Gujarat Ganga Swaroopa Yojana 2023 Apply Online विधवा सहाय पेंशन योजना लिस्ट

Ganga Swaroop Yojana Application form pdf | गुजरात गंगा स्वरूपा योजना ऑनलाइन आवेदन 

यह विधवा पेंशन योजना पहल गुजरात सरकार की संवेदनशीलता और पारदर्शिता दिखाने का एक प्रयास है। Gujarat Ganga Swaroop Yojana 2023 में, प्रत्येक लाभार्थी को रु 1250 प्रति माह पेंशन के रूप में दिए जायेंगे। इससे पहले पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिलाओं के भरण-पोषण और जीवन-यापन करने के लिए सरकार उन्हें प्रतिमा ₹ 500 पेंशन देती थी। इसी प्रकार इस योजना में सरकार द्वारा कई अन्य बदलाव किये गए हैं। जिनके बारे में जानने के लिए आपको यह आर्टिकल अंत तक ध्यान से पढ़ने की आवश्यकता है। जैसे कि गुजरात विधवा सहाय योजना पात्रता सूची और स्थिति (Eligibility List & Status) की जानकारी।

गुजरात गंगा स्वरूपा योजना 2023

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने केंद्र सरकार की राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) पोर्टल शुरू किया है। यह नया पोर्टल राज्य के 33 जिलों में 3.70 लाख विधवाओं, बुजुर्गों और विकलांग महिलाओं को सीधे मासिक पेंशन के प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) की सुविधा प्रदान करेगा। प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में विधवा लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,250 रुपये की पेंशन राशि प्रति माह जमा किए जाएंगे।

योजना का नाम गुजरात गंगा स्वरूपा योजना
शुरू की गयी मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जी द्वारा
विभाग सामाजिक सुरक्षा विभाग
उद्देश्य विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता
लाभार्थी राज्य की विधवाएं
आधिकारिक वेबसाइट https://sje.gujarat.gov.in/

Gujarat Ganga Swaroop Yojana की विशेषताएं-

Key Features of Vidhwa Sahay Yojna Gujarat – गुजरात गंगा स्वरूपा योजना से जुडी मुख्य विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं।

  • गुजरात राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए उनकी वार्षिक आय की पात्रता मानदंड को 47,000 रुपये से अधिक 1,20,000 रुपये कर दिया है।
  • इसके अलावा, सरकार शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए उनकी वार्षिक आय पात्रता मानदंड को 68,000 रुपये से दोगुना से अधिक 1,50,000 रुपये कर दिया है।
  • आय पात्रता की बढ़ाने से लाभार्थियों की संख्या 1.64 लाख से 3.70 लाख की वृद्धि हो गयी है।
  • गुजरात के राज्य सरकार इस योजना का लाभ आपके बेटे के 21 वर्ष पुरे होने तक आपको देगी।

गुजरात गंगा स्वरूपा योजना के लिए पात्रता

गुजरात गंगा स्वरूपा योजना के लिए निम्न पात्रता की आवश्यकता होगी।

  1. योजना का लाभ उठाने वाली महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  2. केवल गुजरात की विधवा महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
  3. अगर पति की मृत्यु के बाद आवेदक ने दोबारा विवाह कर लिया है, तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
  4. आवेदक को पहले से वृद्धा पेंशन योजना जैसे – अन्य योजनाओं का लाभ ना मिल रहा हो।
  5. विधवा महिला के बच्चे बालिक न हो, अगर बालिक है तो भरण-पोषण करने में समर्थ न हो।

इसे भी पढ़ें: वहली डिक्री योजना गुजरात 2023 आवेदन करें

गंगा स्वरूपा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज-

गंगा स्वरूपा योजना में आवेदन के लिए निम्न दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

आयु प्रमाण पत्र आधार कार्ड
बैंक पासबुक आय प्रमाण पत्र
पति का मृत्यु प्रमाण पत्र

गुजरात गंगा स्वरूपा योजना 2023 हेतु ऑनलाइन आवेदन करें-

गुजरात गंगा स्वरूपा योजना में आवेदन आप विधवा सहाय योजना (વિધવા સહાય યોજના) के तहत ही कर सकते है, अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

गुजरात गंगा स्वरूपा ा योजना (विधवा सहाय योजना) आवेदन प्रक्रिया

Gujarat-Ganga-Swarupa-Yojana-Vidhva-Sahay-Yojna
Gujarat-Ganga-Swarupa-Yojana-Vidhva-Sahay-Yojna

Click Here

Official Website: Vidhva Sahay Yojna Gujarat

यह भी पढ़े: [SSY] गुजरात सरस्वती साधना योजना 2023

1 thought on “Gujarat Ganga Swaroopa Yojana 2023 Apply Online विधवा सहाय पेंशन योजना लिस्ट”

  1. NARMADABEN VINOD BHAI MAKWANA

    Dear sir application date-04/02/2020 Ganga swaroopa arthik sahay yojana but pension amount not credit in our a/c so please check, thanking you

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top