Himachal Pradesh Pushp kranti Yojana 2023: हिमाचल प्रदेश पुष्प क्रान्ति योजना

HP-Pushp-Kranti-Yojna-Details-In-Hindi
HP-Pushp-Kranti-Yojna-Details-In-Hindi

HP Pushp Kranti Yojna List 2023-: नमस्कार प्रिय मित्रों, आज मैं आपको हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी द्वारा शुरू की गयी “पुष्प क्रांति योजना” के बारे में पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से दूंगा। Himachal Pradesh Pushp Kranti Yojana प्रदेश के प्राकृतिक जलवायु वातावरण के बहुत ही ज्यादा अनुकूल होने के कारण ही मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के बेराजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य का आर्थिक विकास के साथ-साथ फूलों का उत्पादन करने वाले किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी ने पुष्प क्रांति को बढ़ावा देने के लिए पुष्प उत्पादन की पैदावार को बढ़ाने के लिए पॉलीहाउस तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार द्वारा लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युवाओं को फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहन भी किया जा रहा है। साथ ही राष्ट्रिय और अन्तराष्ट्रीय मंडी के माँग के अनुसार विदेशी फूलों का उत्पादन करने में सक्षम हो सके। बागवान मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से मुलाकात की और HP Pushp Kranti Yojna (Flower Revolution Scheme) के विभिन्न परियोजना प्रस्तावों के लिए 120 करोड़ रुपये की मांग की। योजना की अन्य सभी जानकारी के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

हिमाचल प्रदेश पुष्प क्रांति योजना 2023

HP Pushp Kranti Yojna Details – पुष्प क्रांति योजना हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना है जो की बागवानी विभाग के अंतर्गत आती है। इस योजना के लिए सरकार ने 3.06 करोड़ रुपए का बजट आवंटन किया है। यह योजना परदेश के बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करेगी साथ ही प्रदेश में हो रहे पलायन को भी रोकने में सहायक होगी। पालीहाउस तकनीक, ग्रीन हाउस, शेड नेट आदि के प्रयोग से फूलों की खेती करने का प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जायेगा। पुष्प क्रांति योजना (Flower Revolution Scheme) के अंतर्गत सरकार ने पुष्प क्रांति योजना में कई प्रकार की सब्सिडी देने की योजना भी रखी है।

योजना पुष्प क्रांति योजना
राज्य हिमाचल प्रदेश में
शुरू की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी द्वारा
उद्देश्य युवा किसान की आय को बढ़ाना /रोजगार देना
सबंधित विभाग   कृषि / बागवानी विभाग
बजट 3.06 करोड़ रुपये
लाभार्थी प्रदेश के सभी किसान

एचपी सीएम पुष्प क्रांति के लिए योग्यता (पात्रता)-

पुष्प क्रांति योजना का लाभ लेने के लिए नीचे दी गयी पात्रता का होना आवश्यक है।

  • किसान राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • बागवानी की खेती के लिए 4000 वर्ग मीटर के लिए प्रोत्साहन धन राशि के लिए ही ऋण मिल पायेगा
  • किराय पर ली गयी भूमि के लिए के लिए लोन तभी मिल पायेगा जब भूमि 10 वर्ष के लिए लीज पर ली गयी हो।
  • पोलीहाउस तकनीक से बागवानी करने के लिए ही लोन व सब्सीडी प्राप्त होगी।

पुष्प क्रान्ति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज-

पुष्प क्रांति योजना के तहत आवेदन/पंजीकरण करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बगीचे का एड्रेस प्रूफ / बगवानी भूमि का पता
  • कृषि भूमि के दस्तावेज़ के प्रमाण के तौर पर किसान पासबुक / जमाबन्दी / ततीमा प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
  • फोन नंबर

इसे भी पढ़ें: HP महिला स्वरोजगार योजना 2023 हिमाचल प्रदेश

HP CM Pushp Kranti Yojana के उद्देश्य-

एचपी पुष्प क्रांति के उद्देश्य निम्न प्रकार से है।

  • प्रदेश को फूलों की पैदावार को देश के अन्य अग्रिम राज्यों की लिस्ट में शामिल करना।
  • युवाओं को रोजगार प्रदान करना व बागवानी खेती के लिए प्रोत्साहन करना।
  • किसानो की आमदनी को बढ़ावा देना था प्रदेश का पलायन को रोकना।
  • अनुकूल वातावण में साल भर अलग -अलग किस्म के फूल उगाना ।
  • फूलों की सुरक्षित खेती से किसानों को मौसम से होने वाले नुकसान और जंगली जानवरों से भी सुरक्षा मिलेगी।

Mukhymantri Pushp Kranti Yojana के लाभ-

हिमाचल पुष्प क्रांति योजना के निम्नलिखित लाभ हैं।

  1. हिमाचल पुष्प क्रांति से लोगों को रोजगार मिलेगा, जिससे उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी।
  2. किसानों को Polyhouse Technology के प्रयोग से खेती करने का प्रशिक्षण उपलब्ध होगा। जिस से फूलों की अच्छी पैदावार होगी।
  3. पाली-हाउस तकनीक से किसान संरक्षित बागवानी की खेती कर सकता है।
  4. उच्च पैदावार व महँगे किस्म के फूल उगने में सहायता प्राप्त होगी।
  5. जगली जानवरो से बागवान को सुरक्षित रखने के लिए सोलर बाद के लिए 85% सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही बाजार तक फूलों को पहुंचने के लिए बस परिवहन के किराए में 25% छूट दी जाएगी।

इसे भी देखें: हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना हेल्पलाइन 1100

क्या है पॉलीहाउस (Polyhouse) तकनीक?

What is Polyhouse Technology – पॉलीहाउस: पॉलीथीन लकड़ी स्टील एलुमिनियम आदि उपकरों से बना एक रक्षात्मक छायाप्रद घर है। यह अर्धवृत्ताकार, वर्गाकार या लम्बे आकार का हो सकता है। इसमें लगे उपकरणों की सहायता से इसके अन्दर का ताप, आर्द्रता, प्रकाश आदि को नियन्त्रित किया जाता है। ड्रिप पद्धति से सिंचाई कर तापमान व आद्र्रता को नियंत्रित किया जाता है। इससे कृत्रिम खेती की जा सकती है, इस तरह जब चाहें तब मनपसंद फसल पैदा कर सकते हैं। पॉली हाउस में विभिन्न प्रकार की खेती की जाती है जिससे कि कम समय तथा कम स्थान में अधिक से अधिक उत्पादन होता है।

हिमाचल प्रदेश पुष्प क्रांति योजना 2023 आवेदन फॉर्म-

HP Pushp Kranti Yojna 2023 Application Form – पुष्प क्रांति योजना के तहत सरकारी मदद प्राप्त करने के लिए आप अपने इलाके के कृषि विभाग के बागवानी विभाग में आवेदन/पंजीकरण करना होगा। कृषि विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद  पॉलीहाउस कंपनी Polyhouse तैयार करती है। इसका 85% सरकार और 15% का खर्चा किसान को उठाना होता है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Click Here

Horticulture Dept HP Pushp Kranti Yojana

यह भी पढ़ें: [2000 Pension] हिमाचल प्रदेश सहारा योजना आवेदन करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top