महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार पंजीकरण 2023: rojgar.mahaswayam.gov.in ऑनलाइन आवेदन

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गयी एक नई योजना की सभी जानकारी लेके आये हैं। दोस्तों, जैसा की आप जानते हो वर्तमान समय में हमारे देश में बेरोजगारी की समस्या सबसे अधिक है, जिसे कम करनें के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक वेब पोर्टल का निर्माण किया है। जिसे “महास्वयं एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन वेब पोर्टल” का नाम दिया गया है।

महाराष्ट्र में युवा वर्ग नौकरी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन इस वेब पोर्टल के माध्यम से कर सकते है। इस पोर्टल पर विभिन्न संस्थानों द्वारा जारी की गई नौकरी की सूचनाओ को आसानी से युवाओं तक पहुँचाया जायेगा।इस प्रकार यह वेब पोर्टल युवाओं के लिए नौकरी, उद्यमियों के लिए विज्ञापन, और सरकार के लिए विभिन्न सूचनाये प्रदान करने का एक माध्यम होगा। महास्वयं एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन वेब पोर्टल से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा।

महास्वयं रोजगार महाराष्ट्र रजिस्ट्रेशन वेब पोर्टल

इस महास्वयं पोर्टल में महा से तात्पर्य महाराष्ट्र और स्वयं से तात्पर्य किसी एक व्यक्ति से है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा बनाये गए इस वेब पोर्टल की सहायता से कोई भी व्यक्ति यहाँ लॉग इन करके सम्बंधित नौकरी प्राप्त कर सकता है। इस वेब पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट www.mahaswayam.in है। महाराष्ट्र सरकार इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, नौकरी की खोज, प्रशिक्षको और उद्यमियों को एक साथ एक मंच पर लाना चाहती है। महास्वयं पोर्टल को कौशल विकास और उद्यमिता विभाग द्वारा मिलकर तैयार किया गया है। महाराष्ट्र सरकार अपने इस अपने नये प्रयास के माध्यम से 4.5 करोड़ कार्य कुशल युवा व्यक्तियों को वर्ष 2023 तक प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस पोर्टल के अंतर्गत महाराष्ट्र के छात्र अपना पंजीकरण कराकर किसी भी प्रकार की नौकरी से संबंधित जानकारी, कौशल विकास ट्रेनिंग की जानकारी, और रोजगार मेले की जानकारी आदि प्राप्त कर सकते है। इसके साथ-साथ नौकरी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन भी कर सकते है।

महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार- एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन 2023

इस वेब पोर्टल को मुख्य रूप से तीन भागो में विभाजित किया गया है, जो निम्न प्रकार है-

मुख्य भाग संबधित विभाग
स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) महाराष्ट्र कौशल विकास विभाग
एम्प्लॉयमेंट / जॉब कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता निर्देशालय
एंटरप्रेनेयरशिप (उद्यमिता) अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक विकास महामंडल

महास्वयं एम्प्लॉयमेंट महाराष्ट्र रजिस्ट्रेशन मुख्य बिंदु-

  • महास्वयं पोर्टल को कौशल विकास और उद्यमिता विभाग द्वारा मिलकर तैयार किया गया है।
  • इसका उद्देश्य महाराष्ट्र में नौकरी उद्यमिता के साथ साथ कौशल विकास को विकसित करना और सभी को एक मंच उपलब्ध कराना है।
  • इस पोर्टल के द्वारा राज्य में किसी भी तरह का कौशल प्रशिक्षण, नौकरी की वेकेंसी और उद्यमिता विकाससे संबंधित जानकारी एक स्थान पर आसानी से मिल सकती है।
  • यहा पर महाराष्ट्र के स्टूडेंट अपना रजिस्ट्रेशन करके किसी भी प्रकार की नौकरी से संबंधित जानकारी, कौशल विकास ट्रेनिंग की जानकारी, और रोजगार मेले की जानकारी आदि यहाँ से ले सकते है।
  • इसके अलावा वे यहाँ से नौकरी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन भी कर सकते है।
  • इस पोर्टल पर प्रशिक्षण संस्थान भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है और अपना व अपने संस्थान का विज्ञापन यहा दे सकते है।
  • इसी के साथ वे यहा ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करवाकर रजिस्ट्रेशन फीस भी यहा से प्राप्त कर सकतें है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन पंजीकरण

महाराष्ट्र महास्वयं एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन/पंजीकरण प्रक्रिया-

  • महास्वयं वेब पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट में जाने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

MAHA-SWAYAM-WEB-PORTAL 

  • इस लिंक के ओपन होते ही आपको तीन ऑपशन स्किल डेवलपमेंट, एम्प्लॉयमेंट और एंट्रप्रीनेयरशिप दिखेंगे।
  • नौकरी में रजिस्ट्रेशन हेतु आपको “एम्प्लॉयमेंट ऑपशन” का चयन करे। जैसा नीचे चित्र में दिखाया गया है।

Mahaswayam-Employment-Maharashtra-Rojgar-Portal

  • अब आप आप अपनी शिक्षा, कौशल विकास और जिले के आधार पर अपने लिए नौकरी का चयन कर सकते है। परंतु नौकरी में रजिस्ट्रेशन के पूर्व उसे अपना स्वयं का रजिस्ट्रेशन इस पोर्टल पर करवाना अनिवार्य है।

Maharashtra-Jobseeker-Employment-Login

  • इसके लिए आपको जॉब सीकर लॉग इन सेक्शन के अंदर रजिस्ट्रेशन टेब पर क्लिक कर न्यू जॉब सीकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी जानकारी अंकित होगी। जैसा ऊपर दर्शाया गया है। इसके बाद, आप रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद, आपको अपना महास्वयं आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जायेगा, जिसके माध्यम से आप पोर्टल पर ‘Login’ कर सकते है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र प्रवासी श्रमिक पंजीकरण नोडल हेल्पलाइन नंबर

महास्वयम रोजगार महाराष्ट्र पोर्टल: अन्य आधिकारिक लिंक-

मुख्य भाग संबधित विभाग ऑफिशियल आईडी
स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) महाराष्ट्र कौशल विकास विभाग यहाँ से आवेदन करे
एम्प्लॉयमेंट / जॉब कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता निर्देशालय यहाँ से आवेदन करे
एंटरप्रेनेयरशिप (उद्यमिता) अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक विकास महामंडल यहाँ से आवेदन करे

Click Here

यह भी पढ़ें: स्वयं प्रभा चैनल ऑनलाइन पोर्टल छात्र रजिस्ट्रेशन और लॉगिन

Tags related to this article
Categories related to this article
राज्यवार योजनाएं, रोजगार योजनाएं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top