Delhi Ration Card – दिल्ली राशन कार्ड अप्लाई 2023 ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस, हेल्पलाइन नंबर, लिस्ट/सूची

Ration Card Delhi 2023 :- नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी लेके आए हैं। जो की आपके यानि दिल्ली के निवासियो के लिए है। आज हम आपको बताएंगे की आप कैसे अपने राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। साथ ही आपको स्टेटस जाँच व इसके आवेदन की जानकारी जिसके लिए आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा। आप सभी जानते हैं की राशन कार्ड हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जो हमारे कई काम आता है।तो इसलिए हम आज आपके लिए राशन कार्ड बनाने की पूरी प्रकिर्या ऑनलाइन लेके आये हैं।

Ration-Card-Delhi-List-In-Hindi
Ration-Card-Delhi-List-In-Hindi

Delhi Ration Card List 2023 दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट

दोस्तों, दिल्ली सरकार के खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड सूची 2023 (Delhi Ration Card List 2023) जारी कर दी है जिसके अनुसार जिन लोगों ने हाल ही में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन पत्र भरा था वे सभी अपना नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (National Food Security Act – NFSA) के लाभार्थियों की राशन कार्ड लिस्ट 2023 में चेक कर सकते हैं। इसके अलावा जिन भी लोगों का नाम नई राशन कार्ड लिस्ट या सूची में नहीं आया है। वह निराश न हो वे नीचे हमारे लेख में पढ़ कर राशन कार्ड आवेदन फॉर्म पीडीएफ में डाउनलोड करके नये कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपना नाम सूची (Ration Card Delhi एपीएल/बीपीएल लिस्ट) में शामिल करवा सकते हैं।

दिल्ली राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड 2023

सभी नागरिकों के लिए राशन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज़ है, जो बहुत से सरकारी और गैर-सरकारी कामों में इस्तेमाल किया जाता है। जिसे हर राज्य सरकार अपने नागरिकों की आर्थिक स्थिति के अनुसार जारी करती है। दिल्ली में राशन कार्ड (Ration Card in Delhi) अधिकांश सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के साथ-साथ गरीब लोग अपने आस-पास स्थित राशन की दुकानों से सस्ती दरों पर राशन भी खरीद सकते हैं। दिल्ली की राशन कार्ड सूची 2023 (Delhi New Ration Card List) में अपना नाम जोड़ने के लिए आप राशन कार्ड फॉर्म हिंदी पीडीएफ़ में डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिए आपको कंही जाने की जरूरत नहीं अब यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है।

राशन कार्ड दिल्ली 2023 अप्लाई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन-

  •  दिल्ली राशन कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले e-खाद्य सुरक्षा, दिल्ली सरकार पोर्टल पर जाना होगा। पोर्टल पर जाने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

  E-FOOD-SECURITY-PORTAL

  • इसके बाद, आपको ‘Citizen Corner’ के सेक्शन में “Apply Online for Food Security” लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको E-District के पोर्टल पर अपना ‘Register’ के विकल्प पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना है।
  • खुद को रजिस्ट्रड करने के बाद आपको लॉगिन करना है और New Ration Card Registration Form पर क्लिक करना है, जिसके बाद, आपको नीचे चित्र में दिखाए गए फॉर्म की तरह फॉर्म दिखाई देगा:

    Ration-Card-Delhi-2019-Registration-Form
    Ration-Card-Delhi-2023-Registration-Form
  • अब आप फॉर्म में सभी जानकारी ठीक से भर कर नीचे दिये गए “Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके साथ ही आपकी आवेदन की प्रकिर्या पूरी जाएगी।

दिल्ली नए राशन कार्ड 2023 – जरूरी दस्तावेज सूची-

नए राशन कार्ड दिल्ली आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित सभी दस्तावेज़ होने अनिवार्य हैं:

  1. आधार कार्ड, पैन कार्ड
  2. बैंक की पास बुक
  3. आय प्रमाण-पत्र
  4. पुराना बिजली का बिल
  5. जाति प्रमाण-पत्र

राशन कार्ड दिल्ली चेक स्टेटस, विवरण, ऑनलाइन लिस्ट-

  •  राशन कार्ड दिल्ली में अपना स्टेटस, विवरण ऑनलाइन आधार कार्ड के द्वारा जांचने के लिए आपको सबसे पहले e-खाध सुरक्षा, दिल्ली सरकार पोर्टल पर जाना होगा।पोर्टल के लिए नीचे बटन पर करें।

RATION-CARD-DELHI-LIST

  • इसके बाद, Citizen Corner के सेक्शन में “Track Food Security Application” पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जैसे नीचे दर्शाया गया है।
Check-Your-Ration-Card-Status-Online
Check-Your-Ration-Card-Status-Online
  • अब इसमें पूछी गई जानकारी भर कर नीचे दिये गए “Search” बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकतें हैं। 

दिल्ली राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर

यदि आप दिल्ली राशन कार्ड से जुडी और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है या आपको राशन कार्ड के लिए आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है तो आप राज्य सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है। Ration Card Delhi APL/BPL/AAY List: Click Here

खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग,दूरभाष संख्या: 011 – 23378759
हेल्पलाइन नंबर – 1800 – 11 – 0841
Official Email id: [email protected]

Click Here

यह भी पढ़े:

दिल्ली छात्रवृत्ति योजना 2019-20 | ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (Click Here)

डोर स्टेप डिलीवरी योजना दिल्ली | Helpline Number 1076 (Click Here)

प्रिय मित्रों, आपको हमारे द्वारा दी गयी “दिल्ली राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन (Ration Card Delhi 2023 Apply Online)” की जानकारी केसी लगी। यदि आपको इससे संबंधित कोई जानकारी या कोई सवाल पूछना हो तो आप हमे नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम अवश्य ही आपकी सहयता करेंगे। दिल्ली की अन्य सभी योजनाओ की अधिक अपडेट के लिए हमारे पेज www.yojanaformpdf.com से जुड़े रहें। धन्यवाद-

4 thoughts on “Delhi Ration Card – दिल्ली राशन कार्ड अप्लाई 2023 ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस, हेल्पलाइन नंबर, लिस्ट/सूची”

  1. निसार अंसारी कार्ड सं APL49070909 है हमे राशन चाहिए

    1. मुझे अपना नया राशन कार्ड बनवाना है मैंने ऑनलाइन ई कूपन से राशन लिया है क्या मेरा राशन कार्ड बन सकता है और कब तक बन सकता है कृपया करके मुझे बताए दिल्ली की ऑनलाइन साइट बंद पड़ी है मैं क्या करूं

  2. Mera ek APL 21540 926 Card hai use per Mujhe kabhi kuchh Mila nahin abhi tak Ham kabhi kuchh lene ki jarurat nahin samjhe the lekin ab hamare pass nahin koi job hai nahin koi income ka sadhan hai to kripya Mujhe ise ration card per ration pradan karne ki kripa Karen

  3. हमे दिल्ली रासन कार्ड मे डिलर बदलना है कैसे बदले सृ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top