Nishtha Vidyut Mitra MP | निष्ठा विद्युत मित्र योजना आवेदन | निष्ठा विद्युत मित्र योजना ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म | Madhya PradeshNishtha Vidyut Mitra UPAY App
निष्ठा विद्युत मित्र योजना के तहत, महिला स्व-सहायता समूह उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करने के लिए प्रेरित करेंगे या यूपीआई ऐप के माध्यम से, दोषपूर्ण मीटर जैसे उपभोक्ताओं की विभिन्न शिकायतों का निवारण करेंगे और ऑनलाइन प्रक्रियाओं के माध्यम से नए कनेक्शन प्रदान करेंगे। इसके अलावा, वे कंपनी को बिजली चोरी और बिजली के अवैध उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान करने में भी मदद करेंगे। बकाए की वसूली और नए कनेक्शन के लिए कंपनी निष्ठा विद्युत मित्र को प्रोत्साहन राशि देगी। Nishtha Vidyut Mitra Yojana की अन्य सभी जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Nishtha Vidyut Mitra Yojana 2023
निष्ठा विद्युत मित्र योजना उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करने के लिए प्रेरित करेगी और मुख्य महिला सशक्तीकरण के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। योजना के कुछ मुख्य तथ्य निम्न प्रकार से हैं।
- इस योजना में, ग्राम पंचायत स्तर पर महिला स्व-सहायता समूह निष्ठा विद्युत मित्र के रूप में काम करेंगे।
- इस योजना से कंपनी के राजस्व संग्रह में वृद्धि होगी और साथ ही साथ महिलाएं अतिरिक्त कमाई भी करेंगी। जिससे वह अपने परिवार की आय को बढ़ा सकती हैं।
- निष्ठा विद्युत मित्र योजना को अभी भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के सभी 16 जिलों की सभी ग्राम पंचायतों में कंपनी के अधिकार क्षेत्र में लागू किया गया है।
- मध्य प्रदेश निष्ठा विद्युत मित्र योजना के तहत, महिला स्व-सहायता समूह उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल भुगतान करने के लिए प्रेरित करेंगे या यूपीआई ऐप (Nishtha Vidyut Mitra UPAY App) के माध्यम से, उपभोक्ताओं की विभिन्न
- समस्याओं का निवारण करेंगे और ऑनलाइन प्रक्रियाओं के माध्यम से नए कनेक्शन प्रदान करेंगे।
- साथ ही बकाया राशि की वसूली और नए कनेक्शन के लिए कंपनी निष्ठा विद्युत मित्र को प्रोत्साहन राशि देगी।
योजना का नाम | निष्ठा विद्युत मित्र योजना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
उदेश्य | महिला सशक्तिकरण |
लाभ | आय में वृद्धि |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
आवेदन | UPAY App द्वारा |
निष्ठा विद्युत मित्र योजना 2023 प्रोत्साहन धनराशि
निष्ठा विद्युत मित्र योजना के तहत प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन धनराशि निम्नप्रकार से है –
- अर्द्धवार्षिक गणना के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में स्व-सहायता समूह द्वारा अधिक वसूली गई राशि पर 15 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि।
- नवीन सिंगल फेस कनेक्शन जारी करवाने पर 50 रूपये प्रति कनेक्शन प्रोत्साहन राशि।
- थ्री फेस सिंचाई पंप कनेक्शन जारी करवाने पर 200 रूपये प्रति कनेक्शन प्रोत्साहन राशि।
- अन्य थ्री फेस कनेक्शन जारी करवाने पर 100 रूपये प्रति कनेक्शन प्रोत्साहन राशि (सिंचाई पंप को छोड़कर)।
- बिजली चोरी की सूचना देने पर प्रकरण सही पाए जाने पर तथा बिल की राशि प्राप्त होने पर 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि।
निष्ठा विद्युत मित्र योजना के लिए पात्रता मानदंड व आवश्यक दस्तावेज
यदि आप निष्ठा विद्युत मित्र योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास निम्न पात्रता मानदंड व आवश्यक दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।
पात्रता मानदंड (Eligibility criteria) =>
- आवेदनकर्ता महिला होनी चाहिए।
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज (Required documents)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- रजिस्टर मोबाइल नंबर
मध्य प्रदेश निष्ठा विद्युत मित्र योजना आवेदन करें
Madhya Pradesh Nishtha Vidyut Mitra Yojana Apply – यदि आप इस योजना में अपना आवेदन करना चाहते हैं तो, सबसे पहले आपको इसका UPAY App डाउनलोड करना होगा। डोनलोड की प्रक्रिया निम्न प्रकार से है-
- सबसे पहले अपने एनरोइड मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर पर जाएँ। यहां आपको UPAY App सर्च करना होगा। या आप नीचे दिए लिंक के माध्यम से भी UPAY App डाउनलोड कर सकते हैं।
DOWNLOAD NISHTHA VIDYUT MITRA UPAY APP
- यहाँ आपको इन्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसा नीचे चित्र में दर्शाया गया हैं।

- इन्टॉल पर क्लिक करने के बाद आप आपके पास डाउनलोड हो जायेगा।
- डाउनलोड करने के बाद आपको इसे ओपन करना होगा।
- इसके बाद आपको इस पेज पर पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद आप यहाँ से ऑनलाइन बिल जमा कर सकते है।
यहां हमने आपको मध्य प्रदेश की निष्ठा विद्युत मित्र योजना (Nishtha Vidyut Mitra Yojana) की सभी जानकारी प्रदान की हैं। यदि आपको इसके विषय में कोई सवाल पूछना हो तो आप नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम जल्द ही आपसे सम्पर्क कर आपके सवाल का जवाब देंगे। और अन्य सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे पेज www.yojanaformpdf.com के साथ बने रहें। धन्यवाद-