Mukhyamantri Free Tirth Yatra Yojana 2023 :- नमस्कार दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते हो की हम यहां आपको राज्य व केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी सभी योजनाओ की जानकारी देते हैं। इसी क्रम में आज हम आपके लिए दिल्ली सरकार की एक नई योजना की सम्पूर्ण जानकारी लाए हैं। जिसका नाम है। “मुख्यमंत्री फ्री तीर्थ यात्रा योजना” दोस्तों आपको बता दे की यह योजना वृद्ध लोगों के लिए दिल्ली सरकार की योजनाओं में से एक है। सरकार ने हमेशा से ही बुजुर्गों को सभी प्रकार की सुविधाएँ देने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की हैं। ताकि उन्हें अपने बुढ़ापे में किसी के ऊपर निर्भर न होना पड़े। हमारे देश में तीर्थ स्थानों के दर्शन करना बहुत ही शुभ माना गया है।
मुखयमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023
ऐसे में बहुत से ऐसे गरीब वरिष्ठ नागरिक हैं जो ऐसे स्थानों में धन की कमी के कारण नहीं जा पाते हैं। इसके लिए इस साल दिल्ली सरकार ने राज्य के उन बुजुर्गों को मुफ़्त तीर्थ यात्रा करवाने की योजना बनाई है जो आर्थिक कमी के कारण तीर्थ स्थानों में जाने के लिए असमर्थ हैं। इससे वे बिना किसी परेशानी के तीर्थ दर्शन कर सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उपराज्यपाल द्वारा लगाए गए सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है।
क्र. म. | योजना जानकारी बिंदु | योजना की जानकारी |
1. | योजना का नाम | मुख्यमंत्री दिल्ली मुफ़्त तीर्थ यात्रा योजना |
2. | योजना की घोषणा | दिल्ल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा |
3. | योजना का लांच | 9 जनवरी 2018 |
4. | योजना का लक्ष्य | वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवाना |
5. | योजना का क्रियान्वयन | अगस्त, 2018 |
7. | ऑनलाइन पोर्टल | edistrict.delhigovt.nic.in |
मुख्यमंत्री फ्री तीर्थ यात्रा योजना के तथ्यों और आंकड़ों की कुंजी
मुख्यमंत्री फ्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत, दिल्ली सरकार तीर्थयात्रा पर जाने के लिए प्रति वर्ष लगभग 77,000 तीर्थयात्रियों की संपूर्ण लागत वहन करेगा। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक मुक्त तीर्थ यात्रा के लिए पात्र हैं। यहां तक कि इस पैकेज में वरिष्ठ नागरिकों के साथ 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के एक ही परिचर की अनुमति है।
- प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 1100 वरिष्ठ नागरिक अब हर साल मुफ्त तीर्थयात्रा करेंगे, जिसका खर्च सरकार वहन करेगी।
- हर साल कुल 77000 तीर्थयात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
- औसतन, योजना में प्रति तीर्थयात्री 7000 रुपये का खर्च वहन करेगा।
- तीर्थयात्रा की अवधि 3 दिन और 2 रात की होगी।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना – पात्रता, सुविधाएँ और विवरण-
दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की महत्वपूर्ण विशेषताएं और मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं।
- आवेदक दिल्ली का स्थायी निवासी (नागरिक) होना चाहिए।
- उसकी आयु कम से कम 60 वर्ष होनी चाहिए।
- सभी चयनित वरिष्ठ नागरिक अपने साथ 18 वर्ष या उससे अधिक का एक सहायक ले सकते हैं। दिल्ली सरकार, वरिष्ठ नागरिकों की संपूर्ण लागत उनके सहायकों के साथ वहन करेगा।
- सरकारी अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिक इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
- सभी चयनित उम्मीदवारों को एक स्व-प्रमाणन करना होगा कि उनके द्वारा दर्ज सभी विवरण सही हैं।
- केवल वे नागरिक जिन्होंने इस योजना को पहले पात्र होने का लाभ नहीं लिया है।
- सभी चयनित तीर्थयात्रियों को 1लाख रुपये का बीमा कवर भी मिलेगा।
- यात्रा के लिए वातानुकूलित (एसी) बसों का उपयोग किया जायेगा । यहां तक कि भोजन और नाश्ते की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।
- आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करना होगा। आवेदन पत्र संभागीय आयुक्त कार्यालय, संबंधित विधायक के कार्यालय या तीर्थ समिति के कार्यालय द्वारा भी भरे जाएंगे।
- उम्मीदवारों के चयन के लिए लॉटरी ड्रॉ एकमात्र तकनीक है।
- अधिकारी यह सत्यापित करेंगे कि चयनित लाभार्थी दिल्ली से है और उसके द्वारा दी गई अन्य जानकारी सही है।
दिल्ली मुफ़्त तीर्थ यात्रा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज-
- आवासीय प्रमाण पत्र (Residential certificate) => चूकी यह योजना दिल्ली में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए हैं इसलिए उन्हें इसका प्रमाण देना होगा कि वे दिल्ली के ही निवासी हैं।
- आधार कार्ड (Aadhaar Card) => पिछले कुछ सालों से आधार कार्ड पहचान के लिए सबसे जरुरी दस्तावेजों में से एक हो गया है. इसलिए उम्मीदवारों को इसकी कॉपी फॉर्म के साथ जमा करनी होगी।
- राशन कार्ड (Ration card) => इस योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को उनके राशन कार्ड की कॉपी देनी भी आवश्यक है।
- फोटोग्राफ (Photograph) => योजना के तहत भरे जाने वाले फॉर्म में आवेदक की एक फोटो भी लगाई जायेगी। इसलिए उन्हें फोटो की भी आवश्यकता पड़ेगी।
- स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (health certificate) => इस योजना में लाभ प्राप्त करने वाले नागरिकों से लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक हो। इसके लिए उन्हें अपना स्वास्थ्य चेकअप कराने के बाद उसका प्रमाण भी जमा करना होगा।
- सेल्फ अटेस्टेड प्रमाण पत्र (Self attested certificate) => इस योजना के तहत उन वरिष्ठ नागरिकों को लाभ प्राप्त होगा, जिन्होंने इससे पहले इस तरह की किसी योजना का लाभ न उठाया हो। जिसके लिए आवेदक को सेल्फ अटैस्टेड प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
मुफ़्त तीर्थ यात्रा योजना के लिए कवर किये गये स्थान-
क्र. म. | तीर्थ यात्रा के पैकेज | अवधि |
1. | दिल्ली – मथुरा – वृंदावन – आगरा – फ़तेहपुर सिकरी – दिल्ली | 4 दिन |
2. | दिल्ली – हरिद्वार – ऋषिकेश – नीलकंठ – दिल्ली | 4 दिन |
3. | दिल्ली – अजमेर – पुष्कर – दिल्ली | 4 दिन |
4. | दिल्ली – अमृतसर – वाघा बॉर्डर – आनंदपुर साहिब – दिल्ली | 5 दिन |
5. | दिल्ली – वैष्णो देवी – जम्मू – दिल्ली | 5 दिन |
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में शामिल 7 नए तीर्थ स्थान
7 new pilgrims included in Mukhyamantri Free Tirth Yatra Yojana :
दोस्तों, आपको जानकर बहुत ख़ुशी होगी की दिल्ली सरकार की कैबिनेट समिति की बैठक में विभाग के प्रस्तावों के अनुसार तीर्थ यात्रा योजना में 7 नए मार्गों को जोड़ने के अलावा अतिरिक्त राजस्व को भी मंजूरी दी गई है। इन स्वीकृत 7 मार्गों को पहले से मौजूद और कार्यात्मक 5 मार्गों में जोड़ा जाएगा। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इस योजना के तहत कवर किए जाने वाले स्थानों की सूची इस प्रकार हैं
दिल्ली-रामेश्वरम-मदुरै-दिल्ली | 8 दिन |
दिल्ली-तिरुपति -दिल्ली | 7 दिन |
दिल्ली-द्वारकाधीश-नागेश्वर-दिल्ली | 6 दिन |
दिल्ली-जगन्नाथ पुरी-कोणार्क-भुबनेश्वर-दिल्ली | 7 दिन |
दिल्ली-शिरडी-शनि शिंग्लापुर-दिल्ली | 5 दिन |
दिल्ली-उज्जैन-ओंकारेश्वर-दिल्ली | 6 दिन |
दिल्ली-बोधगया-सारनाथ-दिल्ली | Not Decided |
फ्री तीर्थ यात्रा योजना दिल्ली के लिए आवेदन-
Mukhyamantri Free Tirth Yatra Yojana Application Process:
- इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आवेदक को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना ऑनलाइन पोर्टल में जाना होगा और वहां से फॉर्म का प्रिंट-आउट प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन पोर्टल में जाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
Mukhyamantri-TIRTH-YATRA-YOJANA-PORTAL
- जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आप सीधे इसके होम पेज पर पहुँच जाओगे। जंहा आपको “Download Application Forms” के ऑप्शन्स पर क्लिक करना होगा। जैसा नीचे दर्शाया गया है।

- Download Application Form पे क्लिक करने के बाद, आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमे आपको सभी तरह के फॉर्म मिलेंगे इसमें आपको “DEPARTMENT OF REVENUE” में नीचे “Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana” पर क्लिक करना होगा। चित्र अनुसार।

- जिसके बाद आपके सामने नीचे दिखाए गए चित्र के अनुसार फॉर्म दिखेगा। जिसे आपको डाउनलोड करके उसका प्रिंट लेना है।

Download-Mukhyamantri-Tirth-Yatra-Yojana-Form-PDF
- इसके बाद, इस फॉर्म को भर कर आप अपने पास के एमएलए या तीर्थ यात्रा समिति अधिकारी या डी.ओ. ऑफिस में जाकर जमा कर सकते हैं।
- इसके अलावा, आप इसे ऑनलाइन भी भर कर सारे दस्तावेजों को इसके साथ अटैच करके भी फॉर्म जमा कर सकते हैं।
- इस तरह से आप का इस योजना के लिए आवेदन हो जायेगा।
- इसके बाद, इस प्रक्रिया में चुने गये नागरिकों की सूची एक बार तैयार हो जाने के बाद सभी नागरिकों को इसकी अधिसूचना दी जाएगी।
Delhi Tirth Yatra Yojana Helpline number & Important Links-
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा (FAQs)-
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा दर्शन योजना किस राज्य की है।
Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana darshan मध्य प्रदेश (MP) की है। - office pilgrimage committee कहाँ है
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा ऑफिस दिल्ली में है। - Mukhyamantri Tirth Yatra Train Status list कैसे देखें ?
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा ट्रेन स्टेटस ऑनलाइन देखने के लिए ई-डिस्टिक तीर्थ यात्रा पर लॉगिन करें। - Mukhyamantri Tirth Yatra PDF form कहाँ मिलेगा।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा पीडीएफ फॉर्म हेतु आपको अपने सीएससी सेंटर पर भी मिल जायेगा और बुकिंग भी हो जायेगी। - मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा किन – किन राज्यों में की जा सकती है ?
तीर्थ यात्रा सभी तीर्थ स्थल के राज्य में की जा सकती है। - प्रधानमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के नाम से कोई योजना है ?
PM Tirth Yatra के नाम से अभी तक कोई योजना नहीं है।
यह भी पढ़ें :- सौर सब्सिडी योजना 2023 घर पर सोलर पैनल लगाये (Click Here)
प्रिय मित्रों, आपको हमारे द्वारा दी गयी मुख्यमंत्री दिल्ली मुफ़्त तीर्थ यात्रा योजना (Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana 2023 Delhi) की जानकारी केसी लगी। यदि आपको इससे संबंधित कोई अन्य जानकारी या कोई सवाल पूछने हो तो आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में लिख भेजिए। हम जल्द ही आपकी सहयता करेंगे। अन्य सरकारी योजनाओ की अपडेट के लिए हमारे पेज www.yojanaformpdf.com से जुड़े रहें। धन्यवाद-
Form bharne ke kitne din bad ticket no aayega