CG Bal Hriday Suraksha Yojana 2023 | Mukhyamantri Bal Hriday Suraksha Yojana In Hindi | CG Bal Hriday Suraksha Yojana Form, Status, List
दोस्तों, जैसे कि आप जानते होंगे कि छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2008 से राज्य में दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए “मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना” चला रखी है। बच्चो में दिल की बीमारी का इलाज कराने के लिए बहुत सारा पैसा खर्च होता है। इसी वजह से इस सरकारी योजना को छत्तीसगढ़ राज्य में शुरू किया गया था। छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना में बच्चे के जन्म से लेकर 15 साल तक के होने तक दिल की बीमारी में पूरे उपचार का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। इस समय छोटे-छोटे बच्चों में भी दिल की बीमारी लगना शुरू हो रही है। जिसके चलते लाखों बच्चों की जान हर साल चली जाती है।
CG Bal Hriday Suraksha Yojana 2023
ऐसे में जो गरीब परिवार हैं उनको अपने बच्चे के हृदय रोग का उपचार कराने के लिए बहुत पैसों की दिक्कतों के साथ-साथ अन्य परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। सीजी बाल हृदय सुरक्षा योजना में सरकार ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना के लिए सरकार समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाती रहती है। अभी तक हजारों बच्चों को इस योजना के तहत प्रदेश की सरकार उपचार उपलब्ध करा चुकी है। इस आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Bal Hriday Suraksha Yojana के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कृपया इसके लिए पूरा लेख अंत तक ध्यान से पढ़ें।
छत्तीसगढ़ बाल हृदय सुरक्षा योजना की मुख्य विशेषताएं-
छत्तीसगढ़ राज्य की मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना में लाभ व सहायता राशि दिल की बीमारी या हृदय रोग के प्रकार के अनुसार अलग-अलग वर्गीकृत की गई है। जो आप नीचे देख सकते हैं:
- हृदय की सामान्य सर्जरी के लिए 1.30 लाख रुपये की मदद दी जाती है।
- जटिल सर्जरी के लिए 1.5 लाख रुपये दिए जाते हैं।
- वॉल्व रिप्लेसमेंट की स्थिति में 1.80 लाख रुपये की मदद दी जाती है।
- इसके अलावा अगर दिल का स्टेंट बदलवाने के लिए 50,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है।
- यह वित्तीय सहायता राशि मरीज के बैंक अकाउंट में ना भेजकर हॉस्पिटल के बैंक खाते में भेजी जाती है।
- इसके साथ ही इलाज पूरा होने के बाद, मरीज और उसके परिवार को घर तक पहुंचाने के लिए भी सुविधा राज्य सरकार द्वारा दी जाती है।
- इसके बाद, हॉस्पिटल के डॉक्टर या स्टाफ मरीज के घर पर उसको समय-समय पर चेक करने भी जाएंगे।
इस तरह की योजना देश में अन्य राज्य जैसे कि मध्य प्रदेश में भी चल रही है। वहाँ पर भी बाल हृदय रोग का उपचार करवाने के लिए सरकार पूरी सहायता करती है। आज कल के समय में बच्चों को जन्म से ही दिल की बीमारियाँ लग रही हैं। ऐसे में सरकार द्वारा इस तरह की योजनाओं की आवश्यकता भी है। जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सके।
सीजी बाल हृदय सुरक्षा योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म-
CG Bal Hriday Suraksha Yojana Online Application Form – दिल की सुरक्षा के लिए चलाई गई इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले छत्तीसगढ़ सरकार के नवजीवन पोर्टल http://navjeevan.cg.nic.in/baalhriday पर जाना होगा।
- जिसके बाद, आपको वेब होमपेज पर “आवेदन फॉर्म डाउनलोड” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- Direct Link: CG Bal Hriday Suraksha Yojana Application Form PDF

- उसके बाद, फॉर्म में पूछी गई जानकारी को सही तरह से भर कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अथवा राज्य नोडल अधिकारी के पास जमा कराया जा सकता है।
- इसके अलावा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी / विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी से भी संपर्क किया जा सकता है।
Bal Hriday Suraksha Yojana Application Status
- अब अपने आवेदन की स्थिति देखने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। यहाँ पर आपको एप्लीकेशन नंबर या प्रार्थी का नाम के साथ विकासखंड चुन कर अपने आवेदन की ऑनलाइन स्थिति देख सकते हैं।
- Check: Bal Hriday Suraksha Yojana Application Status

मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना के तहत बीमारियों की सूची-
- वेंट्रीकुलर सेप्टल डिफेक्ट (Ventricular Septal Defect)
- एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट (Atrial Septal Defect)
- टेट्रा लॉजी ऑफ फैलोट (Tertaralogy of Fallot)
- पेटेंट डक्टस आट्रियोसस (Patent Ductus Artriosus)
- पलमोनरी एस्टेनोसिस (Palmonary Stenosis)
- कोऑर्कटेशन ऑफ ऑरटा (Coarctation of Aorta)
- विथ वाल्वुलर डिसीज (RHD with Valvular Disease)
सीएम बाल हृदय सुरक्षा योजना हॉस्पिटल लिस्ट
CM Bal Hriday Suraksha Yojana Hospital List – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना अस्पतालों की सूची देखने नीचे दी गए है:
Check Bal Hriday Suraksha Yojana Hospitals List
क्रमांक | अस्पताल का नाम | पता | संपर्क नंबर |
1 | नारायणा हृदयालया एमएमआई | धमतरी रोड, लालपुर रायपुर, छत्तीसगढ़ | 07714210901 |
2 | रामकृष्ण केयर अस्पताल, रायपुर | अरविंद एंक्लेव, पचपेड़ी नाका, धमतरी रोड, एनएच – 43 रायपुर छत्तीसगढ़ | 07712419193 |
3 | श्री नारायणा अस्पताल, रायपुर | गंज मंदिर, सेक्टर-5, देवेन्द्र नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ | 07713001234 |
4 | श्री बालाजी अस्पताल, रायपुर | एकता चौक, दुबे कालोनी, मोवा, रायपुर, छत्तीसगढ़ | 07713001234 |
5 | डॉ भीमराव अम्बेडकर अस्पताल | जेल रोड, रायपुर, छत्तीसगढ़ | – |
6 | श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल | सेक्टर 2 नया रायपुर, छत्तीसगढ़ | – |
छत्तीसगढ़ बाल हृदय सुरक्षा योजना के जरूरी दस्तावेज व शर्तें-
इस मुफ्त चिकित्सा योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्नलिखित कागजात होने आवश्यक है। इसके साथ ही आपको नीचे बताई गई शर्तों का पालन भी करना होगा:
- इस योजना का लाभ केवल 15 वर्ष तक के बच्चे को ही मिलेगा।
- लाभार्थी छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवासी हो और उसका प्रमाण-पत्र।
- आवेदक के पास आधार कार्ड होना जरूरी है।
- इसके साथ ही राशन कार्ड की एक कॉपी भी होनी चाहिए।
ध्यान दे – अगर आवेदक के पास इनमें से कोई भी दस्तावेज नहीं है तो उसे एसडीएम से आवेदन फॉर्म पर हस्ताक्षर कराने होंगे। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करें।
हेल्पलाइन नंबर: (0771) 2235-616 / 4026-201
डाउनलोड मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना दिशा-निर्देश PDF
इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ लोक सेवा केंद्र ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल | edistrict.cgstate.gov.in