केंद्र में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की कोशिश हमेशा यही होती है की सरकार और जनता के बीच सीधा संपर्क रहे। ताकि सरकार देश की सारी समस्याओं से अवगत रहे। इसी प्रयास के चलते मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने “समाधान ऑनलाइन प्रोग्राम (Samadhan Online Program)” शुरू किया था। 2019 में कमलनाथ की कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद, इस प्रोग्राम को “जन अधिकार योजना” के नाम से फिर शुरू किया गया।
श्री कमलनाथ जी ने यह भी घोषणा की थी की वे हर महीने के दूसरे मंगलवार को जनता से सीधी बातचीत करेंगे। इस योजना के अनुसार जनता अपनी समस्याएँ या राज्य में होने वाली कोई भी समस्याओं को ऑनलाइन पोर्टल पर या ईमेल द्वारा दर्रा करा सकती है। साथ ही हर मंगलवार को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग द्वारा भी सीधे मुख्यमंत्री जी से बात कर सकते है।
MP Jan Adhikar Yojana 2023
योजना का नाम | MP Jan Adhikar Yojana |
पूर्व नाम | समाधान ऑनलाइन योजना |
योजना को मूलतः लॉन्च किया गया | शिवराज सिंह चौहान द्वारा |
वापस लॉन्च किया गया | मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा |
लांच की दिनांक | जुलाई 2019 |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश की आम जनता |
योजना का उद्देश्य | शिकायत का समाधान |
शिकायत दर्ज करने का तरीका | ऑनलाइन |
शिकायतों को हल किया जाएगा | मुख्यमंत्री द्वारा |
हेल्पलाइन | MP CM HELPLINE 181 |
मुख्यमंत्री जन अधिकार योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य
मुख्यमंत्री जन अधिकार योजना को श्री कमलनाथ सरकार द्वारा 2019 में पुनः लॉन्च किया गया है। इस योजना के साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की थी की वे हर महीने के दुसरे मंगलवार को जनता से सीधा वार्तालाप करेंगे। यह वार्तालाप विशेष इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की जनता अपने मुख्यमंत्री से कोई भी समस्या सीधे कह सकती है।
हम जानते है की यदि हम कोई भी समस्या पत्र द्वारा मुख्यमंत्री तक पहुचाते है। तो उनकी टेबल तक पहुँचने में वह काफी समय लेती है। लेकिन जन अधिकार योजना के तहत जनता अपनी कोई भी समस्या ऑनलाइन पोर्टल या मेल द्वारा आसानी से मुख्यमंत्री जी को पंहुचा सकती है। ये ही नहीं वे हर माह के दुसरे मगलवार को भी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग द्वारा सीधे मुख्यमंत्री जी को भी अपनी या राज्य से जुडी समस्याओं के बारे में बात कार सकते है। ऑनलाइन भेजी गई सारी समस्याओ को एकत्रित कर उन्हें मुख्यमंत्री जी तक पहुचाया जाएगा। तथा उनका जल्द से जल्द समाधान भी किया जाएगा।
जन-अधिकार योजना की मुख्य विशेषताएं
Key Features of the Jan Adhikar Yojna MP-
- योजना के क्रियान्वयन से राज्य सरकार, मुख्यमंत्री और आम जनता के मध्य सीधा संवाद स्थापित करने में सफल होगी।
- अक्सर देखा गया है की कोई भी एप्लीकेशन मुख्यमंत्री की टेबल तक पहुँचने में काफी समय लेती हैं। इसलिए जन अधिकार योजना में कुछ
- नयी तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री विडियो कांफ्रेंसिग के जरिये सीधे जनता से संवाद स्थापित करेंगे।
- योजना का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री को राज्य की समस्याओं से अवगत करवाना हैं जिससे वो आम जनता की शिकायतों का समाधान कर सके।
- नये कार्यक्रम की मूल अवधारणा प्रदेश की जनता की प्रमाणिक सद्भावनापूर्ण शिकायतों और समस्याओं का निराकरण होना उनका अधिकार है। इस अधिकार के संरक्षण एवं समर्थन के लिये वर्तमान राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
- मुख्यमंत्री ने ये घोषणा की हैं कि वो हर महीने के दूसरे मंगलवार को जनता से खुद संवाद करेंगे, जिससे लोग सीधे मुख्यमंत्री से बात कर सकेंगे।
- इस योजना के अंतर्गत आम जनता अपनी शिकायतें मेल या योजना के लिए बनाई गयी ऑनलाइन हेल्पलाइन से भेज सकती हैं।
- एक बार जब सभी शिकायतें एकत्र कर ली जाएगी तो उन्हें मुख्यमंत्री के कार्यलय में भेजा जाएगा। वहां के अधिकारीयों की ये जिम्मेदारी होगी कि वो इन शिकायतों को देखे और जिन शिकायतों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत होगी उस पर आवश्यक कार्यवाही भी करें।
मध्य प्रदेश जन-अधिकार योजना के लिए योग्यता-
Eligibility for MP Jan Adhikar Yojna-
- मूल निवासी => इस योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी का मध्यप्रदेश का स्थायी और मूल निवासी होना अनिवार्य हैं।
- आर्थिक रूप से कमजोर => वैसे तो, योजना में सभी वर्ग के लोगों को हिसा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को पहले प्राथमिकता दी जायेगी।
- अनसुलझे और महत्वपूर्ण मुद्दे => ऐसे अभ्यार्थी जिनकी समस्याएं गम्भीर हैं और वो काफी समय से सकारात्मक परिणामों के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें मुख्यमंत्री से सीधा संवाद करने और अपनी समस्या को सुलझाने का मौका पहले मिलेगा।
मध्य प्रदेश जन अधिकार योजना से होने वाले लाभ-
इस योजना का मुख्य लाभ यह है की जनता अपनी समस्याएँ सीधे अपने मुख्यमंत्री जी तक पंहुचा सकती है। ये ही नहीं उनकी समस्या का हल पहले से कम समय में होगा। यदि शिकायत करता गरीब या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग का है। तो उसकी समस्या को हल करने में प्रथम प्रार्थमिकता दी जाएगी। हर महीने के दुसरे मंगलवार को मुख्यमंत्री जी अपनी जनता से सीधे बात करेंगे। जिससे जनता का मनोबल भी बढेगा तथा उनका अपने मुख्यमंत्री तथा वर्तमान सरकार पर भरोसा भी बढेगा।
इसे भी पढ़ें: महा-आयुष्मान योजना मध्य प्रदेश 2023 | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
मप्र जन शिकायत पोर्टल के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स-
- निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)
- पहचान पत्र (Identity Card)
- संपर्क विवरण (Contact Details)
- अनसुलझे मुद्दे / समस्याओं सम्बंधित दस्तावेज
जन अधिकार योजना के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं-
Lodge Your Online Complaint for Madhya Pradesh Jan Adhikar Yojna-
- जन अधिकार योजना के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को सरकार द्वारा शुरू की गयी नई साईट में जाना होगा। इसके लिए आपको नीचे लिंक पर क्लिक करना होगा।
- होमपेज पर अभ्यर्थी को एक अन्य लिंक दिखाई देगा, जिसमें सबमिट कॉम्प्लेन/डिमांड/सजेशन दिखाई देगा। जैसा चित्र में दिखाया गया है।

- अभ्यर्थी को इस लिंक पर क्लिक करना होगा। तब आपके सामने एक अन्य पेज खुलेगा। जैसा नीचे दर्शाया गया है।

- अभ्यर्थी को गाइडलाइन पढनी होगी और फिर ऑनलाइन कम्प्लेन फॉर्म भरना होगा।
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, नाम, ईमेल आईडी, जेंडर और घर का पते जैसी महत्वपूर्ण जानकारी डालनी होगी।

- इसके बाद, उन्हें उस सम्बंधित विभाग का लिखना होगा जो उनकी समस्या का समाधान करेगा।
- सारी डिटेल्स लिखने के बाद, अभ्यर्थी को अपनी समस्या लिखनी होगी, साथ में इससे सम्बंधित डाक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी भी लगानी होगी।
- शिकायत की प्रक्रिया को समाप्त करने के लिए अभ्यर्थी को “एंटर पब्लिक कंप्लेन” पर क्लिक करना होगा।
एमपी जन अधिकार योजना ऑनलाइन शिकायत की स्थिति-
Check Application Status of Jan Adhikar Yojna Online Complaint-
- जिन भी अभ्यर्थियों ने शिकायत दर्ज करवाई हैं उनके लिए अपनी शिकायत की स्थिति/स्टेट् देखना संभव है।
- इसके लिए वो आधिकारिक पेज पर लॉग इन करके शिकायत का करेंट स्टेट्स जान सकते हैं। आधिकारिक पेज में जाने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थी को इसके बाद कम्प्लेन स्टेट्स के लिंक पर क्लिक करना होगा, इससे नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थी अपनी शिकायत संख्या या रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर टाइप करना होगा। जैसा नीचे दिखाया गया है

- इसके बाद, अभ्यर्थी को व्यू (view) बटन पर क्लिक करना होगा ।
- फिर आपके सामने वो साईट खुलेगी जिस पर डेटा बेस होगा और जब मैच मिल जाएगा। तब कंप्यूटर स्क्रीन पर शिकायत दिखाई देने लगेगी। इस तरह आप अपने द्वारा की गयी शिकायत का स्टेटस चैक कर सकते हैं।