Mahila Swarojgar Yojana HP 2023: प्यारे दोस्तों, आज हम आपके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की एक योजना जिसका नाम है “महिला स्वरोजगार योजना हिमाचल प्रदेश” इस योजना का मुख्य उदेश्य राज्य की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना है। जिससे उन्हें समाज में चल रही महिलाओ के प्रति गलत सोच को बदलने में सहयता मिलेगी।आज के समय में महिलाओं के विकास के लिए कई सारे कार्य किये जा रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कुछ साल पहले महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने में सहायता प्रदान करने के लिए एक योजना की शुरुआत की थी। जिससे वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करती थी। और साथ ही यह उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान करती थी। किन्तु प्रशिक्षण की कमी के कारण इस योजना का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा था, इसलिए इस योजना में कई परिवर्तन किये गये। अपने इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना में होने वाले परिवर्तन के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही इसके आवेदन की पूरी जानकारी भी देंगे। जिसके लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा।
महिला स्वरोजगार योजना 2023 हिमाचल प्रदेश की जानकारी बिंदु
Mahila Swarojgar Yojana HP 2023 Key Points :
- योजना का नाम हिमाचल प्रदेश महिला स्वरोजगार योजना
- पुरानी योजना जवाहर ग्राम स्वरोजगार योजना
- शुरुआत सन 2005 में
- योजना का लांच हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
- लाभार्थी राज्य की महिलाएं एवं विकलांग लोग
- संबंधित विभाग समाज कल्याण विभाग
महिला स्वरोजगार योजना एचपी की विशेषताएं-
Features of Mahila Swarojgar Yojana HP 2023 :
- महिला सशक्तिकरण :- इस योजना के माध्यम से राज्य की ऐसी महिलाएं जोकि पिछड़े वर्ग या दूर स्थित पर्वतीय इलाके से संबंध रखती हैं। उन्हें स्वयं का रोजगार मिले यह सुनिश्चित करने के लिए एवं उन्हें बैंकिंग गतिविधियों से जोड़ने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है, ताकि उनका सशक्तिकरण हो सके।
- विकलांग जनो को सहायता :- इस योजना में ऐसी महिलाएं एवं अन्य लोग जो किसी दुर्घटना के कारण विकलांग हो गए हैं उन्हें भी इसके अंतर्गत सहायता प्रदान की जाएगी।
- उपलब्ध सुविधा :- इस योजना में लाभार्थियों को उनके स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए आवश्यक कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा।
दी जाने वाली सहयता :- 2,500 रूपये सहायता स्वरुप प्रदान किये जायेंगे, ताकि उन्हें स्वयं का रोजगार शुरू करने में आर्थिक रूप में मदद हो सके। - आजीविका का साधन :- इस योजना में दिए जाने वाले कौशल प्रशिक्षण को प्राप्त कर लाभार्थियों को कई तरह के रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। जैसे महिलाएं कढ़ाई – बुनाई, चाय, पान, चाट, फूल, फल या सब्जियों की दूकानें, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर आदि खोल कर अपनी आजीविका चला सकती हैं।
- ग्राम सभा का आयोजन :- इस योजना के तहत कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह द्वारा राज्य में जितने भी जिले हैं वहां साल में 2 बार ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा। जहाँ इस योजना के लाभार्थी महिलाओं एवं विकलांग लोगों को योजना से जुड़ी सभी तरह की जानकारी जैसे स्वरोजगार क्या है, यह क्यों लाभकारी हैं इससे क्या – क्या लाभ प्राप्त होंगे एवं इसके साथ ही बैंकिंग सुविधा के बारे में जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
स्वरोजगार योजना हिमाचल प्रदेश में पात्रता मापदंड-
Eligibility Criteria For Mahila Swarojgar Yojana HP 2023 Himachal Pradesh :
- निवास प्रमाण -पत्र :- इस योजना में शामिल होने के लिए यह आवश्यक है कि आवेदक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला हो, तो आवेदनकर्ता को अपना निवास प्रमाण -पत्र दिखाना जरूरी होगा। अन्य राज्य के लोगों को इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाना है।
- आयु सीमा :- इस योजना में जब आवेदक आवेदन करने के लिए जायें, तब उसकी उम्र 18 वर्ष या उससे ऊपर होनी आवश्यक है। अन्यथा वह इस योजना लाभ नहीं ले सकते।
- आय सीमा :- इस योजना में ऐसे परिवार की महिलाएं एवं विकलांग लोग ही आवेदन कर सकते हैं, जिनकी कुल मिलाकर अधिकतम सलाना आय 35,000 रूपये हो।
एचपी स्वरोजगार योजना में आवश्यक दस्तावेज-
Required Documents For Mahila Swarojgar Yojana HP :
- पहचान प्रमाण- पत्र (Identity Certificate) :- आवेदनकर्ता की पहचान के लिए आधार कार्ड, मतदान कार्ड, राशन कार्ड आदि की भी आवश्यकता होगी। उन्हें इसकी फोटोकॉपी रखने की आवश्कता होगी।
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) :- चूकि आवेदक की आय इस योजना में निर्धारित की गई है। इसलिए उन्हें अपने परिवार की सालाना आय का प्रमाण देने के लिए आय प्रमाण पत्र की कॉपी देनी होगी।
- बैंक या डाकघर में खाता (Bank or post office) :- आवेदन करने के लिए आवश्यक हैं कि आवेदक का बैंक या डाक घर में खाता हो। क्योंकि सहायता स्वरुप दी जाने वाली राशि लाभार्थी के उसी खाते में जमा की जाएगी।
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) :- इस योजना का लाभ गरीब पिछड़े वर्ग की महिलाओं एवं विकलांग लोगों को दिया जाना है। तो आवेदकों को अपनी जाति का प्रमाण देना भी आवश्यक है।
- आवासीय प्रमाण पत्र (Residential Certificate) :- हिमाचल प्रदेश की निवासी ही इस योजना में शामिल हैं यह सुनिश्चित करने के लिए आवेदकों को अपना आवासीय प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा।
- अन्य दस्तावेज(Other documents) :- इन सभी दस्तावेजों के अलावा आवेदकों को फॉर्म के साथ अपनी बैंक की जानकारी देने के लिए बैंक पासबुक की कॉपी अटैच करनी होगी और साथ ही उन्हें फॉर्म में अपनी एक नवीनतम पासपोर्ट के आकार की रंगीन फोटो भी लगानी होगी।
महिला स्वरोजगार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म-
Mahila Swarojgar Yojana HP Application Form PDF :
Women Self Employment Scheme Himachal Pradesh – यदि आप हिमाचल प्रदेश की महिला स्वरोजगार योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो इस योजना में खुद को रजिस्टर करने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। इसके लिए आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म समाज कल्याण विभाग या सामाजिक न्याय सशक्तिकरण विभाग (Social Welfare & Social Justice Empowerment Dept) से प्राप्त हो जायेगा।
हिमाचल प्रदेश महिला स्वरोजगार योजना में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया-
Mahila Swarojgar Yojana HP 2023 Registration Process :
- सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर लेने के बाद लाभार्थी को फॉर्म सावधानीपूर्वक एवं सही – सही भरना होगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर जाने के बाद उन्हें इसमें लगने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी को भी अटैच करना आवश्यक है।
- फिर इसके बाद उन्हें इस भरे हुए फॉर्म को अपने जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा।
- फॉर्म जमा हो जाने के बाद फिर जिला कल्याण अधिकारी द्वारा इसे डिप्टी कमिश्नर के पास भेज दिया जायेगा। और फिर उन्ही के द्वारा इसका सत्यापन किया जाता है।
- सत्यापन सही से हो जाने के बाद राज्य में चलायें जा रहे स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाभार्थियों तक योजना से जुड़ी सभी जानकारी पहुंचाई जाएगी। और इसके साथ ही उन्हें कौशल प्रशिक्षण की सुविधा पहुँचाने का काम भी किया जायेगा।
स्वरोजगार योजना हिमाचल प्रदेश की अधिक जानकारी –
Mahila Swarojgar Yojana HP 2023 Details Himachal Pradesh :
Women Self Employment Scheme Himachal Pradesh – यदि आप इस योजना की और भी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप राज्य के आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता या स्वयं सहायता समूह के कार्यकर्ता से मिल सकते हैं। जो आपको सभी तरह की जानकारी देंगे। इसके अलावा यदि आप ऑनलाइन इस योजना की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए बटन पर क्लिक होगा।
प्रश्न उत्तर योजना से जुड़े हुए-
यह योजना किस राज्य के लिये है ?
यह योजना हिमचल प्रदेश राज्य के लिए है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
योजना का मुख्य उदेश्य राज्य की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना है। जिससे उन्हें समाज में चल रही महिलाओ के प्रति गलत सोच को बदलने में सहयता मिलेगी।
योजना के लिए कितनी सहयता राशि होगी ?
इस योजना के लिए 2500 रूपये सहायता स्वरुप प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें स्वयं का रोजगार शुरू करने में आर्थिक रूप में मदद हो सके।
योजना की पात्रता क्या होगी ?
हिमचल प्रदेश के पिछड़े वर्ग की महिलाओं एवं विकलांग लोगों इस योजना के मुख्य पात्र हैं।
योजना के लिए आवेदन किस प्रकार से करेंगे ?
इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन लिए आवेदक को आवश्यक दस्तावेजों जे साथ आवेदन फार्म को भर के जिलस समाज कल्याण विभाग में जमा करना होगा।
यह भी पढ़े –
मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना हिमाचल प्रदेश 2023 पंजीकरण (Clik Here)
हिम केयर स्वास्थ्य योजना 2023 हिमाचल प्रदेश (Click Here)