Deen Dayal Sahkarita Kisan Kalyan Yojana Online Apply | वृहद् ब्याजमुक्त ऋण | उत्तराखंड के किसानों के लिए ब्याज रहित ऋण की योजना | Deendayal Upadhyaya Kisan Kalyan Yojana 2023
नमस्कार प्रिय पाठकों, आज मैं आपको अपने इस आर्टिकल में “दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना (KKY)” के बारे में जानकारी दूँगा। जो की उत्तराखंड राज्य के किसानों लिए सरकार द्वारा एक बड़ी सौगात है। Kisan Kalyan Yojna के अंतर्गत किसानो को 1 लाख रुपए कृषि ऋण पर मात्र 2% ब्याज देना होगा। उत्तराखंड की त्रिवेंद्र रावत सरकार ने किसानो की आय को 2023 तक दोगुना करने के लिए चलाई है। इस योजना के अंतर्गत छोटे, लघु व सीमांत किसान को 1 लाख तक का ऋण दिया जायेगा। जिसको कि किसान को तीन साल तक वापिस सरकार को देना होगा, यदि किसान एक साल तक ऋण की एक भी किस्त नहीं भरता है। तो उसे सकरार अधिक ब्याज दर लगाकर वापिस लेगी।
Uttarakhand Deendayal Upadhyay Sahkarita Kisan Kalyan Yojana 2023
दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना का उद्धघाटन स्वयं प्रधानमंत्री मोदी जी ने और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने मिलकर 14 फरवरी 2019 को लागु की है। किसान कल्याण योजना की योजना के लिए 3340 करोड़ की राशि निर्धारित की गयी है। इस योजना से सभी छोटे, लघु व सीमांत किसानो को फायदा होगा। इस Kisan Kalyan Yojana से जुडी सभी जानकारी के लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ना होगा।
उत्तराखण्ड की अधिक आबादी तो पहाड़ी क्षेत्रों में रहती है। जिसके कारण वहां पर अधिक रोजगार के साधन नहीं हैं। इसी वजह से वहां पर आय का ज्यादा अभाव देखा गया गया है। इसी कारण से केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों के लिए यह योजना शुरू की है। ताकि किसी भी प्रकार से किसानो की आय को दोगुना किया जाए और किसान अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा कर सकें।
उत्तराखंड किसान कल्याण योजना 2023
योजना का नाम | दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना |
राज्य | उत्तराखंड |
लॉंच की गई | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा |
शुरू हुई | 14 फरवरी 2019 |
लाभार्थी | लघु, छोटे एवं सीमांत किसान |
दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण के उद्देश्य-
किसान कल्याण योजना के निम्नलिखित उद्देश्य है।
- किसान कल्याण योजना का मुख्य उद्देश्य है कि सीमांत व छोटे किसानो की वित्तीय स्थिति में सुधार करना।
- KKY के तहत उत्तराखंड सरकार किसानों को 1 लाख तक का लोन 2 %ब्याज पर देगी।
- उत्तराखंड किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसान को तीन साल में अपनी सारी किस्तें चुकानी होगी।
- UK Kisan Kalyan Yojana के तहत उत्तराखंड के सभी किसानों की आय को दो गुना किया जायेगा।
- इस योजना के अंतर्गत किसान को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बना कर अच्छी कीटनाशक ,उर्वरक व उपजाव बीज प्राप्त हो सकतें हैं।
- यह योजना मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्र को को ध्यान में रखकर शरू की गयी है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके।
- कृषि कल्याण योजना का लाभ आप किसी भी फसल के लिए ले सकते हो।
इसे भी देखें: उत्तराखंड राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन और लिस्ट
Deendayal Upadhyaya Kisan Kalyan Yojana के लिए पात्रता-
किसान कल्याण योजना के लिए निम्न पात्रता का होना आवश्यक है:
- योजना में आवेदन केवल उत्तराखंड का नागरिक ही कर सकता है।
- आवेदनकर्ता का मुख्य व्यवसाय कृषि होना चाहिए।
- केवल छोटे और सीमांत किसान ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकतें हैं ।
- किसान के परिवार का कोई भी व्यक्ति सरकारी कर्मचारी नही होना चाहिए।
- और परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
Kisan Krishi Kalyan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज-
दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना (KKY) में आवेदन करने के लिए निम्न आवश्यक दस्तावेजो का होना जरूरी हैं।
निवास प्रमाण पत्र | राशन कार्ड | आधार कार्ड |
आय प्रमाण पत्र | बैंक अकाउंट डीटेल | फोन नंबर |
जमीन के दस्तावेज | नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो |
उत्तराखंड दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के लाभ-
किसान कल्याण योजना के लाभ निम्न प्रकार से हैं।
- उत्तराखंड सरकार 1 लाख रुपये तक के कृषि ऋण प्रदान करेगी।
- ऋण के लिए ब्याज दर बहुत कम होगी जो कि 2% है।
- ऋण राशि का पुनर्भुगतान करने का समय 3 वर्ष की अवधि के भीतर होगा।
- अधिक आय अर्जित करने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में किसानों को वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- यह मिश्रित खेती को भी बढ़ावा देता है।
- इस किसान कल्याण योजना का लक्ष्य 2023 तक किसानों की आय को दोगुना करना है।
- ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अपनी आजीविका बनाए रख सकते हैं और कर्ज के जाल से राहत भी पा सकते हैं।
दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना 2023 आवेदन प्रक्रिया-
किसान कल्याण योजना की अभी शुरू ही किया गई है और योजना का कार्यान्वयन उत्तराखंड राज्य के कृषि और राजस्व विभाग (Agriculture and Revenue Dept) द्वारा किया जाएगा। आवेदन जल्द ही शुरू किए जाएंगे। जैसे ही हमे इससे जुडी जानकारी प्राप्त होगी हम आपको इस योजना के आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के साथ अपडेट करेंगे। इसके लिए हमारी वेबसाइट www.yojanaformpdf.com के साथ बने रहें। धन्यवाद-
अधिक जानकारी के लिए => यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड किसान पेंशन योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म