Download Application Form Uttarakhand Gaura devi kanya dhan yojana PDF 2023 | नंदा गौरा कन्या धन योजना Online Form 2023 Last Date | गौरा देवी कन्या धन स्कीम escholarship uk gov in Hindi |
नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश की लड़कियों के लिए शुरू की गयी, एक विशेष योजना के लांच की जानकारी लेकर आए है। जिसका नाम “नंदा देवी कन्या धन योजना उत्तराखंड” है। इस योजना में गरीब परिवार की लड़की को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। देश में लिंग भेद समय के साथ बढ़ता ही गया है। जिस कारण आज भी कुछ जगह लड़की पैदा होने पर उन्हें मार दिया जाता है। इन्हीं बातों पर विचार करते हुए, प्रदेश सरकार अब इस नयी योजना के द्वारा लड़की के जन्म से लेकर उसकी शादी तक के लिए पैसे देगी, जिससे वे अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और अपने पैरों में खड़ी हो सकें।
Uttarakhand Nanda Devi Kanya Dhan Yojana 2023
उत्तराखंड सरकार द्वारा नंदा देवी कन्या धन योजना में बेटी के जन्म होने पर 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते थे और 10 हजार रुपए का लड़की के नाम पर फिक्स डिपाजिट किये जाता था। जिसका लाभ गौरा देवी कन्या धन योजना में 12 पास करने के बाद 51000 रुपये के साथ दिया जाता था। लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा इस योजना द्वारा फेर बदल किया गया। और दोनों योजनों को मर्ज कर दिया गया। और योजना का लाभ लड़की के जन्म होने पर स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए भी निरंतर अलग -अलग किस्तों के रूप में प्रदान किया जाता है। लेकिन अब नन्दा गौरा योजना का लाभ सात अलग-अलग किश्तों के रूप में दिया जाएगा। जिसमें पहली किस्त लड़की के जन्म के बाद और अंतिम किस्त विवाह के बाद प्रदान की जाएगी ।
उत्तराखंड नंदा देवी कन्या धन योजना मुख्य बिंदु –
- योजना का नाम नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना
- प्रदेश उत्तराखंड
- लांच डेट जनवरी 2018
- घोषणा की गई मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- लाभार्थी गर्ल चाइल्ड (लड़कियां)
- कुल राशि 51,000/-
- शासनादेश Guideline PDF Download
गौरा देवी कन्या धन योजना क्या है ?
उत्तराखड सरकार द्वारा संचालित जाने वाली यह योजना शैक्षणिक वर्ष 2015-16 के पश्चात समाप्त कर दी गयी थी। लेकिन आज भी अनेक लोग इस योजना को इसी नाम से जानते हैं। क्योंकि अब इस योजना का लाभ दो अलग -अलग भागों में बाँट दिया गया। जिसका नाम नन्दा गौरा योजना रखा गया। और दूसरी योजना का नाम नन्दा कन्या धन योजना के नाम से जानते हैं। गौरा देवी कन्या धन योजना में जो लड़की इंटरमीडियट पास होती थी। उसे शादी के बाद राज्य द्वारा 35 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी। जो बाद में 51 हजार रुपय कर दी गयी थी। उत्तराखंड सरकार द्वारा पांच साल के लिए एफडी करने पर जिसका लाभ 75000 रुपए की एक मुश्त राशि ब्याज सहित दी जाती थी।
(1) नंदा देवी कन्या धन योजना 2023
उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश की लड़कियों के लिए शुरू की गयी, एक विशेष योजना के लांच की जानकारी लेकर आए है। जिसका नाम “नंदा देवी कन्या धन योजना” है। इस योजना में गरीब परिवार की लड़की को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। देश में लिंग भेद समय के साथ बढ़ता ही गया है। जिस कारण आज भी कुछ जगह लड़की पैदा होने पर उन्हें मार दिया जाता है। इन्हीं बातों पर विचार करते हुए, प्रदेश सरकार अब इस नयी योजना के द्वारा लड़की के जन्म से लेकर उसकी शादी तक के लिए पैसे देगी, जिससे वे अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और अपने पैरों में खड़ी हो सकें।
(2) गौरा देवी कन्या धन योजना 2023
समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड सरकार की और से गौरा देवी कन्या धन योजना का संचालन किया जाता है। इस योजना में लड़कियों को सरकार द्वारा 12वीं करने के बाद 51 हजार रुपये की 3 साल से 5 साल तक की फिक्स डिपाजिट राशी प्रदान की जाती है। जो कुल ब्याज सहित 75 हजार रुपए तक मिलता है। इस योजना का लाभ एक परिवार की दो बालिकाओं तक ही प्रदान किया जाता था। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12वीं कक्षा पास होने के बाद 12वीं कक्षा पास होने के बाद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं बीपीएल कार्ड धारकों परिवार के बच्चों को दिया जाता था। राज्य सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2015-16 में योजना के अंतर्गत परिवर्तन किया है।
नन्दा कन्या धन योजना किस्त सूचि
कन्या धन योजना में लड़की के जन्म होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 51 हजार रुपए लड़की की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए प्रदान किये जाते हैं। यदि आप Kanya Dhan Yojana Installment List देखना चाहते हैं कि किस समय आप कौन -कौन सी किस्त मिलती है। तो हमनें आपको निम्न प्रकार से तालिका प्रदान कर रखी है –
- जन्म के समय- 5000 रुपये
- एक वर्ष की आयु पूर्ण होने पर- 5000 रुपये
- कक्षा आठ उत्तीर्ण करने पर- 5000 रुपये
- हाईस्कूल उत्तीर्ण करने पर- 5000 रुपये
- इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने पर- 5000 रुपये
- डिप्लोमा-स्नातक उत्तीर्ण करने पर- 10 हजार रुपये
- विवाह के समय- 16 हजार रुपये
Last Date Application Form
प्रतिवर्ष गौरा देवी कन्या धन योजना 2023 के लिए आवेदन फॉर्म जमा किए जाते हैं। जिनके लिए सरकार द्वारा विभाग में अंतिम आवेदन की तिथि 30 नवंबर तक निर्धारित की जाती है। जबकि कन्या धन योजना के लिए लड़की के जन्म के 6 महीने के अंतर्गत आवेदन फॉर्म आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से जमा किए जाते हैं। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि मुख्य रूप से निर्धारित नहीं होती है लेकिन वित्त वर्ष 31 मार्च तक माना जाता है इसलिए आपको 30 अप्रैल तक आवेदन फॉर्म जमा करना आवश्यक होता है।
Nanda Gaura Yojana उद्देश्य
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य लिंग अनुपात को ठीक करना है।देखा गया है की अभी भी देश प्रदेश में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की संख्या कम होती है।
- इसके अलावा लड़कियों के शोषण को कम करना भी इस योजना का उद्देश्य है। देश में बहुत कुप्रथा चलती है, जिसके चलते लड़कियों की कम उम्र में शादी कर देते, उन्हें पढ़ने नहीं दिया जाता है। ये सब परिवार की आर्थिक तंगी के कारण भी होता है।
- इस योजना के चलते लड़की के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी जिससे वो लड़की उनके लिए बोझ नहीं रहेगी।और लड़कियों का भविष्य सुरक्षित हो जायेगा।
Nanda Devi Kanya Dhan Yojana लाभ
- इस योजना के अंतर्गत लड़की के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 51,000 रूपए दिए जायेंगें, जो 7 किश्त में जन्म से लेकर शादी होने तक दिए जायेंगें।
नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना पात्रता
- मूल निवासी: इस योजना का लाभ वही सकता है जिसके पास उत्तराखंड का मूल निवास प्रमाण-पत्र होगा। दूसरे प्रदेश के लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगें।
- आय: लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय, यदि शहरी है तो 42000 रूपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, एवं अगर वो ग्रामीण इलाके में आते है तो 36000 रूपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- सरकारी अस्पताल में जन्म: बच्चे का जन्म या तो किसी सरकारी अस्पताल में या ANM सेंटर्स या चाइल्ड केयर सेंटर्स में ही हुआ हो। अगर बच्ची का जन्म इसके अलावा कहीं और होता है तो वो इस योजना के लिए पात्र नहीं है.
- नामंकन: गर्भवती महिला को बच्चे को जन्म देने से पहले अपना नाम आंगनवाड़ी में दर्ज करवाना अनिवार्य है।
- जाति प्रमाण पत्र – योजना का लाभ उठाने के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
- आयु सीमा – इस योजना का लाभ 25 वर्ष से कम आयु सीमा तक की लड़कियों को दिया जाएगा।
- अविवाहित – यदि कोई लड़की 18 साल से पहले शादी करती हैं। और आवेदन फॉर्म बाद में जमा करती है। गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- शिक्षा प्रमाण पत्र – योजना का लाभ उत्तराखंड बोर्ड एवं केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास हुए छात्राओं को मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास हुई उन्हीं लड़कियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। जो उत्तराखंड राज्य में स्थित है स्कूल से पास में हुए हैं।
Gaura Devi Kanya Dhan Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
यदि आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हो तो इसके लिए निम्न दस्तावेज की भी आवश्यकता होगी।
- परिवार रजिस्टर नकल।
- आवेदक लड़की का आधार कार्ड।
- बीपीएल कार्ड प्रमाण पत्र।
- पारिवारिक वार्षिक आय प्रमाण पत्र।
- उत्तराखंड निवास प्रमाण पत्र।
- शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं 12th पास मार्कशीट।
- अविवाहित प्रमाण पत्र ।
- जाति प्रमाण पत्र।
- राशन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
कन्या धन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
जन्म के बाद मिलने वाली राशि के लिए दस्तावेजों की जरूरत होगी। ये सभी दस्तावेज आवेदक को फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगें।
- जन्म प्रमाण पत्र।
- मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड |
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र।
- लड़की और माता का आधार कार्ड।
- सयुंक्त बैंक पास बुक बालिका एवं माँ का।
- प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य द्वारा स्कुल में पढने का प्रमाण पत्र।
- माता -पिता द्वारा जारी किया गया घोषणा पत्र ।
उत्तराखंड कन्या विद्या धन योजना नाम लिस्ट
उत्तराखंड राज्य के सभी 13 जिलों (अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी) के अंतर्गत आने वाले कन्या धन योजना की लिस्ट आपको ऑनलाइन ही प्राप्त हो जायेगी। जिसमें आप आसानी से जिलावार S.No, School Code, School Name, Tehsil, Block की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस लिए आप को जिले का चयन करना होगा जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर Uttarakhand Kanya Vidya Dhan Yojana name list प्राप्त हो जाएगी।
नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना आवेदन पत्र
Gaura Devi Yojana एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा ।
- इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को स्पष्ट रूप से भरना होगा। और अपने विद्यालय या ब्लॉक स्तर के विभागीय कार्यालय में तथा जिला मुख्यालय में जमा कर सकते हैं।
- यहाँ योजना का आवेदन फॉर्म मिलेगा, जिस पर आप क्लिक करेंगें तो PDF फाइल खुल जाएगी।
- नंदा देवी कन्या धन योजना उत्तराखंड आवेदन फॉर्म के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
- Download-Nanda-Gaura-Devi-Kanya-Dhan-Application-Form-PDF
- इस फॉर्म को डाउनलोड करें, और इसका प्रिंट निकालकर, इस फॉर्म में अपनी सारी जानकारी सही सही भरें। और संबंधित कार्यालय में जमा करवाएं।
गौरा देवी कन्या धन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
उत्तराखंड सरकार द्वारा गौरादेवी कन्याधन योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी किया गया है जिसके माध्यम से छात्रा आसानी से योजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म, स्टेटस, लिस्ट जैसी अन्य जानकारियों को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
- उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपको होम पेज में लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना पड़ेगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर उत्तराखंड छात्र कल्याण पोर्टल का पेज खुलेगा।
- यहां आपको लॉगइन आईडी बनानी होगी।
- जिसमें आपको अपना नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा।
- इस प्रकार से आपके लॉगिन आईडी बन जाएगी। यह लॉगइन आईडी सभी प्रकार के उत्तराखंड स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठाने के लिए आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
गौरा देवी छात्रवृत्ति योजना रजिस्ट्रेशन स्कूल पंजीकरण प्रक्रिया
- गौरा देवी योजना की आधिकारिक वेबसाइट आपको स्कूल का पंजीकरण के विकल्प मिलेगा।
- जिसके बाद आपको escholarship.uk.gov.in पोर्टल पर स्कूल रजिस्ट्रेशन का ऑनलाइन फॉर्म मिलेगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गई जानकारी (स्कूल का नामEnglish, Hindi में, राज्य, क्षेत्र, ब्लॉक, स्कूल का ई-मेल, स्कूल का प्रकार, तक का विद्यालय, जिले का नाम, तहसील का नाम, मान्यता प्राप्त, मोबाइल नंबर, स्कूल का स्तर, संपर्क व्यक्ति का नाम, क्या स्वीकृति करने का अधिकार है, कैप्चा कोड) भरनी होगी।
- और अंत में आपको पंजीकृत के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार से आपके स्कूल का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से हो जाएगा।
गौरा देवी कन्या धन योजना हेल्पलाइन नंबर – 18001804236
नोडल अधिकारी आईटी सेल-सोशल कल्याण और जनजातीय कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जाने वाली यह योजना छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आती है, जिसके लिए विभागीय पता एवं कांटेक्ट नंबर निम्न प्रकार से उपलब्ध किए गए हैं-
- कार्यालय का पता: भगत सिंह कॉलोनी, एमडीडीए, ढ़ालनवाला देहरादून -248001, उत्तराखंड
- कार्यालय फोन / फैक्स: 2669764 (एसटीडी कोड: 0135)
- Helpline Number: (0135) 2674-121 / 122
- WhatsApp No: 63952-21188
- Toll-Free No: 1800-180-4236 (Only working days)
- आधिकारिक ईमेल आईडी: [email protected] या [email protected]
Gaura Devi Kanya Dhan Yojana Online Application Status Check
- यदि आप गौरा देवी छात्रवृत्ति योजना के लिए किये गए। आवेदन फॉर्म की स्टेटस (स्थिति) देखना चाहते हैं। तो नीचे दी गयी पर प्रक्रिया को पूरी करें।
- उत्तराखंड सरकार द्वारा आवेदन की वर्तमान स्थिति को देखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी किया गया है।
- इस पोर्टल पर आप आसानी से आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।
- यहाँ आपको नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक कर के चयन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- चयन प्रक्रिया के लिए आपको सबसे पहले अपने जिले ब्लॉक और स्कूल का चयन करना होगा।
- जिसके पश्चात आपको छात्रवृत्ति आवेदन संख्या तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- और अंत में खोजें के विकल्प पर क्लिक करें, इस प्रकार से आपकी स्क्रीन पर आपकी आवेदन की स्थिति आपको दिख जाएगी।
गोरा देवी योजना में आवेदनो की जानकारी
जिले का नाम | कुल प्राप्त आवेदन | कुल स्वीकृत आवेदन | कुल लाभान्वित आवेदन |
---|---|---|---|
Almora | 3489 | 2944 | 1858 |
Bageshwar | 1314 | 1260 | 410 |
Chamoli | 1735 | 1542 | 1086 |
Champawat | 1430 | 1243 | 530 |
Dehradun | 3066 | 2558 | 1626 |
Hardwar | 2524 | 2298 | 822 |
Nainital | 3477 | 3091 | 2657 |
Pauri Garhwal | 1889 | 1528 | 383 |
Pithoragarh | 2085 | 1861 | 497 |
Rudraprayag | 1402 | 1169 | 877 |
Tehri Garhwal | 3028 | 2464 | 393 |
Udham Singh Nagar | 5278 | 4562 | 3614 |
ऑनलाइन पंजीकृत आवेदन लिस्ट
Table part 1
क्रमांक | जिला | कुल ऑनलाइन पंजीकृत आवेदन | ||
---|---|---|---|---|
अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | सामान्य वर्ग / ओबीसी | ||
1 | Almora | 886 | 16 | 2587 |
2 | Bageshwar | 435 | 1 | 878 |
3 | Chamoli | 413 | 21 | 1301 |
4 | Champawat | 274 | 5 | 1151 |
5 | Dehradun | 497 | 755 | 1814 |
6 | Hardwar | 929 | 11 | 1584 |
7 | Nainital | 927 | 9 | 2541 |
8 | Pauri Garhwal | 509 | 7 | 1373 |
9 | Pithoragarh | 631 | 75 | 1379 |
10 | Rudraprayag | 306 | 0 | 1096 |
11 | Tehri Garhwal | 424 | 5 | 2599 |
12 | Udham Singh Nagar | 862 | 983 | 3433 |
13 | Uttarkashi | 488 | 32 | 1633 |
स्रोत: समाज कल्याण विभाग, उत्तराखंड, अंतिम बार अद्यतन किया गया – 06-Jul-2015 |
Table Part 2
क्रमांक | जिला | श्रेणीवार आधार सीडिंग | ||
---|---|---|---|---|
अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | सामान्य वर्ग / ओबीसी | ||
1 | Almora | 785 | 10 | 2351 |
2 | Bageshwar | 434 | 0 | 877 |
3 | Chamoli | 405 | 21 | 1295 |
4 | Champawat | 272 | 5 | 1150 |
5 | Dehradun | 468 | 692 | 1656 |
6 | Hardwar | 876 | 11 | 1542 |
7 | Nainital | 852 | 9 | 2505 |
8 | Pauri Garhwal | 476 | 6 | 1305 |
9 | Pithoragarh | 594 | 71 | 1323 |
10 | Rudraprayag | 285 | 0 | 1087 |
11 | Tehri Garhwal | 363 | 5 | 2358 |
12 | Udham Singh Nagar | 832 | 976 | 3403 |
13 | Uttarkashi | 456 | 31 | 1536 |
स्रोत: समाज कल्याण विभाग, उत्तराखंड, अंतिम बार अद्यतन किया गया – 06-Jul-2015 |
यह भी पढ़े – [Super 100] मुफ्त कोचिंग योजना उत्तराखंड आवेदन करें(click here) नई बीपीएल सूची 2023 में नाम में अपना नाम देखें (Click Here)
प्रिय पाठकों, आशा करते हैं की आपको हमारे द्वारा दी गयी उत्तराखंड नंदा देवी कन्या धन योजना (Uttarakhand Nanda Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2023) की जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आपको इससे जुडी कोई अन्य जानकारी या सवाल पूछना हो तो आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है। हम जल्द ही आपको जवाब देंगे। सभी सरकारी योजनाओ की अपडेट के लिए हमारे पेज के साथ बने रहें। धन्यवाद-
Sir mene 2019 me 12 pass ke h to me av es form.ko bhar sakti hu.mujhe bhot jarurt h es form.ke mujhe age pardna h plzz kya kar sakti hu mere kagaj nhi h pure esliye ye form nhi bhar pai
Sir mene 2019 me 12 pass ke h to me av es form ko bhar sakti hu
Contact 7895446762
Sir main 2019 mein ye form bhri thi aur abhi tak Iske amount nhi ayi hai toh sir mujhe kya karna chaiye
Sir mene 2018 m 12th kiya ta ol ye form jama v kiya ta but mera amount avi tk nhi aya. Sir m ye form dubara bhr skti hu?
For more information contact – [email protected]
Or whatsap 7055904707
Sir Mene 2020me Naya gora Ka form block me jama kr diya tha supervisor ke pass sir mere pesse kB tk ajayege sir mujhe age padei me liye pesse ki jarurt Mera naam sahiba h, papa Ka naam Tahir Hasa h, class 12 th. ,Pata Nagla salaru Haridwar Uttarakhand India