Maharashtra Birth Certificate Online Registration-: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएँगे की आप कैसे Maharashtra Janam Praman Patra हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। जो सभी व्यक्तियों के लिए एक जरुरी दस्तावेज है और इसे व्यक्ति के जन्म के बाद बनवाया जाता है। यह प्रमाण पत्र सरकार द्वारा बनया जाता है। जैसा की आप सभी जानते ही हैं की जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता हमे हर जगह पड़ती है। तो आज हमआपको इस आर्टिकल में बताएँगे की जन्म सर्टिफिकेट क्यों जरूरी है और यह कहाँ और कैसे उपयोग किया जाता है।
महाराष्ट्र जन्म दाखला एवं मृत्यु प्रमाण पत्र (Maharashtra Birth & Death Certificate) को बनवाने के लिए के लिए पहले ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाते थे। लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलायें जाने वाली इस ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से यह काम बहुत ही आसान हो गया है। अब हम लोग घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महाराष्ट्र जन्म प्रमाण पत्र पंजीयन से जुडी अन्य जानकारी नीचे लेख में आपको प्राप्त होगी। जिसके लिए आपको यह आर्टिकल अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
महाराष्ट्र जन्म प्रमाण पत्र 2023 कैसे प्राप्त करें?
How to Obtain Maharashtra Birth Certificate Online – आपको बता दें की भारत सरकार के जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1969 (Birth & Death Registration Act, 1969) के अनुसार व्यक्ति के जन्म और मृत्यु का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। महाराष्ट्र राज्य में भी जन्म और मृत्यु का पंजीकरण इसी नियम के तहत किया जाता है। इस अधिनियम के तहत यह जरुरी है की बच्चों के जन्म के 21 दिनों के अंदर उसके जन्म की रिपोर्ट को दर्ज किया जता हैं। कुछ परिस्थितियों जैसे की बच्चे का जन्म जैसे विदेश में होता है अथवा कोई परिवार भारत में रहने के इरादे से आया हो तो वो उसका पंजीकरण 60 दिनों के भीतर में करवा सकता है, जो की पूर्ण रूप से मान्य होगा।
Maharashtra बर्थ सर्टिफिकेट का उपयोग-
Use of Maharashtra Birth Certificate – जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग निम्नलिखित कार्यों के लिए किया जाता है।
- स्कुल में एडमिशन के लिए
- राशन कार्ड के लिए
- मूल निवास प्रमाण पत्र अप्लाई करने हेतु
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए
- पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने हेतु
- आधार कार्ड और भामाशाह कार्ड बनवाने लिए लिए
- आयु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए
- बीमा कार्ड के लिए
- इनके अलावा अन्य सरकारी योजनओं का लाभ लेने के लिए भी Birth Certificate की आवश्यकता पड़ती है।
महाराष्ट्र जन्म प्रमाण पत्र के लिए योग्यता (पात्रता)-
Eligibility Criteria for Maharashtra Birth Certificate – जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन हेतु निम्न पात्रता का होना आवश्यक है:
- महाराष्ट्र जन्म प्रमाण पत्र आवेदन करने के लिए आवेदक को महाराष्ट्र निवासी होना अनवार्य हैं।
- व्यक्ति के जन्म का स्थान, तारीख और समय का शपथ पत्र होना आवश्यक हैं।
- सत्यापन के लिए माता-पिता का पहचान प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड (Photocopy of Ration Card)
इसे भी पढ़ें: महास्वयं रोजगार महाराष्ट्र 2020 एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन फॉर्म
Maharashtra Birth Certificate पंजीकरण शुल्क-
Birth Certificate Registration Fees – महाराष्ट्र जन्म प्रमाण पत्र का पंजीकरण व शुल्क की जानकारी निम्न प्रकार से है।
- ग्रामीण क्षेत्र में जन्म बच्चे का जन्म होने पर => ग्रामीण क्षेत्र में जन्म के मामले में, जिला रजिस्ट्रार सह सिविल सर्जन (District Registrar cum Civil Surgeon) को पंजीकरण करना पड़ता है।
- शहरी क्षेत्र में जन्म बच्चे का जन्म होने पर => शहरी क्षेत्र में जन्म के मामले में, संबंधित नगर पालिका के रजिस्ट्रार सह सचिव (Registrar cum Secretary to Municipality) से संपर्क किया जाना चाहिए।
आवेदन शुल्क (Application Fee) –महाराष्ट्र जन्म प्रमाण पत्र का पंजीकरण करने के लिए शुल्क का विवरण निम्न प्रकार से है:
- यदि बच्चे के जन्म से 21 दिनों के भीतर बच्चे के जन्म को पंजीकृत करवाया जाये तो यह नि: शुल्क होता है।
- और यदि आप 21 दिनों के बाद रजिस्ट्रार को सूचित करते हैं तो केवल 5 रुपये का जुर्माना और 2 रुपये का विलंब शुल्क लगता है। (लेकिन 30 दिनों से पहले)
- अगर आप बच्चे के जन्म का पंजीकरण 30 दिनों के बाद (1 वर्ष तक) किया जाता है, तो जिला रजिस्ट्रार से लिखित में अनुमति तथा 25 रुपये का जुर्माना और 10 रुपये का विलंब शुल्क देना पड़ता है।
महाराष्ट्र जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण हेतु जरुरी दस्तावेज-
Documents Required for Maharashtra Birth Certificate Registration – जन्म प्रमाण पत्र के निम्न दस्तावेजों का होना आवश्यक है:
- माता पिता से प्राथना पत्र
- अविभावक का आवासीय प्रमाण पत्र
- जन्म तिथि का प्रमाण पत्र
- शपथ पत्र जिसमें बच्चे का पूरा विवरण हो।
- जन्म के समय दो व्यक्तियों की गवाही और उनके राशन कार्ड।
- जन्म की एक विस्तृत रिपोर्ट,जो जन्म की तारीख की पुष्टि करता है।
- अस्पताल के प्रभारी का हस्ताक्षर और मुहर, जो उस अस्पताल में जन्म होने की पुष्टि करता हैं।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म
Maharashtra Birth Certificate ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया-
Janam Praman Patra Maharashtra 2020 Online Registration Process – महाराष्ट्र जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको महाराष्ट्र आपले सरकार पोर्टल aaplesarkar.mahaonline.gov.in में जाना होगा।
- यहां क्लिक करने के बाद, आपके सामने एक वेब पेज खुलेगा।
- जहां आपको “New User? Register Here” पर क्लिक करना होगा।
- यहां से आप अपना पंजीकरण कर सकते हैं। आपले सरकार रजिस्ट्रेशन की अधिक जानकारी के लिए => यहां क्लिक करें।
- पंजीकरण हो जाने के बाद, आपको लॉगिन कर “महाराष्ट्र जन्म प्रमाण पत्र” (जन्म दाखला ऑनलाइन) के विकल्प पर जाना होगा।
- अब आपको यहां “APPLY” बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आपके सामने जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- यहां से आप अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आसानी से भर सकते हो।
Download: Maharashtra-Birth-Certificate-Application-Form-PDF
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विवाह प्रमाण पत्र पंजीकरण ऑनलाइन 2020
24 x 7 Citizen Call Center: 1800-120-8040 (Toll-Free)
Please help me my mobile 9156469245