Gujarat Income Certificate Online Apply 2023-: नमस्कार प्रिय पाठकों, आज हम आपको “गुजरात ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र” के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं। गुजरात सरकार ने डिजिटल गुजरात पोर्टल digitalgujarat.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब हम आसानी से अपना आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से बना सकतें हैं। लेकिन आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो अभी तक सरकार की डिजिटल गुजरात पोर्टल प्रक्रिया को सही से समझ नहीं सके।
डिजिटल गुजरात ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पहले सभी राज्यों में ऑफलाइन प्रक्रिया से थी। लेकिन अब सभी राज्यों ने ऑनलाइन पोर्टल निकाल लिया है। गुजरात सरकार ने भी डिजिटल गुजरात पोर्टल के माध्यम से अपने राज्य के नागरिकों के लिए Gujarat Online Income Certificate की प्रक्रिया इसी पोर्टल के माध्यम से शुरू किया है। आय प्रमाण पत्र एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जो कि हमें बहुत सी सरकारी योजनाओं ,सेवाओं का लाभ उठा ने के लिए चाहिए होता है। Aay Praman Patra से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल को ध्यान से अंत पढ़ें। हम आप को अपने लेख के माध्यम बतायेंगे किन-किन आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी और आप कैसे गुजरात आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
गुजरात ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र-
Gujarat Income Certificate (Aay Praman Patra) – आय प्रमाण पत्र राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक दस्तावेज है जोकि हमारी आय (Income) को प्रदर्शित करता है। आय प्रमाण पत्र से हमें सरकारी योजनाओं में छूट मिलती है। और हम आय प्रमाण पत्र के जरिये ही बहुत सारी सेवाओं का लाभ उठा सकतें हैं। इनकम सर्टिफिकेट आमतौर पर जिला मजिस्ट्रेट / कलेक्टर / राजस्व क्षेत्र अधिकारी / उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट या अन्य जिला अधिकारी द्वारा जारी किये जाते है।
इनकम सर्टिफिकेट हेतु आय के साधन या स्रोत-
Income Sources for Gujarat Income Certificate – जब हम आय प्रमाण पत्र बनाते हैं तो हमें अपने आय के स्रोतों या आय के साधनों को भी दर्शाना पड़ता है। जिससे यह पता लग सके कि हम कहाँ-कहाँ से कितनी आय अर्जित कर रहें हैं। अपने आय प्रमाण पत्र (Aay Praman Patra) के लिए आय के साधन निम्नलिखित हैं।
- व्यवसाय द्वारा अर्जित की गयी वार्षिक आय।
- मजदूरी या नौकरी से अर्जित की गयी आय वार्षिक आय।
- कृषि द्वारा अर्जित की गयी वार्षिक आय।
- अन्य किसी साधन या श्रोतों द्वारा अर्जित की गयी वार्षिक आय।
इसे भी पढ़ें: Digitalgujarat.Gov.In डिजिटल गुजरात पोर्टल
आय प्रमाण पत्र गुजरात के लिए आवश्यक दस्तावेज-
Documents Required for Gujarat Income Certificate – गुजरात आय प्रमाण पत्र (इनकम सर्टिफिकेट) के आवेदन के लिए निम्न प्रकार के दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
आधार कार्ड | निवास प्रमाण पत्र |
राशन कार्ड | पासपोट साइज फोटो |
मोबाईल नंबर | स्व-घोषणा आय प्रमाण पत्र |
Gujarat Income Certificate के लाभ-
Benefits of Gujrat Aay Praman Patra – केंद्र सरकार और राज्य सरकार हमारे देश के गरीब नागरिकों के लिए कई प्रकार की योजनाओं चलाती है। जिसके लिए मुख्य माप दण्ड इनकम सर्टिफिकेट होता है। आय प्रमाण पत्र का लाभ हम किन क्षेत्रों उठा सकतें हैं, वो निम्न प्रकार से हैं:
- छात्रवृति मिलने में सहायक
- केंद्र और सरकार की योजनाओं के लिए
- सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में
- अपनी आय का विवरण देने में
- सरकारी टेक्स भरने में सहायक
- सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायक
इसे भी देखें: गुजरात जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करें
Aay Praman Patra की आवश्यकता-
Gujrat Income Certificate Requirement – गुजरात आय प्रमाण पत्र (इनकम सर्टिफिकेट) की आवश्यक हमें जिन कामों के लिए होती है वो काम कुछ निम्न प्रकार से हैं:
- सरकारी सेवा प्राप्त करने के लिए।
- बैंक लोन लेने के लिए।
- सरकारी आय कर भरने के लिए
- अन्य किसी क्षेत्र से ऋण लेने के लिए।
- राशन कार्ड बनाने के लिए।
- विद्यालय, विश्वविद्यालय द्वारा छात्रवृति प्राप्त करने के लिए।
- बीमारी में इलाज करने के लिए। जैसे दवा या ऑपरेशन में छूट प्राप्त के लिए।
- सरकारी कॉन्ट्रेक्ट लेने के लिए।
- प्राकृतिक आपदाओं से शिकार हुए पीड़ितों को राहत प्राप्त करने के लिए।
- अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
गुजरात आय प्रमाण पत्र 2023 ऑनलाइन आवेदन करें-
Apply Online for Gujarat Income Certificate 2023 – डिजिटल गुजरात पोर्टल के माध्यम से गुजरात ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र बनाया जा सकता। इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- सबसे पहले हमें डिजिटल गुजरात पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट digitalgujarat.gov.in पर जाना होगा।
- डिजिटल गुजरात पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करें।
- आपके सामने डिजिटल गुजरात पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट होम पेज खुल जायेगा, इस प्रकार से:

- यहाँ आपको Registration वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद, आपसे पूछी गयी जानकारी भरने के बाद अपनी आईडी से Save कर दें।
- रजिस्टेशन होने के बाद, आपको होम पेज पर नीचे Services Sector के ‘Citizen Services’ वाला ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- आपकी स्क्रीन पर नीचे Income Certificate का ऑप्शन होगा, आपको वहां क्लिक करना होगा।

- ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद, आपके सामने ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र का फार्म खुल जायेगा।
- फार्म में मांगी गयी सभी प्रकार की जानकारी को सही से भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार से आपका गुजरात आय प्रमाण पत्र का ऑनलाइन आवेदन फार्म भरा जायेगा।
- आय प्रमाण पत्र ऑफलाइन आवेदन के लिए नीचे दिए लिंक से एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ में डाउनलोड करें।
Download: Gujarat-Income-Certificate-Application-Form-PDF
यह भी पढ़ें: Free Ration – गुजरात अन्ना ब्रह्मा योजना 2023 मुफ्त अनाज