CG मिसल बंदोबस्त रिकार्ड 2023: कोरबा भूमि ऑनलाइन देंखे, Misal Bandobast Record

CG Misal Bandobast Record| Chattisgarh मिसल बंदोबस्त रिकार्ड भूमि ऑनलाइन | CG Misal Bandobast Record Online | मिसल बंदोबस्त रिकार्ड

TagsCG CGC

भारत देश आज आधुनिकीकरण की और तेजी से बढ़ रहा है। जिसके लिए ऑनलाइन डिजिटलीकरण बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए सरकार द्वारा हर सम्भव प्रकार की कोशिश की जा रही है। सभी ही टेलीकॉम कंपनियां भी अपना पूरा योगदान निभा रही है। जिसके लिए आज JIO रिलायंस कम्पनी अपने जिओ के टॉवर पुरे देश में लगा रही है। चाहे वह स्थान पहाड़ में हो, गाँव में हो यो कोई दुर्गम क्षेत्र जहाँ इंटरनेट सेवा नहीं है। वहाँ पर भी आज जिओ टेलीकॉम कम्पनी द्वारा इंटरनेट की सेवा प्रदान की जा रही है।

CG मिसल बंदोबस्त रिकार्ड

जिससे कोई भी लोग ऑनलाइन डिजिटलीकरण से या ऑनलाइन सेवा का लाभ लेने में पीछे छूट न सके। आज सभी सामाजिक क्षेत्रों में इटरनेट की अच्छी सुविधा होने के कारण छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने राज्य के लोगों के लिए CG Misal Bandobast Records- Misal Bandobast, Chakbandi, Adhikar Abhilekh को डिजिटलीकरण कर के ऑनलाइन प्रक्रिया दिखाना शुरू कर है।

CG-Misal-Bandobast-Records-In-Hindi

छत्तीसगढ़ मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड, चकबंदी, अधिकार अभिलेख

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों लिए मिसल रिकार्ड ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके लिए अब व्यक्ति को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। इस प्रक्रिया को शुरू करने से लोग अपने घर में ही इस ऑनलाइन मिसल रिकार्ड की जानकर अब फोन में कम्प्यूटर तथा लेपटॉप आदि ऑनलाइन प्रकिया के माध्यम से देख सकता है। इससे पहले लोगों को अपने पटवारी चौकी में जाकर अपना मिसाल रिकॉड देखना पड़ता था।

जिसके बाद, लोगों का समय, धनराशि और परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस सारी समस्याओं को समाप्त करने और प्रदेश के नागरिकों को सेवा सुविधा का लाभ प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार इस सेवा का शुभारम्भ किया गया। जिसके चलते आज बहुत से लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसी के साथ आप छत्तीसगढ़ राज्य में मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड, चकबंदी, अधिकार अभिलेख ऑनलाइन देख सकते हो।

सीजी मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड और अधिकार अभिलेख 2023

लेख  CG मिसल रिकॉर्ड ऑनलाइन
संबंधित विभाग   छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग
 जानकारी वर्ष   वर्ष 2023-24
 आधिकारिक वेबसाइट https://revenue.cg.nic.in/

छत्तीसगढ़ मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड और अधिकार अभिलेख क्या है?

छत्तीसगढ़ मिसल रिकॉड या बन्दोबस्त (चकबन्दी/अधिकार अभिलेख) इन सभी की जानकारी प्रदान करता है। जो राज्य के मूल निवासियों का महत्पूर्ण दस्तावेज है। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के निवासियों का एक रिकॉर्ड रखता है। जो कई प्रकार के आवश्यक दस्तावेज बनाने का काम आता है। मुख्य रूप से इससे व्यक्ति अपनी मूल निवास प्रमाण के रूप में उपयोग भी कर सकता है। जोकि अभी तक बिलासपुर, चंपा, रायगढ़, रायपुर कोबरा, जांजगीर, कबीरधाम, दुर्ग आदि जिलों में ही ऑनलाइन प्रक्रिया थी। लेकिन अब सभी जिलों के तहसीलों के बन्दोबस्त मिसल रिकॉड देख सकते हो।

इसे भी देखें: NREGA List – मनरेगा जॉब कार्ड राज्यवार सूची 2023

मिसल बन्दोबस्त रिकार्ड का अर्थ-

मिसल रिकार्ड का अर्थ छत्तीसगढ़ मिसल को लोग अलग-अलग नामों से जाने हैं। कोई लोग मिसल रिकार्ड को पी1 के नाम से भी जानते हैं। बताया जाता है कि इस रिकार्ड के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 1929-30, 1938-39, 1942-43 समय के रिकॉड हैं। जिसे यहाँ के छत्तीसगढ़ के नागरिक एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में भी उपयोग करते हैं। जो यहां के किसानों के नाम और उनके मूल जाति का उल्लेख के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

इसे भी देखें: CG Nyay Yojana – राजीव गांधी किसान न्याय योजना रजिस्ट्रेशन

CG Misal Bandobast Records की विशेषता-

  • सीजी मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल में अब सभी राज्यों के मिसल रिकॉर्ड की जानकारी है।
  • ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से कोई भी CG Misal Records घर बैठे मोबाइल में भी देख सकता है।
  • Chhattisgarh Misal Record जिला, तहसील, राजस्व, प.ह.नं, आलेख विवरण के आधार पर चुन सकते हो।
  • मिसल रिकार्ड के अंतर्गत किसानों के नाम और उनके मूल जाति का उल्लेख किया है। जो 1929-30, 1938-39, 1942-43 के समय तैयार किया हुआ एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
  • राज्य के सभी नागरिक ऑनलाइन माध्यम से मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड आसानी से देख सकते है।
  • छत्तीसगढ़ के लोग राज्य के सभी जिलों दुर्ग, धमतरी, जांजगीर, कोबरा, रायगढ़, बिलासपुर, कबीरधाम, रायपुर जैसे जिलों और अन्य जिलों का मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकते है।

Download: Kavach App – छत्तीसगढ़ कवच मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ मिसल बंदोबस्त रिकार्ड देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया-

CG Misal Bandobast Records Online Process – छत्तीसगढ़ मिसल बंदोबस्त रायपुर रिकार्ड देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया देखने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को पूरा करना होगा:

  • सबसे पहले आवेदक को छत्तीसगढ़ मिसल बंदोबस्त रायपुर रिकार्ड की पर वेबसाइट CG Misal Bandobast Record पर जाना होगा।
  • आपकी होम स्क्रीन पर CG Misal Bandobast Records होम पेज खुला होगा।

CG Misal Bandobast Records

  • यहाँ आपको अपना जिला, तहसील, राजस्व नं, प.ह.नं, गांव, अभिलेख को चुनना होगा और नीचे खोजें पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आपकी स्क्रीन पर मिसल बंदोबस्त का पेज खुलेगा | जहाँ पर आपको पहचान क्रमांक, व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, जाति का नाम, आलेख विवरण की जानकारी प्राप्त होगी।
  • यदि आप अपना मिसल बंदोबस्त रिकार्ड का प्रिंट-आउट निकलना चाहते हैं, तो आपको Select के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद, आपको अपनी मिसल बंदोबस्त रिकार्ड मिल जाएगा।

सीजी मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड और अधिकार अभिलेख (FAQs)-

  1. प्रश्न – सीजी मिसल बंदोबस्त रिकार्ड क्या है?
    उत्तर – Chhattisgarh Misal Bandobast Record किसान जाति और निवास को दर्शाने वाला एक महत्पूर्ण दस्तावेज है।
  2. प्रश्न – Misal Bandobast Record ऑनलाइन कैसे देखें?
    उत्तर – मिसल रिकार्ड ऑनलाइन देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट CG Missal Records पर जाना होगा।
  3. प्रश्न – छत्तीसगढ़ मिसल रिकार्ड का अर्थ क्या होता है?
    उत्तर – मिसल रिकार्ड का अर्थ होता है कि व्यक्ति की जाति निवास दस्तावेज की जानकारी उपलब्ध करने वाला प्रपत्र।

Click Here

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ प्रवासी श्रमिक घर वापसी ऑनलाइन पंजीकरण

Govt-Process-Helpline-Team

Tags related to this article
Categories related to this article
राज्यवार योजनाएं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top