डोर स्टेप डिलीवरी योजना दिल्ली 2023

door step service delhi government in hindi | डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ सर्विसेज योजना | डोर स्टेप डिलीवरी योजना List | 1076 helpline number delhi timing

प्रिय पाठकों, आज आप हमारे इस आर्टिकल में जानेंगे की कैसे आप दिल्ली सरकार की नई योजना “डोर स्टेप डिलीवरी स्कीम दिल्ली” का लाभ ले सकते है। और साथ ही इसका हेल्पलाइन नंबर। जिसके लिए आपको हमरा यह आर्टिकल अंत तक ध्यान से पढ़ना होगा।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के करीब दो करोड़ निवासियों को सरकारी सेवा पाने में दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार ने डोरस्टेप डिलीवरी योजना लॉन्च की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से जुड़ी 40 सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी शुरू की है। इन सेवाओं के लिए जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने या किसी एजेंट को अतिरिक्त पैसे खिलाने की जरूरत नहीं पढ़ेगी।सरकार ने इसमें 35 और सेवाएं जोड़ दी है। दिल्ली में रहने वाला आम आदमी घर बैठे ही सरकारी सेवा का लाभ उठा सकता है।

दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना क्या है?

इस योजना के तहत दिल्ली की जनता को जाति प्रमाण पत्र, शादी का रजिस्ट्रेशन, पानी-बिजली कनेक्शन जैसी सेवा अपने घर पर ही मिल सकेगी। दिल्ली की केजरीवाल सरकार का दावा है कि ऐसा दुनिया में पहली बार हो रहा है जिसमें जनता को फ़िलहाल 40 तरह की सेवा पाने के लिए सरकारी विभाग या दफ्तर में नहीं जाना पड़ेगा। और अब सरकार ने इसमें 35 अन्य सेवाओं को जोड़ दिया है।

योजना का नाम डोरस्टेप डिलेवरी स्कीम दिल्ली
लागु हुई 2017
कार्यान्वयन शुरू हुआ मार्च 2018
किसने लांच की दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल
टोल फ्री नंबर (Toll-Free Number) 1076
टोटल सर्विस (Service List) 76
फेज (Phase) 2

Doorstep Delivery Scheme Delhi के लाभ

1=>  स्कीम के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाए =>> Doorstep Delivery Scheme के पहले भाग में ग्राहक 8 डिपार्टमेंट की 40 सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकते है। इन 40 सर्विसेस में –

  • 13 गवर्मेंट सर्विसेज,
  • 11 ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट सर्विसेस,
  • 4 सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की सर्विसेस,
  • 2 राशन डिपार्टमेंट की सर्विसेज,
  • 5 दिल्ली जल बोर्ड की सर्विसेस,
  • 2 लेबर डिपार्टमेंट की सर्विसेस,
  • 2 महिला और बाल विभाग की सर्विसेस और
  • 1 लॉ और जस्टिस विभाग की सर्विस शामिल है।

2=>   कॉल सेंटर =>> डोरस्टेप सेवा के लिए दिल्ली के 11 जिले में 11 कॉल सेंटर की व्यवस्था की गई है। हेल्पलाइन नंबर पर आप कॉल करके              पहले जानकारी ले सकेंगे।फिर आपको जिस विभाग की जानकारी या सुविधा चाहिये, उस बारे में जान सकते हैं।

3=>    मोबाइल सहायक सेवा की विश्वनीयता =>> दिल्ली सरकार के अनुसार यह पूर्णत विश्वसनीय होगी, इसके लिए प्राइवेट एजेंसी को हायर               किया जायेगा। यह प्राइवेट एजेंसी कॉल सेंटर के द्वारा अपना कार्य करेंगी। इन एजेंसीज को निर्देशित समय में हर सुविधा उपलब्ध करानी               होगी।

4=>   भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम =>> कई रिपोर्ट में यह बताया गया है कि दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग में काफी भ्रष्टाचार है। लोगों को               मजबूरन दलालों की मदद लेनी पड़ती थी। छोटे-छोटे काम के लिये ट्रांसपोर्ट विभाग के चक्कर काटने पड़ते थे। डोरस्टेप योजना के शुरू               होने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। लोगों को बार-बार सरकारी विभागों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे।

5=>   सभी सुविधाये घर पर ही उपलब्ध कराई जाएगी =>> इन सर्विस से जुड़ी अधिकतर चीजें आपको अपने घर पर ही उपलब्ध होगी परंतु             कुछ जरुरी चीजों के लिए जैसे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ड्राइविंग टेस्ट के समय आपको संबंधित ऑफिस जाना पढ़ सकता है।

दिल्ली में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी

डोर स्टेप डीलीवरी स्कीम के तहत राशन से जुड़ी हुई सर्विस को भी रखा गया है। इसमें दिल्ली में जिन लोगों को सरकार द्वारा सस्ता राशन दिया जाता है, वो लोग अब सस्ते गले की दुकान में जाए बिना, आसानी से घर में राशन की डिलीवरी का ऑर्डर दे सकेंगे।लोगों को बस दुकान पर राशन का ऑर्डर देना होगा और दुकान वाले को बताना होगा कि उसे किस दिन और किस समय ये राशन चाहिए। दुकानदार को आपका ऑर्डर मिलते ही वह आपके निर्धारित समय में आपके घर राशन पहुंचदेगा।

डोर स्टेप डिलिवरी स्कीम के तहत मिलने वाली सर्विस की सूचि

यहां हम आपको दिल्ली डोर स्टेप डिलिवरी योजना के तहत मिलने वाली सभी सेवाओं की सूचि प्रदान कर रहें हैं।

संख्या सर्विस के नाम किस विभाग से जुड़ी हुई है सर्विस कौन से चरण में शुरू होगी सर्विस
1 ओबीसी, एससी और एसटी का प्रमाणपत्र बनवाना सर्विस सरकारी सेवा प्रथम चरण
2 निवास प्रमाण पत्र बनाने की सर्विस सरकारी सेवा प्रथम चरण
3 आय प्रमाण पत्र से जुड़ी सर्विस सरकारी सेवा प्रथम चरण
4 डिले जन्म ऑर्डर (Delayed Birth Order) सरकारी सेवा प्रथम चरण
5 डिले डेथ ऑर्डर (Delayed Death Order) सरकारी सेवा प्रथम चरण
6 लाल डोरा प्रमाणपत्र सरकारी सेवा दूसरा चरण
7 भूमि की स्थिति से जुड़ी रिपोर्ट सरकारी सेवा दूसरा चरण
8 विकलांग लोगों के लिए स्थायी पहचान पत्र सरकारी सेवा दूसरा चरण
9 अधिकारों के रिकॉर्ड्स जारी करना (Issuance of Records of Rights) सरकारी सेवा दूसरा चरण
10 सॉल्वैसी प्रमाण पत्र सरकारी सेवा दूसरा चरण
11 जीवित सदस्य का प्रमाण पत्र सरकारी सेवा दूसरा चरण
12 विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र सरकारी सेवा प्रथम चरण
13 नागरिक रक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकन सरकारी सेवा दूसरा चरण
14 डुप्लिकेट आरसी बनवाना परिवहन विभाग सेवाएं प्रथम चरण
15 आरसी में लिख गए पते को बदलवाना परिवहन विभाग सेवाएं प्रथम चरण
16 वाहन के स्वामित्व का स्थानांतरण करना परिवहन विभाग सेवाएं दूसरा चरण
17 हाइपोथेकेशन अतिरिक्त (Hypothecation addition) परिवहन विभाग सेवाएं दूसरा चरण
18 हाइपोथेकेशन समाप्ति (Hypothecation termination) परिवहन विभाग सेवाएं दूसरा चरण
19 कोई आपत्ति नहीं होने का प्रमाणपत्र जारी करना (एनओसी) परिवहन विभाग सेवाएं दूसरा चरण
20 नया लाइसेंस  (Learner licence) परिवहन विभाग सेवाएं दूसरा चरण
21 स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना (डीएल) परिवहन विभाग सेवाएं दूसरा चरण
22 ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण परिवहन विभाग सेवाएं प्रथम चरण
23 डुप्लिकेट ड्राइविंग लाइसेंस (अस्थायी प्रतिलिपि) परिवहन विभाग सेवाएं दूसरा चरण
24 ड्राइविंग लाइसेंस में लिखा हुआ पता बदलवाना परिवहन विभाग सेवाएं दूसरा चरण
25 भारतीय ईसाइयों के विवाह के लिए विवाह लाइसेंस कानून और न्याय विभाग दूसरा चरण
26 विधवा पेंशन योजना महिला और बाल विभाग दूसरा चरण
27 बेटी की शादी के लिए गरीब विधवा को वित्तीय सहायता महिला और बाल विभाग दूसरा चरण
28 निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण – निर्माण कार्यकर्ता अधिनियम का निर्माण श्रम विभाग सेवाएं दूसरा चरण
29 पंजीकरण का नवीनीकरण – भवन निर्माण कार्यकर्ता अधिनियम का निर्माण श्रम विभाग सेवाएं दूसरा चरण
30 नया पानी का कनेक्शन लेना दिल्ली जेल बोर्ड सेवाएं प्रथम चरण
31 नया सीवर का कनेक्शन दिल्ली जेल बोर्ड सेवाएं दूसरा चरण
32 म्युटेशन दिल्ली जेल बोर्ड सेवाएं दूसरा चरण
33 घर को पुनर्निर्माण के बाद फिर से खोलना दिल्ली जेल बोर्ड सेवाएं दूसरा चरण
34 पानी की सप्लाई को हटाना दिल्ली जेल बोर्ड सेवाएं दूसरा चरण
35 प्राथमिकता घरेलू कार्ड जारी करना राशन विभाग प्रथम चरण
36 विभिन्न कार्डों में सदस्य का नाम जोड़ना राशन विभाग प्रथम चरण
37 दिल्ली परिवार कल्याण सामाजिक कल्याण विभाग में सेवाएं दूसरा चरण
30 दिल्ली परिवार लाभ योजना सामाजिक कल्याण विभाग में सेवाएं दूसरा चरण
30 विकलांग पेंशन योजना सामाजिक कल्याण विभाग में सेवाएं प्रथम चरण
40 वृद्धावस्था पेंशन योजना सामाजिक कल्याण विभाग में सेवाएं प्रथम चरण

डोरस्टेप डिलीवरी सेवा कॉल करें-

यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

  1. दिल्ली सरकार ने इन सभी 75 सेवाओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1076 जारी किया है। आवेदक या सेवा लेने के इच्छुक नागरिक को उस नंबर पर फोन करके “मोबाइल सहायक” से अपॉइंटमेंट लेना होगा।
  2. आवेदक को यह बताना होगा कि दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि को वे किस समय अपने घर बुलाना चाहते हैं।
  3. सुबह 9 से रात 9 बजे के बीच आवेदक मोबाइल सहायक के साथ अपॉइंटमेंट तय कर सकते हैं।
  4. इसके बाद इस तय समय के मुताबिक मोबाइल सहायक एक टैबलेट के साथ आवेदक के बताए पते पर आएगा।
  5. यहां संबंधित सेवा के लिए जरूरी दस्तावेज टैबलेट पर अपलोड कर दिया जायेगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल सहायक 50 रुपये सुविधा शुल्क के रूप में लेगा।
  6. इसके कुछ समय बाद जो सर्टिफिकेट आवेदक को चाहिए, वह डाक के जरिए उसके घर पहुंच जाएगा।

डोरस्टेप डिलीवरी का दूसरा चरण

  • दिल्ली की डोरस्टेप डिलीवरी का दूसरा चरण चालू हो चूका है। पहले चरण में 40 सरकारी सेवायें थी, अब दुसरे चरण में 35 और सेवाएं जोड़ दी गई है। सेकंड फेज में जोड़ी गई अतिरिक्त सर्विस के नाम इस प्रकार है-
  1. मोटर वाहन कर का भुगतान
  2. बस पास के लिए आवेदन
  3. राशन कार्ड में नए मेम्बर का नाम जुड़वाना, या घर का पता बदलवाना
  4. ड्राइविंग लायसेंस में गाड़ी की जानकारी जुड़वाना
  5. बेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम का रजिस्ट्रेशन
  6. धार्मिक टूर पैकेज की बुकिंग
  7. नए फार्मेसी लायसेंस के आवेदन या उसमे कुछ बदलाव के लिए आवेदन
  8. उच्च शिक्षा विभाग से आय से जुड़ी वित्तीय सहायता मांगना।

नोट :- इन सर्विस में से विभाग को ट्रेनिंग के दौरान कोई टेक्निकल परेशानी होगी तो इन सर्विस में बदलाव किये जा सकते है। डोर स्टेप डेलिवेरी सर्विस के कॉल सेण्टर में रोजाना 2000 कॉल जाते है, जिसमें से 1000 अपॉइंटमेंट रोजाना बुक हो रहे है।

Click Here

यह भी पढ़ें :- केवल 48 घंटे में पैन कार्ड प्राप्त करें (Click Here) & जीएसटी ई-वे बिल ट्रांसपोर्टर नामांकन (Click Here)

प्यारे दोस्तों, आपकी हमारा आर्टिकल “डोरस्टेप डिलीवरी योजना (Doorstep Delivery Scheme Delhi)” केसा लगा? यदि आप इससे जुडी कोई अन्य जानकारी या कोई सवाल पूछना चाहते हो तो आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हो। हम जल्द ही आपको जवाब देंगे। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी सभी योजनाओ की जानकारी के लिए हमारे पेज www.yojanaformpdf.com से जुड़े रहें। धन्यवाद-

1 thought on “डोर स्टेप डिलीवरी योजना दिल्ली 2023”

  1. Sir main ratan kashyap kiraye par rahta hu pahle main Dayal pur north east Delhi main rahta tha ab main Sahadra teli wada main rahta hu kiya mera ration card ban sakta hai
    Sir lockdown main mujhe ration mil sakta hai kripya bataye

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top