झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन | Ration Card Jharkhand Apply Online | राशन कार्ड झारखंड 2023 एप्लीकेशन फॉर्म | झारखंड राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया | Ration Card Jharkhand StatusT
हम आज आपको अपनी पोस्ट में “झारखंड राशन कार्ड नई लिस्ट” खोजने और सूची देखने की पूर्ण प्रकिर्या की जानकारी देंगे। जैसा की सभी जानते है की जिस तरह से किसी भी नागरिक को अपनी पहचान के लिए आवासीय प्रमाण पत्र, डाइविंग लाइसेंस, या वोटर आईडी कार्ड की आवश्यक होता है।उसी तरह से राशन कार्ड (Jharkhand New Ration Card) भी उनके लिए एक पहचान पत्र है।और इससे खाद्य पदार्थ से संबंधित चीजें जैसे अनाज आदि प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि झारखंड राज्य सरकार ने अपने नागरिकों को सब्सिडाइज्ड रेट पर खाद्य अनाज एवं ईंधन प्रदान करने के लिए राशन कार्ड सुविधा शुरू की है।तो जो भी व्यक्ति अपना नाम झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट में देखना करना चाहता है। उसे सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Jharkhand Ration Card List 2023
दोस्तों, राशन कार्ड सभी नागरिकों के लिए अधिकारिक दस्तावेजों में से एक हैं। नागरिक इस राशन कार्ड की मदद से सस्ते दामों में अनाज खरीद सकते हैं। झारखण्ड खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा Jharkhand BPL Ration Card List को जारी किया जाता है। इस लेख में हम आपको झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट से सम्बंधित सभी जानकारी को विस्तार से बताएँगे। इसके लिए आपको हमारा यह लेख अंत तक ध्यान से पढ़ना होगा।

झारखंड राशन कार्ड सूची 2023
Jharkhand Ration Card New List – राशन कार्ड न केवल नागरिकों को कम दाम में खाद्य पदार्थ से संबंधित चीजें जैसे अनाज आदि प्राप्त करने में उपयोगी है। बल्कि यह कार्ड-धारक के पहचान और आवास पता के दस्तावेज के रूप में भी काम भी आता है। इसके अलावा, Jharkhand Ration Card List के अन्य लाभ भी है जोकि निम्नलिखित हैं।
- झारखंड राज्य में यदि आप अपने लिए जमीन या संपत्ति को खरीदते या अपनी जमीन बेचना चाहते है तो आप राशन कार्ड को उस समय वहां के निवासी प्रमाणित होने के लिए इसे आवासीय प्रमाण पत्र के रूप में उपयोग कर सकते हैं।
- इसके साथ ही झारखंड निवासी बैंक से लोन लेने के समय भी अपने पहचान प्रमाण के रूप में भी इसकी मदद ले सकते हैं।
- योग्य लाभार्थियों को सरकार द्वारा सब्सिडाइज्ड रेट पर दी जाने वाली सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी यह कार्ड जरुरी है।
- इसके अलावा, राशन कार्ड आपके पूरे परिवार के लिए एक पहचान प्रमाण के रूप में भी उपयोग हो सकता है। क्योंकि इसमें परिवार के सभी सदस्यों की संख्या, आय का स्तर, बच्चों की संख्या, लिंग एवं फोटोग्राफ आदि सभी जानकारी अंकित होती है।यह आपके तथा आपके परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
झारखंड राशन कार्ड की श्रेणियां-
Categories of Jharkhand Ration Card List – आवेदक की आर्थिक स्थिति के आधार पर झारखंड सरकार द्वारा राशन कार्ड की कुछ श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। जोकि इस प्रकार है-
- गरीबी रेखा से ऊपर (APL Ration Card): झारखंड के वे निवासी जो गरीबी रेखा से ऊपर हैं उन्हें एपीएल कार्ड प्रदान किया जाते हैं।
- गरीबी रेखा से नीचे (BPL Ration Card): यह राशन कार्ड झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कम आय वाले परिवारों के लिए जारी किया जाता है।इसमें इन परिवारों को APL Card धारको की अपेक्षा कम दाम में राशन दिया जाता है।
- अन्त्योदय अन्ना राशन कार्ड (AAY Ration Card): ये राशन कार्ड उन परिवारों के लिए जारी किये जाते हैं जिनकी वार्षिक आय 15,000 रुपये से कम है। उन्हें APL Card धारको से सस्ती कीमत पर खाद्यान्न एवं ईंधन प्रदान किया जाता है।
- अन्नपूर्णा योजना राशन कार्ड (Aannapurna Ration Card): अन्नपूर्णा राशन कार्ड एक विशेष प्रकार का राशन कार्ड है। जोकि केवल 65 साल से ऊपर के गरीब लोगों के लिए जारी किया जाता है।
Jharkhand राशन कार्ड के लिए पात्रता-
Eligibility for Jharkhand Ration Card New List – जो नागरिक झारखण्ड राज्य में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें निम्नलिखित पात्रता मानदंड का पालन करना आवश्यक है।
- झारखंड के किसी भी व्यक्ति के पास अन्य राज्य का या पहले से कोई राशन कार्ड नहीं होना चाहिए। इस मामले की जाँच के लिए व्यक्ति को पंचायत प्रधान/निगम पार्षद/हलका कर्मचारी (राजस्व कर्मचारी)/टैक्स कलेक्टर से एक प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। ताकि यह उल्लेख किया जा सके कि उस व्यक्ति के पास पहले का राशन कार्ड नहीं है।
- यदि राशन कार्ड खो जाता है तो बिना किसी परेशानी के राशन कार्ड-धारक संबंधित विभाग से एक डुप्लीकेट राशन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
- अगर कोई नागरिक एक जगह से दूसरी जगह अपना आवास बदलता है। तो इस मामले में उस स्थान के जिला और ब्लॉक स्तर के आपूर्ति अधिकारी से सरेंडर प्रमाण पत्र लेना आवश्यक है। जहाँ वह व्यक्ति पहले निवास कर रहा था।
- इसी तरह यदि किसी महिला की शादी हो जाती है और वह दूसरे स्थान पर चली जाती है तो उसे भी यही करना होगा।
जब आवेदक का बच्चा हो जाता है तो Ration Card List में उसका नाम शामिल करने के लिए, बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही राशन कार्ड जिसमे नाम जोड़ा जाना है और जिला एवं ब्लॉक स्तर के सप्लाई अधिकारी को संबोधित किया जाने वाला आवेदन आदि भी आवश्यक है।
राशन कार्ड झारखंड के लिए आवश्यक दस्तावेज-
Required Documents for Jharkhand Ration Card List:
नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो | आधार कार्ड | वोटर आईडी कार्ड |
आय प्रमाण पत्र | बिजली/पानी का बिल | परिवार के सदस्यों की जानकारी |
झारखंड राशन कार्ड सूची आवेदन प्रक्रिया-
Jharkhand Ration Card List Application Process – झारखंड राशन कार्ड सूची में आवेदन करने प्रक्रिया निम्न प्रकार है,ध्यानपूर्वक पढ़े।
- अगर आप भी नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको झारखंड खाद्य सार्वजनिक वितरण विभाग की अधिकारिक वेबसाइट https://aahar.jharkhand.gov.in/ में जाना होगा।
- उसके बाद आवेदक को वेब होमपेज पर ‘ऑनलाइन सेवा’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस ऑनलाइन सेवा पर आपको कुछ और विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें से आपको ‘ऑनलाइन आवेदन’ पर क्लिक करना होगा।
- यहाँ आवेदक के सामने कुछ विवरण दिए हुए होंगे उसे पढ़कर अंत में आप ‘Proceed’ बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आवेदनकर्ता को ‘नये राशन कार्ड के लिए आवेदन’ ऑप्शन का चयन करके ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें ताकि आपके मोबाइल नंबर पर एक SMS आ सके।
- इस तरह से आप नये राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हो।
अब आपको इस आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरके जरूरी दस्तावेज को संलग्न करना होगा। अंत में ‘OK’ बटन पर क्लिक करके फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट करें।
नोट => Jharkhand Ration Card List एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के बाद, आवेदन की पुष्टि के रूप में आपको एक पुष्टिकरण संख्या प्राप्त होगी। इसे भविष्य में उपयोग के लिए संभाल कर रखें। इसके बाद, आपका फॉर्म ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी के पास जायेगा। इसलिए आपको आवेदन फॉर्म के साथ सभी दस्तावेजों का प्रिंट निकलकर ब्लॉक अधिकारी के पास जमा करना होगा और कार्यालय से रसीद प्राप्त करनी होगी।
झारखंड राशन कार्ड स्थिति की ऑनलाइन जाँच करें-
Check Jharkhand Ration Card Status Online –यदि आप अपने राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन की स्थिति देखना चाहते हो तो आप झारखंड खाद्य सार्वजनिक वितरण विभाग की अधिकारिक वेबसाइट में जाएँ। लिंक में जाने के लिए नीचे दिए गए बटन को दबाएं।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा।
- जिसमे आपको दिए गए विवरण को ध्यानपूर्वक भरकर “चेक स्टेटस” पर किल्क करना होगा।
- अब आप अपना राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन की स्थिति की जाँच कर सकते है।
- एक बार राशन कार्ड का स्टेटस एप्रूव्ड हो जाये।
- उसके बाद, झारखंड-राशन कार्ड-सूची (Jharkhand Ration Card List) आवेदन की तारीख से 15 दिन के अंदर जारी हो जायेगा।
झारखंड राशन कार्ड लिस्ट
झारखंड राशन कार्ड सूची हेल्पलाइन नंबर: 1800-345-6598
यह भी पढ़ें :- झारखंड जाति प्रमाण पत्र | ऑनलाइन पंजीकरण