दिल्ली स्कॉलरशिप स्कीम 2023: Delhi Scholarship Scheme List, गरीब छात्रों की स्कूल फीस माफ योजना

Delhi Scholarship Scheme 2023 :- नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के योग्य व होनहार बच्चो के लिए शुरू की गयी स्कॉलरशिप योजना की सम्पूर्ण जानकारी लेके आए हैं। शिक्षा किसी भी व्यक्ति के लिए व्यक्तिगत एवं पेशेवर दोनों के विकास के लिए आवश्यक है। इसलिए आज के समय में छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिक प्रोत्साहित किया जाता हैं, लेकिन उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बहुत अधिक खर्च भी होता है। और गरीब लोग इतना खर्च करने के लिए सक्षम नहीं होते हैं. जिसके चलते वे अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं।

Delhi Scholarship Scheme

ऐसी समस्या से निजाद पाने के लिए दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में पढने वाले वो छात्र जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं, उनके लिए दिल्ली सरकार ने Delhi Scholarship Scheme (Chatrvrithi Yojana) की शुरुआत की हैं। बैंक में गारंटी देने की स्थिति ना होने के कारण जो लोग बैंक से लोन नहीं ले सकते लेकिन उनके बच्चे योग्य एवं मेधावी हैं उन सभी के लिए ये योजना शुरू की गयी हैं। इसकी सभी जानकारी के लिए आपको हमारा ये आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा।

दिल्ली छात्रवृत्ति योजना 2023

Delhi Scholarship Scheme Launched Details:

योजना का नाम दिल्ली स्कॉलरशिप स्कीम
कहां लांच हुयी? दिल्ली
किसने बनाई? अरविन्द केजरीवाल
घोषणा किसने की मनीष सिसोदिया
प्रारम्भिक घोषणा जून 2019
लांच की दिनांक जल्द ही
लक्षित लाभार्थी गरीब बच्चे
वेबसाइट edistrict.delhigovt.nic.in

मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप योजना दिल्ली की मुख्य विशेषताएं-

दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री स्कॉलरशिप/छात्रवृत्ति योजना 2023 की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

  • गरीब श्रेणी के बच्चो जिनकी पारिवारिक आय 1 लाख या इससे कम है। उन्हे 100 प्रतिशत राशि Delhi Mukhyamantri Scholarship Scheme 2023 स्कॉलरशिप के रूप में वापस दी जाएगी।
  • गरीब परिवार के लोग जिनके बच्चे अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं अब आसानी से अपनी इंजीनियर, मेडिकल, ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर पाएंगे।
  • मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना दिल्ली (CM Scholarship Scheme) में सरकार राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बिना ब्याज का शिक्षा लोन देने की भी योजना बना रही है।
  • सभी छात्र,छात्राओं को सीबीएसई की परीक्षा के लिए 1500 रूपये देने पड़ते थे जो अब उन्हें नहीं देने होंगे। यह राशि अब दिल्ली सरकार द्वारा दी जाएगी।
  • प्रारम्भिक घोषणा के अनुसार छात्र/ छात्राओं को इसमें लोन भी मिलेगा जिससे उनके परिवारों पर उनकी पढ़ाई का आर्थिक दबाव कम होगा। बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाएं किसी भी तरह के शिक्षा के ऋण पर ब्याज लगाती हैं।
  • यदि लाभार्थी इस योजना के लिए आवेदन करता हैं तो उसे इस पर लगने वाले ब्याज के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस योजना में शून्य प्रतिशत के ब्याज के साथ ऋण दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली बेरोजगारी भत्ता 2023 ऑनलाइन पंजीयन फॉर्म

दिल्ली छात्रवृत्ति योजना 2023 आय और छात्रवृत्ति-

मनीष सिसोदिया जी ने इस योजना की जानकारी एक आधिकारिक ट्वीट करके दी थी। एक लाख से कम आय वाले परिवारों को छात्रवृत्ति में शत-प्रतिशत राशि वापिस दी जाएगी।

Delhi-Chatravrithi-Yojana-2019
Delhi-Chatravrithi-Yojana-2023
पारिवारिक की वार्षिक आर्थिक आय दी जाने वाली छात्रवृत्ति का प्रतिशत
एक लाख रूपये से कम छात्र को शत प्रतिशत छात्रवृत्ति
एक लाख से 2.5 लाख के मध्य छात्रों को 50% छात्रवृत्ति
2.5 लाख से 6 लाख तक छात्र को 30% तक की छात्रवृत्ति

Delhi Scholarship Scheme के लिए आवश्यक दस्तावेज-

स्कॉलरशिप में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्न प्रकार से हैं।

  1. निवास प्रमाणपत्र (Residence certificate) :- यह योजना केवल दिल्ली के निवासियो के लिए है। तो यह निश्चित करने के लिए की आवेदनकर्ता दिल्ली का ही निवासी है। इसकी आवश्यकता पड़ेगी।
  2. आय प्रमाण-पत्र (Income certificate) :- सभी लाभार्थियों को अपने पारिवारिक आय की जानकारी के साथ ही आय प्रमाण पत्र लगाना भी अनिवार्य होगा.
  3. आर्थिक स्तिथि (Financial status) :- सरकार ने यह योजना गरीब बच्चो के लिए सुरु की हे तो इसलिए आवेदक को अपना बी पी एल कार्ड भी दिखाना होगा। जिससे सुनिश्चित हो जाये की वह गरीब रेखा से नीचे आता है।
  4. स्कूल की अंतिम एग्जामिनेशन मार्क्स शीट (School final examination mark sheet) :- योजना में अभ्यर्थी को अपने स्कूल के फाइनल एग्जाम की मार्क्स-शीट अटेच करने की भी जरूरत पड़ सकती हैं।
  5. कॉलेज फीबुक की कॉपी (College fee book copy) :- छात्रवृत्ति की राशि या तो कोर्स-फीस के बराबर होगी या आधी होगी, इसलिए फी-बुक की फोटोकॉपी लगाना जरुरी होगा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली दिव्यांग फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम – Handicapped FD Scheme

दिल्ली स्कालरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

Registration Process – दिल्ली सरकार ने केवल योजना लांच करने की जानकारी दी हैं, अभी मुख्यमंत्री द्वारा इसकी औपचारिक और जानकारीयुक्त घोषणा होना बाकि हैं। इसलिए इसके ऑनलाइन एप्लीकेशन की प्रक्रिया और डिजिटल एनरोलमेंट फॉर्म अभी उपलब्ध नहीं हैं। जैसे ही दिल्ली सरकार इसकी आधिकारिक घोषणा कर देगी तो योजना का क्रियान्वयन करना आसान हो जाएगा। जैसे ही इसकी कोई नयी अपडेट मिलती हैं तो हमारे द्वारा आपको इस पेज पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

दिल्ली स्कालरशिप योजना की अधिक जानकारी के लिए => यंहा क्लिक करें

Click Here

यह भी पढ़े: नई बीपीएल सूची 2023 (BPL List) में नाम में अपना नाम देखें

प्रिय पाठकों, उम्मीद करते हैं की आपको हमारे इस लेख से “दिल्ली स्कॉलरशिप योजना (Delhi Scholarship Scheme 2023)” की सभी जानकारी प्राप्त हो गयी होंगीं। यदि आपको इससे जुडी कोई जानकारी या कोई सवाल पूछना हो तो आप हमे नीचे कमेंट सेक्सन में जाकर कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। दिल्ली व अन्य सभी राज्यों की योजनाओ की अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज www.yojanaformpdf.com के साथ बने रहें। धन्यवाद-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top