मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2023: Sambal 2.0 Yojana एमपी नया सवेरा कार्ड

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना  |  Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana 2023 |  Apply Online for Naya Savera | मध्यप्रदेश नया सवेरा योजना |

असंगठित क्षेत्र में संयोजित श्रमिक अपनी सामाजिक सुरक्षा एवं उत्थान के लिए आवाज नहीं उठा पाते है। मध्य प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए, असंगठित क्षेत्र में संयोजित श्रमिको की सामाजिक सुरक्षा एवं उत्थान के लिए नहीं योजना का आरम्भ किया है। इस योजना का नाम जन कल्याण योजना है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के पंजीयन के लिए एक पोर्टल बनाया है। जिसे “जन कल्याण पोर्टल” के नाम से जाना जाता है I कोई भी श्रमिक अपनी ग्राम पंचायत/जोन में जाकर अपना ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते है

मध्य प्रदेश की पूर्व BJP सरकार ने गरीब श्रमिको के लिए इस योजना का आरम्भ किया था। कांग्रेस की नई कमलनाथ सरकार के आने के बाद, इस योजना का नाम बदलकर “मध्य प्रदेश जन-कल्याण (नया सवेरा) योजना” कर दिया गया। ये ही नहीं श्रमिको के पंजीयन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन हो गई है। श्रमिको के कार्ड भी बदल दिए गए है। अपने इस नए कार्ड से वे लोग आयुष्मान योजना के अंतर्गत आने वाली सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते है। इस योजना के लिए कांग्रेस सरकार ने एक वेब पोर्टल शुरू किया है। जिसे जन कल्याण पोर्टल कहते है। इस Portal पर सभी श्रमिक अपना पंजीयन कर सकते है।

मध्य प्रदेश जन-कल्याण (नया सवेरा) योजना पंजीकरण 2023

योजना का नाम Mukhyamantri Jankalyan Yojana
नया नाम मप्र जन-कल्याण नया सवेरा योजना
योजना की शुरुआत वर्ष 2018 में
संशोधन 2019 में कमलनाथ सरकार द्वारा
लाभार्थियों को नया कार्ड जारी करने की तिथि 1 जुलाई से 15 सितम्बर द्वारा
सम्बंधित विभाग मध्य प्रदेश श्रम विभाग
योजना के लाभार्थी मध्य प्रदेश के असंगठित श्रमिक
अधिकारिक पोर्टल http://www.sambal.mp.gov.in
वेब पोर्टल का नाम मध्य प्रदेश जन कल्याण पोर्टल

मध्य प्रदेश श्रमिक पोर्टल (जनकल्याण नया सवेरा योजना)-

असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक अपने पंजीयन हेतु। पंजीयन की ट्रैकिंग हेतु एवं नया सवेरा योजन के अंतर्गत मिलने वाली सारी सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए इस पोर्टल का उपयोग कर सकते है। साथ ही निम्न प्रकार की जानकारियाँ आप इस Portal से ले सकते है।

  • नवीन पंजीकृत श्रमिकों की सूची
  • संभाग /वार्ड/जिला  प्रगति
  • स्थानीय निकाय प्रगति
  • श्रमिक के पंजीयन की स्थिति जांचे

इसे भी पढ़ें: MP Rojgar Panjiyan- मध्य प्रदेश रोजगार ऑनलाइन पंजीयन

MP Jankalyan Naya Savera Yojana अन्य योजनाएं-

  • मध्य प्रदेश सरल बिजली योजना :- इस योजना के अंतर्गत सभी पंजीकृत परिवारों को 200 रूपये के मासिक शुल्क पर बिजली प्रदान की जाएगी।
  • बकाया बिल माफ़ी योजना :- Jankalyan Naya Savera Yojana के तहत 30 जून 2018 में पूर्ण बकाया बिल माफ़ कर दिया गया था।
  • अनुग्रह सहायता योजना :-
  1. किसी भी पंजीकृत श्रमिक की मृत्यु की स्थिति में उसके उत्तराधिकारी को 2 लाख की राशी दी जाएगी।
  2. पजीकृत श्रमिक की दुर्घटना वश मृत्यु की स्थिति में उसके परिवार को 4 लाख की राशी दी जाएगी।
  3. श्रमिक की यदि दर्घटना में अपंगता हो जाती है तो उसे 1 लाख की राशी दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना :- इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिको की संतानो को निशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  • निशुल्क प्रसूति सहायता योजना :- इस योजना के अंतर्गत पंजिस्कृत श्रमिक के परिवार की महिलाओं को प्रसूति की पूर्व जांच के लिए 4000 रूपये तथा किसी सरकारी चिकित्सालय में प्रसूति होने पर 12,000 रूपये दिए जाएँगे।
  • अंत्येष्टि सहायता योजना :- इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों की मृत्यु होने पर उनके उत्तराधिकारी को 5,000 रूपये तक की सहायता दी जाएगी।
  • उन्नत व्यवसाय हेतु उपकरण अनुदान योजना :- पंजीकृत असंगठित श्रमिको को नविन उपकरण खरीदने हेती 5,000 से 10,000 तक का ऋण बैंक से प्राप्त कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री नया सवेरा योजना की विशेषताएं-

    • इस योजना को शुरू करने का मुख्य कारण ऐसे श्रमिक जोकि असंगठित हैं एवं गरीबी रेखा से नीचे आते हैं उनकी मदद करना है।
    • जब शुरू में Mukhyamantri Naya Savera Yojana को शुरू किया गया था, तब लाभार्थियों के लिए जनकल्याण संबल कार्ड उपलब्ध कराए गये थे, किन्तु अब इसे बदल कर नया सवेरा कार्ड कर दिया गया है। जिसके तहत अब उन्हें नए कार्ड उपलब्ध कराए जायेंगे। इस कार्ड में आधार नंबर भी लिखा हुआ होगा।
    • पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई योजना में जितने लाभार्थी थे वे ही लाभार्थी इस नयी योजना में भी लाभ प्राप्त करेंगे। इस योजना के तहत लगभग जिले में 6,49,544 श्रमिकों ने पंजीकरण कराया था।
    • जिनके पास संबल कार्ड होगा, केवल वे ही यह नया सवेरा कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। संबल कार्ड की जाँच भी की जाएगी, यदि सब सही हुआ तभी उन्हें ये कार्ड उपलब्ध होंगे।
    • और ये कार्ड 1 जुलाई से 15 सितंबर  तक वितरित किये जायेंगे। साथ ही नए कार्ड के लिए लाभार्थियों से कोई शुल्क भी नहीं लिया जायेगा।

मुख्यमंत्री जनकल्याण (नया सवेरा) योजना के लाभ-

 इस योजना में उपलब्ध होने वाले कार्ड के माध्यम से लाभार्थियों को केन्द्रीय एवं राज्य स्तर पर चलने वाली कुछ योजनाओं के लाभ प्राप्त होते हैं। लाभार्थियों को प्राप्त होने वाले लाभ –

छात्रों को शिक्षा प्रोत्साहन गर्भवती महिलाओं को मातृत्व की सुविधा दुर्घटनाग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर
 बिजली बिल की माफ़ी बेहतर कृषि के उपकरण प्रदान करना निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल आदि जैसे लाभ
  • ये सभी लाभ उन्हें संबल योजना के तहत दिए जाते थे, किन्तु लाभार्थी अब नया सवेरा योजना के तहत इसमें आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • Mukhyamantri Naya Savera Yojana में शामिल होकर नए कार्ड के रजिस्ट्रेशन करते समय पिछले महीने का बचा हुआ बिजली बिल भी माफ़ कर दिया जायेगा।

असंगठित मजदूर MP Jankalyan Naya Savera Portal Panjiyan कैसे करें?

  1. MP Jankalyana Naya Savera Yojana के तहत ग्राम पंचायतो, नगर पंचायतो तथा नगर निगम के दफ्तरों में शिविर लगेंगे। शिविरों में जाकर Shramik अपना पंजीयन करवा सकते है।
  2. पंजीयन के बाद, श्रमिकों को पंजीयन कार्ड (Registration Card) दिया जाएगा।
  3. पंजीयन के दौरान मजदूर को सिर्फ इतना बताना है कि वे आयकर नहीं भरते। उनके पास ढाई एकड़ से ज्यादा जमीन नहीं है। या वे किसी भी सरकारी नौकरी में नहीं है।

MP Jankalyan Naya Savera Yojana पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज-

  • आवेदक का पासपोर्ट-साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र
  • श्रमिक कार्ड (अगर हो तो)
  • जाति प्रमाणपत्र (अगर लागु हो तो)

MP Mukhyamantri Naya Savera Yojana Required Documents:

मूल निवासी प्रमाण पत्र  बीपीएल राशन कार्ड 
बिजली बिल  आधार कार्ड 

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना  में मिलने वाला नया सवेरा कार्ड प्राप्त करें-

  1. नए कार्ड (नया सवेरा) के लिए सबसे पहले आपको अपना पुराना संबल कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों को लेकर मध्यप्रदेश के किसी भी लोक सेवा केंद्र या कियोस्क कॉमन सर्विस सेण्टर में जाना होगा।
  2. इसके बाद वहां पर संबंधित अधिकारीयों द्वारा आधार कार्ड के साथ ही आपके मोबाइल नंबर आदि के माध्यम से आपकी सभी जानकारी की जाँच की जाएगी। जिसमे यह सुनिश्चित किया जायेगा कि आपके आधार कार्ड में आपकी जो भी जानकारी दी हुई हैं, वह आपके संबल कार्ड में दी हुई जानकारी से मैच हो रही है या नहीं।
  3. यदि दी हुई जानकारी में कुछ चीजें मैच नहीं होती हैं तो फिर उन्हें यह नया सवेरा कार्ड प्राप्त होगा या नहीं, इसका निर्णय लेने का हक जाँच करने वाले उस सक्षम अधिकारी को ही दिया गया है।
  4. और यदि सभी जानकारी सही होती है तो फिर लाभार्थियों के पुराने कार्ड जमा कर उसे बदल कर उन्हें उसी दिन नए कार्ड (Mukhyamantri Naya Savera Yojana) वितरित कर दिए जायेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

सम्बल योजना चालू है या बंद?

माननीय शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मुख्यमंत्री बनने के बाद यह योजना 5 मई 2020 को पुनः आरंभ हो गई है |

नया सवेरा योजना और संबल योजना में क्या अंतर है?

दोनों योजनाएं ही की है, इनमें संबल योजना बीजेपी द्वारा चलाई गई तत्पश्चात कांग्रेस सरकार ने इसका नाम नया सवेरा योजना किया और फिर बीजेपी की सरकार बनने से उसका नाम वापस संबल योजना रखा गया |

इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा गरीब लोगों को बहुत तरह के फायदे दिए जाते हैं जैसे कि बिजली का बिल माफ, पढ़ाई में सहायता, अनुग्रह सहायता योजना इत्यादि| इस योजना से हर घर तक बिजली पहुंचेगी और साथ में निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी गरीब लोगों को मिलेंगी|

MP संबल योजना में आवेदन करने की योग्यता मानदंड क्या है?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास बीपीएल कार्ड जरूरी है, और यह सुनिश्चित होना चाहिए कि परिवार की बिजली की खपत मासिक 100 यूनिट या उससे कम हो|

संबल योजना की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट sambal.mp.gov.in बनाई गई है |

नोट :- संबल कार्ड में जो जानकारी दी हुई हैं वह आधार से मैच नहीं होने पर लाभार्थी यह जानकारी समग्र पोर्टल में जाकर सुधरवा सकते हैं। इसके लिए जिला श्रम कार्यालय में आदेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़े – समाधान ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण – मध्य प्रदेश एमपी मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन (Click Here

Tags related to this article
Categories related to this article
राज्यवार योजनाएं

2 thoughts on “मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2023: Sambal 2.0 Yojana एमपी नया सवेरा कार्ड”

  1. Mea yeh janna chahta hu ki mere chotey bhai ki patni ko beti hue h pr un dono ka naya swera card nahi pr mera h to kiya mere card se woh laabh le sakte h

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top