New Education Policy 2020 Hindi PDF | राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2023 PDF Download |
मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) को मंजूरी दे दी है। इस नई एजुकेशन पॉलिसी से स्कूल व कॉलेज स्तर तक शिक्षा प्रणाली में कई बदलाव आएंगे। MHRD की इस नई नीति में स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं। उच्च शिक्षा के लिए सिंगल रेगुलेटर रहेगा (लॉ और मेडिकल एजुकेशन को छोड़कर)। साथ ही उच्च शिक्षा में 2035 तक 50 फीसदी GER पहुंचने का लक्ष्य है। ई-पाठ्यक्रम क्षेत्रीय भाषाओं में विकसित किए जाएंगे। वर्चुअल लैब विकसित की जा रही है और एक राष्ट्रीय शैक्षिक टेक्नोलॉजी फोरम (NETF) बनाया जा रहा है।
देश में उच्च शिक्षा के लिए एक ही नियामक (Regulator) होगा, इसमें अप्रूवल और वित्त के लिए अलग-अलग वर्टिकल होंगे। वो नियामक ‘Online Self-disclosure Based Transparent System’ पर काम करेगा। पढ़ाई की रुपरेखा 5+3+3+4 के आधार पर तैयारी की जाएगी। इसमें अंतिम 4 वर्ष 9वीं से 12वीं शामिल हैं। नया कौशल (जैसे कोडिंग) शुरु किया जाएगा। एक्सट्रा कैरिकुलर एक्टिविटीज को मेन कैरिकुलम में शामिल किया जाएगा।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2023 Hindi PDF Download-
Scheme Name | New Education Policy (NEP) 2023 |
Category | Education Scheme |
Concerned Dept / Ministry | Ministry of Human Resource Development (MHRD) |
Beneficiary | School & College Students |
Language | Hindi |
Official Website | https://www.mhrd.gov.in/ |
PDF Download Link | Click Here |
New Education Policy 2021 Important Points-
- शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जागरूक करने पर जोर देना।
- प्रत्येक छात्र की क्षमताओं को बढ़ावा देना प्राथमिकता होगी।
- छात्रों के लिए कला और विज्ञान के बीच कोई कठिनाई या अलगाव नहीं होगा।
- नैतिकता, संवैधानिक मूल्य पाठ्यक्रम का प्रमुख हिस्सा होंंगी।
- वैचारिक समझ पर जोर होगा, जिससे रचनात्मकता और महत्वपूर्ण सोच को बढ़ावा मिलेगा।
NEP – नई शिक्षा नीति के कुछ अन्य महत्वपूर्ण पहलू-
- वर्ष 2030 तक हर जिले में या उसके पास कम-से-कम एक बड़ा मल्टी सब्जेक्ट हाई इंस्टिट्यूशन होगा।
- 2040 तक सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को Multi-Subject Institution बनाना होगा, जिसमें 3,000 से अधिक छात्र होंगे।
- संस्थानों का पाठ्यक्रम ऐसा होगा कि सार्वजनिक संस्थानों के विकास पर उसमें जोर दिया जाए।
- साथ ही संस्थानों के पास Open Distance Learning और ऑनलाइन कार्यक्रम चलाने का विकल्प होगा।
- हायर एजुकेशन (उच्च शिक्षा) के लिए बनाए गए सभी तरह के डीम्ड और संबंधित विश्वविद्यालय को सिर्फ अब विश्वविद्यालय के रूप में ही जाना जाएगा।
- मानव के बौद्धिक, सामाजिक, शारीरिक, भावनात्मक और नैतिक (Intellectual, Social, Physical, Emotional & Moral) सभी क्षमताओं को एकीकृत तौर पर विकसित करने का लक्ष्य है।
New Education Policy 2023 PDF In Different Languages
निम्नलिखित लिंक से पीडीएफ प्रारूप में विभिन्न भाषाओं में नई शिक्षा नीति 2023 डाउनलोड करें:
- अंग्रेज़ी (English) PDF
- मलयालम (Malayalam) PDF
- NEP-2023-Gujarati-PDF
- मराठी (Marathi) PDF
- NEP-2023-PDF-Tamil
- New-Education-Policy-PDF-Telugu
नोट – New National Education Policy में संगीत, दर्शन, कला, नृत्य, रंगमंच, उच्च संस्थानों की शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल होंगे। स्नातक की डिग्री 3 या 4 साल की अवधि की होगी। Academy Bank of Credit बनेगी, छात्रों के Performance का Digital Record इकट्ठा किया जाएगा। 2050 तक स्कूल और उच्च शिक्षा प्रणाली के माध्यम से कम से कम 50 फीसदी शिक्षार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा में शामिल होना होगा। गुणवत्ता योग्यता अनुसंधान के लिए एक नया राष्ट्रीय शोध संस्थान बनेगा, इसका संबंध देश के सारे विश्वविद्यालय से होगा।
Jo student fail ho gaye unke year barbad na ho or practical or theory mai fail unko pass kar diya jaye
saurabh sen
nice