मध्यप्रदेश आय प्रमाण पत्र हेतु आवेदन पत्र PDF | MP आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन | आय प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज | mp income certificate validity | आय प्रमाण पत्र देखना
नमस्कार प्रिय पाठकों, आज मैं आपको “मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र” के बारे में जानकारी दूँगा । जैसे की आप सबको पता ही है ,की दुनियाआज तेजी से इंटरनेट की और भाग रही है। सरकार भी उसी तरह तेजी से हर एक योजनाएं या अन्य सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से करती जा रही है। जिससे की कोई भी क्षेत्र, समाज पीछे न रहे। इस ऑनलाइन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने “Madhya Pradesh Income Certificate” देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हमें पहले ऑफलाइन प्रक्रिया के लिए सरकारी दफ्तर के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। जिसके लिए ज्यादा दिन और ज्यादा पैसा भी लगता था। पर अब ऑनलाइन प्रक्रिया से आप घर बैठे ही अपना आय प्रमाण पत्र बना सकते हो। MP Income Certificate (Aay Praman Patra) हमें कई सरकारी या गैरसरकारी सेवाओं में या कोई अन्य दस्तावेज बनाने का काम आता है। किन्तु आज भी हमारे समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं। जो अपना या किसी अन्य का ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र नहीं बना सकतें हैं। पर अब आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आज आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र को बनाने के लिए किन-किन प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा की जानकारी देंगे। आय प्रमाण पत्र हेतु आवेदन पत्र के लिए आपको हमारे लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ना होगा।
मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र क्या है?
हमारे देश की जिस प्रकार राष्ट्रीय आय होती है। ठीक उसी प्रकार हमारी भी आय के जितने साधन होते हैं उन सबको मिला कर हमारी भी वार्षिक आय होती है। हमें आय प्रमाण पत्र राज्य सरकार द्वारा प्राप्त किया जाता है। आय प्रमाण पत्र आमतौर पर जिला मजिस्ट्रेट / कलेक्टर / राजस्व क्षेत्र अधिकारी / उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट या अन्य जिला अधिकारी द्वारा जारी किये जाते है।
आय के साधन:
- व्यवसाय द्वारा अर्जित की गयी वार्षिक आय।
- मजदूरी या नौकरी से अर्जित की गयी आय वार्षिक आय।
- कृषि द्वारा अर्जित की गयी वार्षिक आय।
- अन्य किसी साधन या श्रोतों द्वारा अर्जित की गयी वार्षिक आय।
मप्र आय प्रमाण पत्र की जानकारी-
आय प्रमाण पत्र की संक्षिप्त जानकारी इस प्रकार है:
प्रमाण पत्र | मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र |
संबंधित विभाग | राजस्व विभाग |
जारी की जाती है | तहसील / जिला मजिस्ट्रेट |
सरकारी वेबसाइट | http://www.mpedistrict.gov.in |
मप्र आय प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
आधार कार्ड | निवास प्रमाण पत्र |
मोबाईल नंबर | पासपोट साइज फोटो राशन कार्ड |
स्वघोषणा पत्र निर्धारित की गयी आय प्रमाण पत्र | नगर पालिका या पटवारी के द्धारा हस्ताक्षरित रिपोर्ट |
मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता
आय प्रमाण पत्र की आवश्यक आपको निम्नलिखित कार्यो में होती है।
- सरकारी सेवा लेने के लिए।
- बैंक से शिक्षा के लिए लोन प्राप्त करने के लिए।
- आय कर भरने के लिए
- अन्य किसीक्षेत्र के लिए ऋण प्राप्त करने के लिए।
- राशन कार्ड बनाने के लिए।
- विद्यालय, विश्वविद्यालय द्वारा छात्रवृति प्राप्त करने के लिए।
- बीमारी में इलाज करने के लिए। जैसे दवा या ऑपरेशन में छूट प्राप्त के लिए।
- सरकारी कॉन्ट्रेक्ट लेने के लिए।
- प्राकृतिक आपदाओं से शिकार हुए पीड़ितों को राहत प्राप्त करने के लिए।
- अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
[MP E-District] मध्य प्रदेश में जाति प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें
एमपी इनकम सर्टिफिकेट के लाभ
हमारे देश में राज्य सरकार और केंद्र सरकार सरकारी योजनाओं को चलाती है। लिंक मुख्य माप दण्ड आय प्रमाण पत्र होता है। तो इन सभी योजनाओ या अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए हमारे पास आय प्रमाण पत्र होना आवश्यक है तभी हम किसी सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
- छात्रवृति मिलने में सहायक।
- केंद्र सरकारी की योजनाओं में सहायक।
- राज्य सरकारी की योजनाओं में सहायक।
- आय का विवरण देने में।
- टेक्स भरने में सहायक।
- सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायक।
मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करें
मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- MP e-District Portal पर जाने के लिए नीचे लिंक पर जाएं।
MADHYA-PRADESH-INCOME-CERTIFICATE
- यहां क्लिक करने पर आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा। जहां आपको “MP e-district” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक पेज और खुलेगा। यहां आपको “उपलब्ध सेवायें” के कॉलम में “आय प्रमाण पत्र पर क्लिक करें”
- अब यहां आप “Click to Download the Form” पर क्लिक कर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
- यह फॉर्म आपको ध्यानपूर्वक भरना होगा और संबंधित कार्यलय में जमा करवाना होगा।
यह भी पढ़ें: [CM] जन अधिकार शिकायत योजना मध्य प्रदेश हेल्पलाइन पोर्टल
Girravitoliya