ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन फॉर्म | पासपोर्ट कैसे बनता है | पासपोर्ट बनाने के लिए दस्तावेज | Online Passport Application Form Downloa | Passport registration |
पहले लोग विदेश में नौकरी करने के लिए ही पासपोर्ट बनवाते थे। लेकिन अब कई लोग विदेशों में घूमने जाने के लिए भी पासपोर्ट बनवाते हैं। अब आपको न पासपोर्ट के लिए लाइन में खड़े होने की जरुरत है। न ही आपको किसी एजेंट के चक्कर में पड़ने की जरुरत है। आपको जरुरत है तो बस पूरे डॉक्यूमेंट की जिससे कि आप ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको पहली बार पासपोर्ट बनवाने के लिए “Apply for Fresh Passport” पर क्लिक करना होगा।
ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने के लिए अप्लाई करने के बाद, आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। इसमें आपसे जानकारियां मांगी जाएंगी। इस फॉर्म को सावधानी से और ध्यानपूर्वक भरें। क्योंकि यदि फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई तो आपका फॉर्म रिजेक्ट हो जायेगा। और एक बार पासपोर्ट की प्रक्रिया रिजेक्ट हो जाने पर दोबारा पासपोर्ट के लिए आवेदन करने में समय लग सकता है। इसलिए अपना फॉर्म ध्यान से भरें। ऑनलाइन पासपोर्ट बनाने के लिए इस प्रोसेस को ध्यान से पढ़ें।
यह भी पढ़ें: Passport Renewal Process – पासपोर्ट रिन्यू कैसे करे-रिन्यूअल फीस
Documents Required For Passport-
यदि आप भारतीय नागरिक हैं तो ही आप भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकतें हैं। पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्लिखित दस्तावेजों की आवश्कता होगी:
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- वोटर आईडी कार्ड या फिर ड्राइविंग लाइसेंस
- Date of Birth के लिए 10वीं की मार्कशीट
- पैन कार्ड (PAN Card)
- इनकम टैक्स विभाग का Assessment Order
- भारत की नागरिकता और Criminal Record न होने का एफिडेविट
- बिजली या पानी का बिल For Proof of Address
-
नोट – यदि व्यक्ति नाबालिग है तो माता-पिता की पासपोर्ट की छायाप्रति लगेगी।
पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कहाँ करें?
Where to Apply Online for Passport – भारतीय पासपोर्ट के लिये भारतीय व्यक्ति ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और वह केवल संबंधित पासपोर्ट कार्यलय ही आवेदन करा सकता है। वर्तमान में आवेदन केवल इन शहरों के लिए उपलब्ध हैं। जिनकी सूचि इस प्रकार हैं:
अहमदाबाद | अमृतसर | बैंगलोर | बरेली |
भोपाल | भुवनेश्वर | चंडीगढ़ | चेन्नई |
कोचीन | कोयम्बटूर | देहरादून | दिल्ली |
गाजियाबाद | गोवा | गुवाहाटी | हैदराबाद |
जयपुर | जालंधर | जम्मू | कोलकाता |
कोझीकोड | लखनऊ | मदुरई | मालपुरम् |
मुम्बई | नागपुर | पटना | पुणे |
रायपुर | राँची | शिमला | श्रीनगर |
सूरत | थाणे | त्रिची | विशाखापत्तनम |
Online Passport Seva गलत जानकारी देने से बचें-
Passport Authority Center के अनुसार, यदि किसी भी आवेदन की जानकारी गलत निकली तो आपको इसका अंजाम भुगतना पड़ सकता है। यह भी हो सकता है की आपका पासपोर्ट कभी बन ही न पाएं। झूठी जानकारी देने पर आपको जुर्माने देना पड़ेगा और जेल भी जाना पड़ सकता है। इसलिए आप जो भी जानकारी भरे वह सच और सही से भरें। जिससे की आपको Online Passport बनवाने में कोई परेशानी न हो।
पासपोर्ट क्या है और इसके लिए आवेदन कैसे करें?
What is Passport & How to Apply – पासपोर्ट हर किसी देश का अपने नागरिकों के लिए विदेशों में रोजगार, घूमने, सरकारी कार्य करने या अन्य कई कारणों से आने व जाने के लिए उनकी पहचान को बताता है। अलग-अलग देशों के अलग रंग के पासपोर्ट होते हैं। हमारे देश का पासपोर्ट का रंग नीला होता है, जो कि आम पासपोर्ट है। जब की सरकारी अधिकारी व सेना तथा देश के केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रपति आदि सरकारी पदों पर जो व्यक्ति होते हैं। उनका पासपोर्ट अलग होता है। अब आप अपने घर बैठे ही अपना “Passport Online Apply” कर सकते हो। आपको कहीं भी पासपोर्ट मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। न ही लम्बी-लम्बी लाइनों पे लगना पड़ेगा। साथ ही आपके समय की भी बचत होगी।
ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए आवेदन कैसे करें-
- सर्वप्रथम Online Passport Seva Portal पर खुद को रजिस्टर करें।
- इसके बाद, पासपोर्ट सेवा पोर्टल की वेबसाइट पर जायँ।
- पेज पर Register Now के लिंक पर क्लिक करें। तथा रजिस्टर करें।
- इसमें अपनी सारी डिटेल्स भरें। इसके बाद आपको ई-मेल आईडी पर लॉगिन आईडी मिल जाएगी।
- वापस होम पेज पर जाएं। इसके बाद आपको अपने अकाउंट को एक्टिवेट करना होगा।
- इसके लिए आप अपने ई-मेल को पासपोर्ट कार्यालय से मेल में आए लिंक पर क्लिक करके अपने अकाउंट को एक्टिवेट करें।
- और फिर लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी भरें। फिर पासवर्ड डालें।
Check Passport Application Fees-
भारतीय पासपोर्ट के लिए के आवेदन शुल्क दो प्रकार से लिया जाता है। एक तो समान्य शुल्क होता है और दूसरा तत्काल पासपोर्ट के लिए। तत्काल कोटे में आवेदनकर्ता या पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त शुल्क का प्रावधान है।
विवरण | समान्य शुल्क | तत्काल शुल्क |
10 वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट (36 पृष्ठ) नाबालिक | 1000 रुपए | 1500 रुपए |
10 वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट (60 पृष्ठ ) | 2000 रुपए | 2000 रुपए |
36 पेजों वाला पासपोर्ट | 1500 रुपए | 2000 रुपए |
नाबालिग 5 वर्ष की वैधता | 1000 रुपए | 1000 |
पासपोर्ट खो जाने, क्षतिग्रस्त होने या चोरी होने, डुप्लीकेट पासपोर्ट (36 पृष्ठ) | 3000 रुपए | 2000 रुपए |
पासपोर्ट खो जाने, क्षतिग्रस्त ,चोरी हने डुप्लीकेट पासपोर्ट (60 पृष्ठ) | 3500 रुपए | 2000 रुपए |
पुलिस का मंजूरी प्रमाणपत्र | 500 रुपए | ___ |
नाम, पता, जन्मतिथि, जन्म स्थान, चेहरे, पति या पत्नी के नाम, माता-पिता/ कानूनी अभिभावक के नाम में परिवर्तन की स्थिति | 1500 रुपए | 2000 रुपए |
नवनीकरण (Renew) बदलाव | 2000 रुपए | 2000 रुपए |
इसे भी पढ़ें: Pradhan Mantri Yojana List – प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई योजनाओं की सूची