मध्यप्रदेश कर्मचारी स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना 2023: Employees Bima Yojana MP In Hindi

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023| MP Mukhyamantri Karmchari Swasthya Bima Yojana | कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना हॉस्पिटल लिस्ट | मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना पंजीकरण

हेलो दोस्तों, आज हम आपको इस लेख के मध्य से मप्र सरकार द्वारा शुरू की गयी “मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना” की सम्पूर्ण जानकारी देंगे। जैसे कि आपको विदित होगा कि हर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवा पहुंचे इसके लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जाते रहे हैं। इसी को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने भी शासकीय कर्मचारियों के लिए एक योजना की शुरुआत करने का फैसला लिया है। जिसका नाम है एमपी सीएम कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना, इस योजना के तहत रेगुलर एवं रिटायर्ड सहित अन्य कर्मचारियों एवं अधिकारीयों को 5 लाख रूपये तक का ईलाज मुफ्त में प्रदान किया जायेगा।

इस योजना में कौन-कौन लाभार्थी होंगे एवं इस योजना को कब से लागू किया जायेगा यह सब जानकारी आप नीचे इस लेख में देख सकते हो। यह हम आपको MP CM Karmchari Swasthya Bima Yojna (Health Insurance Scheme for Govt Employees) के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। जैसे- मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना हेतु पात्रता, आवेदन फॉर्म, पंजीयन प्रक्रिया, हॉस्पिटल लिस्ट, इत्यादि। कृपया इसके लिए पूरा आर्टिकल अंत तक ध्यांन से पढ़ें।

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना

मध्य प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को ‘स्वास्थ्य बीमा योजना’ का एक बहुत बड़ा तोहफा देने जा रही है। इस योजना के अंतर्गत सरकारी कर्मचारियों को 10 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा दी जाएगी। इस योजना से 12.5 लाख कार्यरत और रिटायर्ड कर्मचारियों को लाभ मिलने की आशा है। मध्यप्रदेश राज्य की कमलनाथ सरकार कर्मचारियों, युवाओं और किसानों के लिए कई योजनाओं को लागू करने में लगी है। MP CM Swasthya Bima Yojana की जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़िए।

सरकारी सूत्रों की मानें तो, इस योजना से करीबन 7.5 लाख सेवारत और लगभग पांच लाख सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों और सामान्य रूप से गंभीर बीमारियों में 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज होगा। सूत्रों के अनुसार, इस योजना का लाभ विभिन्न कॉरपोरेट सहित अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी माना जा रहा है। सेवारत सरकारी कर्मचारी के वेतन बैंड और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी की पेंशन राशि के हिसाब से बीमा की प्रीमियम राशि निर्धारित की जाएगी। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि यह योजना 1 अप्रैल 2023 से शुरू हो सकती है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (MP Mukhyamantri Health Insurance Scheme) में मुफ्त ईलाज का लाभ लेने के लिए सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य/हैल्थ कार्ड (Health Card) जारी किया जाएगा।

Mukhyamantri Karmchari Swasthya Bima Yojana MP Highlights

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मचारियों को इस योजना के तहत स्वास्थ्य का अधिकार देना चाहती है इसलिए उन्होंने इस योजना (Health Insurance Scheme for Govt Employees) की शुरुआत की है। नीचे इस योजना का संक्षिप्त सारांश देखें:

योजना का नाम मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना
राज्य मध्य प्रदेश
घोषणा की तारीख 5 जनवरी, 2020
किसके द्वारा प्रदेश मंत्री तुलसी सिलावट जी द्वारा
लागू की जाएगी 1 अप्रैल 2020 से
संबंधित विभाग लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
कुल लाभार्थी प्रदेश के 12.5 लाख कर्मचारी एवं अधिकारी
कुल बजट 756.54 करोड़ रूपये
आधिकारिक वेबसाइट जल्द शुरू होगी
टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर अभी नहीं

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य

स्वास्थ्य बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों की अच्छी सेहत सुनिश्चित करना है। इस योजना का लाभ राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित नजदीक व सरकारी अस्पतालों में ही लिया जा सकेगा। स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत अस्पतालों की सूची अभी तक जारी नहीं की गई है। इसके लिए सरकार जल्द ही सूचना जारी करेगा।

एमपी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023 के अंतर्गत सामान्य बीमारियों के लिए 5लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार सुविधा और गंभीर बीमारियों के लिए 10लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार योजना का कार्यान्वयन एजेंसी के माध्यम से किया जाएगा। किसी भी कर्मचारी के इलाज में खर्च होने वाली राशि का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा सीधे अस्पतालों को किया जाएगा। अस्पतालों द्वारा किसी भी तरह का अनावश्यक बिल ना बनाया जाये इसके लिए भी अतिरिक्त अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं।

Features of MP Mukhyamantri Karmchari Swasthya Bima Yojana

इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों का स्वास्थ्य बीमा करवाएगी। इसके अलावा इस योजना के निम्नलिखित विशेषताएं हैं:

  • मध्य प्रदेश सरकार का कहना है कि राज्य के अन्य लोग जो कि गरीब है उन्हें पहले से ही आयुष्मान भारत योजना एवं मध्यप्रदेश राज्य सरकार स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाभ प्राप्त हो रहा है। किन्तु बहुत से जरूरतमंद कर्मचारी एवं अधिकारी इससे वंचित रह गए हैं। इस योजना में उन्हीं कर्मचारी एवं अधिकारियों को सहायता प्रदान की जानी है।
  • इस योजना में राज्य के कुल 12 लाख 50 हजार तक कर्मचारी, उनके परिवार वालों को एवं अधिकारीयों को कवर किया जायेगा।
  • इसके साथ ही राज्य के लाभार्थी कर्मचारियों एवं अधिकारीयों को ओपीडी के रूप में प्रतिवर्ष 10 हजार रूपये तक का मुफ्त में ईलाज या मुफ्त में दवाइयां उपलब्ध कराई जायेंगी।
  • कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रत्येक लाभार्थी परिवार सामान्य बीमारी के उपचार के लिए सालाना 5 लाख रूपये तक का मुफ्त में ईलाज करवा सकेंगे।
  • प्रत्येक लाभार्थी परिवार में यदि किसी को गंभीर बीमारी हो जाती है, तो उसके लिए उन्हें इस योजना के अंतर्गत सालाना 10 लाख रूपये तक का ईलाज मुफ्त में मिल सकेगा।

MP Health Insurance Scheme 2023 के लाभ-

  • मध्य प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सभी सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों / कर्मचारियों और उनके परिवारों को 10लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत कुल 12.5 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है।
  • सामान्य बीमारियों के लिए 5 लाख रुपये तक की और गंभीर बीमारियों के लिए 10 लाख रुपये तक की चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इस योजना के तहत इलाज और ऑपरेशन के खर्च के अलावा OPD खर्च के रूप में 10,000 रुपये देने का प्रावधान भी किया गया है।
  • इसके अलावा ऑपरेशन के बाद दवाओं के खर्च के लिए भी अलग से पैसे दिये जाएंगे।
  • रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों की जांच के लिए अलग से राशि दी जाएगी।

MP CM Karmchari Swasthya Bima Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज:

एक पासपोर्ट-साइज फोटोग्राफ आवासीय प्रमाण पत्र (Adress Proof)
कर्मचारी आईडी कार्ड (Employee ID) पहचान पत्र (i.e. Aadhaar Card)

एमपी सीएम कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना हेतु पात्रता (योग्यता)-

Eligibility Criteria for MP CM Karmchari Swasthya Bima Yojna – इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित पात्रता मापदंड होनी चाहिए।

  • कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ केवल राज्य के कर्मचारियों एवं अधिकारीयों को ही दिये जाने का फैलसा लिया गया है।
  • इस योजना में शामिल होने वाले 12 लाख 50 हजार लाभार्थी निम्न श्रेणी एवं पद के होंगे:
  1. रेगुलर सरकारी कर्मचारी,
  2. सभी कांट्रेक्चुअल (संविदा) कर्मचारी,
  3. शिक्षक कैडर्स,
  4. रिटायर्ड कर्मचारी,
  5. सिविल सर्वेंट,
  6. फुल-टाइम कर्मचारी जो आकस्मिक फण्ड से सैलरी प्राप्त करते हैं,
  7. राज्य के ऑटोनोमस संस्थाओं में कार्य करने वाले कर्मचारी आदि।

इसे भी देखे: MP Rojgar Portal – मप्र रोजगार पोर्टल ऑनलाइन पंजीयन

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना मप्र का कार्यान्वयन-

Implementation of Mukhyamantri Health Insurance Scheme MP – स्वास्थ्य बीमा योजना (Swasthya Bima Yojana) के लिए राज्य सरकार ने कर्मचारी नेताओं से सुझाव मांगे हैं। विभिन्न निगमों-बोर्डों में अनुबंध के आधार पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी योजना का लाभ देने के लिए विचार किया जा रहा है। बीमा की प्रीमियम राशि का निर्धारण सेवारत सरकारी कर्मचारी के “पे बैंड” और सेवानिवृत्त सरकारी सेवक की पेंशन राशि के अनुसार किया जाएगा।

मध्य प्रदेश कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना आवेदन/पंजीकरण फॉर्म-

Madhya Pradesh Karmchari Swasthya Bima Yojana Application/Registration Form – अब तक केवल मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री-परिषद की बैठक में इस योजना को शुरु करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए लाभार्थी लाभ कैसे एवं कहाँ से प्राप्त करेंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। इस योजना के लिए आवेदन कैसे करना है इसकी जानकारी भी अभी फिलहाल साझा नहीं की गयी है। जैसे ही सरकार द्वारा इसकी जानकारी दी जाएगी, हम इस लेख के माध्यम से आप तक जानकारी पहुंचा देंगे। कृपया इसके लिए हमारी वेबसाइट के साथ बने रहें। धन्यवाद-

ध्यान दे – मासिक प्रीमियम अंशदान राशि न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1000 रुपये होगी, जो सरकारी कर्मचारियों के वेतन में से काटी जाएगी। इसी तरह से पेंशनर को भी अंशदान देना होगा। इस योजना की अभी केवल घोषणा की गई है। जैसे ही हमारे पास MP CM Health Insurance Scheme आगे की जानकारी आएगी हम अपने लेख के माध्यम से आपको अवगत करायेंगे। धन्यवाद-

Click Here

इसे भी पढ़ें: MP CMO Helpline – मप्र मुख्यमंत्री कमलनाथ हेल्पलाइन नंबर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top