Pradhan Mantri Gram Samridhi Yojana 2023: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी एक नई योजना जिसका नाम “प्रधानमंत्री ग्राम समृद्धि योजना” है।केन्द्रीय सरकार ने गांव में भी रोजगार पहुँचाने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। आप सभी ने अक्सर देखा होगा कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार की बहुत कमी होती है। क्योंकि अधिकतर उद्योग एवं व्यवसाय के लिए लोग शहर जाते हैं जिसके कारण गाँव में अब तक रोजगार नहीं पहुँच सका है। किन्तु सरकार की इस योजना से अब गांव में भी रोजगार उपलब्ध हो जायेंगे।
Pradhan Mantri Gram Samridhi Yojana 2023
इस योजना के अंतर्गत गांव में रहने वाले विशेष रूप से किसानों के बच्चों को रोजगार के लिए कही और जाने की आवश्यकता नहीं है, उनके लिए अब सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में रोजगार के अवसर गांव में ही उपलब्ध किये जायेंगे। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली वह योजना कौन सी हैं एवं उसकी क्या – क्या विशेषताएं यह जानने के लिए आपको हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
क्र. म. | योजना की जानकारी बिंदु | योजना की जानकारी |
1. | योजना का नाम | प्रधानमंत्री ग्राम समृद्धि योजना |
2. | योजना की शुरुआत | सन 2019 में |
3. | योजना की घोषणा | केंद्र सरकार द्वारा |
4. | संबंधित विभाग / मंत्रालय | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय |
5. | योजना के लाभार्थी | गांव के बेरोजगार नागरिक |
6. | योजना में फंडिंग | वर्ल्ड बैंक द्वारा की जाएगी |
प्रधानमंत्री ग्राम समृद्धि योजना योजना की विशेषताएं
Pradhan Mantri Gram Samridhi Yojana 2023 Key Features :
Jawahar Gram Samridhi Yojna – पीएम ग्राम समृद्धि योजना योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से है।
- गांवों में विकास :- इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में असंगठित खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में सामान्य सुविधा केंद्र स्थापित किये जा सकते हैं। इसके साथ–साथ गांव में व्यवसाय इनक्यूबेटर भी प्रदान किये जायेंगे, जिससे गांवों का विकास संभव हो सकेगा।
- सुविधा :- योजना के अंतर्गत गांव में रहने वाले छोटे किसानों को देश में 70,000 सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण यूनिट बनाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रत्येक यूनिट के लिए पूँजी निवेश 10 लाख रूपये से कम होगा। इससे किसान नौकरी के अवसर ढूँढने के बजाय नौकरी पैदा करने वालों में बदल जायेंगे।
- सहायता :- इस योजना में उद्यमियों को खाद्य प्रसंस्करण यूनिट की स्थापना के लिए प्रोत्साहन, मौजूदा यूनिट में टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करने, यूनिट के मैनेजमेंट में सुधार करने और तकनीक में सहायता भी दी जाएगी।
- सब्सिडी :- इस योजना में बैंक से ब्याज पर 3 % से 5 % तक सब्सिडी प्राप्त की जा सकती हैं।
- ऑनलाइन सुविधा :- इस योजना में सब्सिडी के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा गया है। अभी तक सरकार ने इसके जिए कोई लिंक जारी नहीं किया है। जैसे ही इसकी ऑनलाइन प्रकिया जारी होती है हम आपको इस लेख के द्वारा अपडेट कर देंगे।
Pradhan Mantri Gram Samridhi Yojana में विशेष रूप से निम्न बातों पर ध्यान दिया जायेगा।
- इस क्षेत्र में नौकरियां पैदा करने,
- खाद्य प्रसंस्करण की यूनिट्स को वित्त पोषित करनेहेतु एक गैर – बैंकिंग फाइनेंस कंपनी की स्थापना करना,
- राष्ट्रीय खाद्य प्रसंस्करण नीतियों को आगे बढ़ाना,
- और भारत के विश्व खाद्य कार्यक्रम को बड़े पैमाने तक ले जाना।
पीएम ग्राम समृद्धि योजना के अन्य मुख्य बिंदु-
Other Points of Pradhan Mantri Gram Samridhi Yojana :
- योजना में फंडिंग :- इस योजना में कुल 3,000 करोड़ रूपये का वित्त पोषण किया जाना है, जिसमें वर्ल्ड बैंक का विशेष समर्थन शामिल होगा। अर्थात इसमें 1,500 करोड़ रूपये वर्ल्ड बैंक द्वारा दिए जायेंगे, वहीँ 1,000 करोड़ रूपये केंद्र द्वारा वहन किये जायेंगे और बाकी के 500 करोड़ रूपये राज्य की सरकारें लगाएंगी।
- पहला चरण :- इस प्रोजेक्ट की शुरुआत, पहले चरण में 4 राज्यों में अर्थात आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब में की जायेगी और बाद में इस पहल को पूरे देश में विस्तारित किया जायेगा।
- अवधि :- इस योजना में पूरे देश को कवर करने के लिए 5 साल की अवधि निर्धारित की गई है।
- लक्ष्य :- इस योजना को बढ़ाने एवं गांव के विकास के लिए असंगठित क्षेत्रों के लगभग 25 लाख खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को लक्षित किये जाने का प्रावधान है।
Pradhan Mantri Gram Samridhi Yojana गांव के विकास की ओर बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। और इससे न सिर्फ गांव का विकास होगा, बल्कि इसके साथ – साथ गांव में रहने वाले लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो सकेगा।और गांव से पलायन की समस्या का भी समाधान निकल जायेगा।
नोट – अभी तक सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम समृधि योजना के लिए कोई लिंक जारी नहीं किया है। जैसे ही इसकी ऑनलाइन प्रकिया जारी होती है हम आपको इस लेख के द्वारा अपडेट कर देंगे।
यह भी पढ़े – [PMO] प्रधानमंत्री मोदी से ऑनलाइन शिकायत कैसे करें (Click Here), प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना 2023 ऑनलाइन एप्लीकेशन (Click Here)
प्रिय पाठकों, आपको हमारा आर्टिकल “प्रधानमंत्री ग्राम समृधि योजना / Pradhan Mantri Gram Samridhi Yojana” कैसा लगा। यदि आपको इससे जुडी कोई अन्य जानकारी या कोई सवाल पूछना हो तो आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट के माध्यम से लिख सकते हैं। हम जल्द ही आपको जवाब देंगे। और प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू की गयी अन्य योजनाओ की जानकारी के लिए हमारे पेज www.yojanaformpdf.comके साथ बने रहें। धन्यवाद-