AND FAMILY WELFARE” पर क्लिक करना होगा। यहां आपको 2 विकल्प दिखेंगे:
- Issuance of Birth Certificate (Rural Areas) – ग्रामीण क्षेत्र के लिए
- Issuance of Birth Certificate (Urban Areas) – शहरी क्षेत्र के लिए
- आप जिस क्षेत्र से है उस विकल्प पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर आपको “APPLY ONLINE” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अगर आप पहले से पंजीक्रत (रजिस्टर्ड) नही है तो आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें => ‘For new user registration click here
- इस एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और “रजिस्टर” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आप पंजाब जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Punjab Birth Certificate 2023 ऑफ़लाइन आवेदन करें-
पंजाब जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- या आप नीचे लिंक से भी एप्लीकेशन फॉर्म को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
DOWNLOAD-PUNJAB-BIRTH-CERTIFICATE-FORM-PDF
- फॉर्म डाउनलोड करने के बाद, इसमें पूछी गयी सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा।
- फिर सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर भरे हुए फॉर्म को अपने नजदीकी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग (Dept of Health and Family Welfare) के कार्यलय में जमा करवाना होगा।
Download: Punjab Birth Certificate Correction Form PDF
यह भी पढ़ें: [List] सरबत सेहत बीमा योजना पंजाब 2023 | लाभार्थी सूची
11/8/2020 Rampura phul main birth certificate main name theek kar baya par aaj 16/19/2020 ho gye abhi tak birth cergificate nhi mila bas idar udar guma rahe hai