Kanya Shadi Sahyog Yojana Rajasthan | rajasthan kanya shadi sahyog yojana |कन्या शादी सहयोग योजना | मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना form pdf | राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना
नमस्कार दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते ही हो एक समय में हमारे देश में बेटियों के साथ बहुत भेदभाव किया जाता था लेकिन आज के समय में बेटियों को बेटों के समान समझा जाने लगा है। इसके लिए सरकार भी बेटियों के अच्छे भविष्य के लिए कई योजनाओ को शुरू कर रही है। इसी क्रम में राजस्थान राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में “कन्या शादी सहयोग योजना (Kanya Shadi Sahyog Yojana)” एक प्रमुख योजना है। आज हम आपको इस योजना से जुडी सभी जानकारी व इसके आवेदन की पूरी प्रकिर्या आपको बताएंगे। जिसके लिए आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा।
राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के आर्थिक रुप से कमजोर गरीब परिवार की कन्याओं को की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब परिवार की पुत्रियों के विवाह के अवसर पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं। सरकार द्वारा गरीब परिवारों की केवल प्रथम दो कन्याओं को ही लाभ प्रदान किया जाता है। पहले जहां ऐसे गरीब परिवार के अपनी कन्याओं की शादी के समय आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। वही अब इस योजना का लाभ प्राप्त करके वह बड़ी आसानी से अपनी कन्याओं का विवाह कर सकते हैं।
राजस्थान कन्या विवाह सहयोग योजना 2023
देश के सर्वांगीण विकास के लिए सभी प्रदेश की सरकारें अपने-अपने राज्य में अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन समय -समय पर करती रहती हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है, राजस्थान राज्य सरकार की सभी वर्गों की बीपीएल, अन्त्योदय,आस्था कार्डधारी परिवार की कन्याओं तथा आर्थिक रूप से ऐसे कमजोर परिवार जिनका खर्चा चलाने के लिए कोई व्यस्क व्यक्ति न हो। ऐसी विधवा महिलाओं की कन्याएं के विवाह हेतु सहयोग के लिए “कन्या शादी सहयोग योजना (Kanya Shadi Anudan Yojna)” का संचालन किया गया है।
- योजना के लिए राज्य सरकार ने 1 अप्रैल 2017 से अतिरिक्त बजट प्रदान किया है।
- 1 अप्रैल 2017 के बाद 18 साल या उससे अधिक उम्र की कन्याओं के विवाह के अवसर पर प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता धनराशि 10,000 को बढ़ाकर 20,000 कर दिया गया है।
- 10वीं पास कन्याओं की शादी के लिए रु 20,000 से बढ़ाकर रु 30,000 किया गया है। और स्नातक कन्याओं की शादी के लिए रु 20,000 से बढ़ाकर रु 40,000 कर दिया गया है।
- यह आर्थिक सहायता माता पिता की पहली दो कन्याओं को ही प्रदान की जाती है।
कन्या विवाह सहयोग योजना 2023 का उद्देश्य-
कन्या विवाह सहयोग योजना के उदेश्य निम्नलिखित हैं –
- राज्य में कन्याओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।
- बाल विवाह की कुप्रथा को बंद करने की कोशिश करना।
- आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्गों के परिवारों को कन्या विवाह हेतु योजना के माध्यम से सहायता पहुँचाना जिससे बेटियों को बोझ न समझा जाए।
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को सफल बनाने की कोशिश में इस योजना के द्वारा राज्य सरकार का योगदान।
Rajasthan Kanya Vivah Sahyog Yojana के लिए पात्रता-
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदनकर्ता को राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है।
- कन्याओं की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- यह सहायता केवल परिवार की प्रथम दो कन्याओं को ही प्रदान किया जाएगा।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आय प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- आवेदनकर्ता के पास BPL राशन कार्ड , अनुसूचित जाति ,जनजाति आदि का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड भी होना आवश्यक है।
- इसके साथ ही भामाशाह कार्ड भी जरूरी है।
- आवेदनकर्ता के पास बैंक डिटेल्स भी होनी आवश्यक है।
- ऐसी विवाह योग्य कन्याएं जिनके माता-पिता दोनों जीवित न हों तथा परिवार के किसी भी सदस्य की वार्षिक आय रूपए 50 हज़ार से अधिक न हो।
शादी अनुदान योजना राजस्थान के तहत दी जाने वाली सहयोग राशि-
- 18 वर्ष या उससे से अधिक आयु की कन्याओं के विवाह के लिए सहयोग राशि रूपए 10 हज़ार से बढ़ाकर रूपए 20 हज़ार।
- 10 वीं पास कन्याओं के विवाह की सहयोग राशि को 20 हज़ार से बढ़ाकर रूपए 30 हज़ार।
- स्नातक कन्याओं के विवाह की सहयोग राशि को रूपए 20 हजार से बढ़ाकर 40 हज़ार।
राजस्थान कन्या विवाह सहयोग योजना के लिए दस्तावेज-
निवास प्रमाण पत्र | परिवार का आय प्रमाण पत्र | आस्था कार्ड की फोटोकॉपी |
आधार कार्ड | जाति प्रमाण पत्र | 10 वीं/ स्नातक के सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी |
कन्या की शादी का कार्ड | राशन कार्ड की फोटोकॉपी | कन्या एवं वर का उम्र प्रमाण पत्र |
बीपीएल/अन्त्योदय श्रेणी का प्रमाण पत्र (सचिव द्वारा प्रमाणित) | विवाह के रजिस्ट्रेशन का प्रमाण पत्र (सचिव द्वारा प्रमाणित) | यदि महिला विधवा है तो पति के मृत्यु का प्रमाण पत्र |
बैंक अकाउंट की पासबुक | विधवा पेंशन का पीपीओ | परिवार के बड़े पुत्र का आयु प्रमाण पत्र |
कन्या शादी सहयोग योजना राजस्थान 2023 पंजीकरण प्रक्रिया-
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को कन्या के विवाह के एक महीने पहले या विवाह के 6 महीने बाद तक आवेदन करने पर हीं सहयोग राशि प्राप्त हो सकेगी।
- इसके बाद फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म के साथ उपर्युक्त दस्तावेज़ संलग्न करके अपने जिले के जिला अधिकारी के कार्यालय या समाज कल्याण विभाग में जमा करना होगा।
- इसके पश्चात आपकी आवेदन की पात्रता की जांच की जाएगी । और यदि आप पात्र होंगे, तो आप को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- Shadi Anudan Yojna आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करिए।
Download: Rajasthan-Marriage-Cooperation-Scheme-Form-PDF
यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री राजश्री योजना राजस्थान 2023 आवेदन फॉर्म (Click Here) & राजस्थान मुख्यमंत्री फ्री कोचिंग स्कीम 2023 ऑनलाइन आवेदन करें (Click Here)
Nmste
Humara rashan card BPL nhi h or hum 2 sister h to kya Hume iska labh milega
Sir hamne pahle ldms wala form Jo Ki wo shubh Shakti ke Naam se Tha wo baara rakha Hai par kuch nhi Hua to yeh wala baara sakte Hai
Kya aavedan online kar sakte hai
Mere pasa BPL card nahi hai . Lekin bahin 12 pass hai to kya me labh lekin sakta hu
Nahi, yah yojna sirf rajya ke gareeb pariwar jinke paas BPL Ration Card hai, unke liye hai…
Bpl card nhi he pr vidhava ma ki beti he graduated yojna ka labh mil sakta he kya
Rakhi roat
राजस्थान कन्या विवाह सहयोग योजना हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
Online form bharne ke liye link send karo
Bpl card nhi he pr vidhava ma ki beti he graduated yojna ka labh mil sakta he kya
HANUMAN SHAYA GAV-CHAVAND KA MAND POST- SAYPURA,TAHASIL-JAMVA RAMGAD,JILA-JAIPUR -RAJ.
NE APNI POTRI KE VIVAHA KE LIYE SAUG YOJNA ME 2019 ME AVEDAN DIYA THA LEKIN AJ TAK KUCH BHI SHAYG NAHI MILA H,KRIPYA AVSAYK KARYVAHI KARE.
बालिका अनुदान योजना की जानकारी आप को चाहिए तो आप हमे काल कर सकते है
9694471305